मायावी बाबा के ब्रेन में खुफिया 'स्कैनर' ! धीरेंद्र शास्त्री का Live 'पर्चा चैलेंज' ! ABP NEWS
बागेश्वरधाम सरकार के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री सनातन का प्रचार करने के लिए शहर-शहर अपना दिव्य दरबार लगाते हैं. आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कहने को तो एक धर्म गुरु और कथावाचक हैं लेकिन अक्सर वह कथा के दौरान किसी चमत्कारी पुरुष का रुप धारण कर लेते हैं. बागेश्वर बाबा पर अक्सर पाखंड और अंध विश्वास को फैलाने के आरोप लगते रहते हैं. बाबा के दरबार में पहुंचने वाले भक्त उनके दावों को पत्थर की लकीर मान लेते हैं. सवाल ये है कि बाबा अपने भक्तों पर ऐसा क्या जादू करते हैं कि उनकी कही बातों को लोग अंतिम सत्य मान लेते हैं. नेपाल के लोग भी यही सोच कर परेशान थे कि वो मायावी बाबा वाकैई अलौकिक शक्तियों के स्वामी है या फिर उनके पास है कोई सम्मोहन विद्या ?
All Shows




































