एक्सप्लोरर
दिल्ली दंगों ने उजाड़ दिए कई हंसते-खेलते परिवार | Ghanti Bajao Full Episode (28.02.2020)
रविवार से जिस दिल्ली में आग लगी...शुक्रवार को जुमे की नमाज के लिए 4 घंटे की छूट पाने के बाद भी आज शांत रही. बीजेपी कहती है- केजरीवाल के पार्षद ने दंगा भड़काया. केजरीवाल की पार्टी कहती है- माहौल बीजेपी के विधायक और दूसरे नेताओं ने भड़काऊ बयानों से बिगाड़ा. बीजेपी कह रही है कि सोनिया गांधी ने लोगों को भड़काया है. जिन नेताओं पर भड़काने का आरोप है, उनकी औसत संपत्ति 9 करोड़ रुपए की है, लेकिन नेताओं के भड़काऊ बयानों के कारण फैली हिंसा में जिन्होंने अपनी जान गंवाई, मकान गंवाया, दुकान गंवाई, उनकी औसत कमाई महीने के 4 हजार रुपए है. जिन्होंने भड़काऊ बयान दिए, उनके बच्चे महंगे निजी और विदेशी स्कूल कॉलेज में पढ़ते हैं,और भड़काऊ बयानों से जो हिंसा फैली उसमें पिसने वालों के बच्चे जिन साधारण स्कूलों में पढ़ते हैं, वो स्कूल भी दंगे की आग में जलाए गए.
इसीलिए आज हम देश के हर उस नागरिक को एक तुलनात्मक रिपोर्ट दिखाने जा रहे हैं, जो करोड़ों की संपत्ति के मालिक राजनेताओं के भड़काऊ बयानों से भड़ककर, धर्म के नाम पर आंखों पर पट्टी बांधकर पत्थर उठा लेने वालों के कारण दंगे का दंश सहते हैं.
दिल्ली को जलाने की साजिश क्या पहले से तैयार थी ? इसका जवाब तलाशने में एसआईटी जुटी है. लेकिन जो सबूत सामने आ रहे हैं. वो सीधे सीधे इसी तरफ इशारा करते हैं कि दिल्ली को जलाने की साजिश पहले रच ली गई. हथियार बहुत पहले से जुटाने शुरू कर दिए गए. और इसी के साथ तारीख और वक्त को लेकर भी खुलासा हुआ है.

All Shows
घंटी बजाओ

इधर विकास की बयार.. उधर जिंदगी लाचार | POK | KASHMIR | JAMMU

Pahalgam Attack: आतंकियों ने हजारों रिश्तों का किया बंटवारा..पीड़ितों की आपबीती सुन निकल आएंगे आंसू

जो पानी जानवर ना पिए वो पानी पीने को मजबूर है इंसान, कहां है Modi की Har Ghar Jal Yojana ?

मंदिर से लेकर Railway Station, चौराहों पर बेशर्मी से थूकने वालों के खिलाफ Ghanti Bajao। Full Episode

Kanshi Ram Awas Yojana की बदहाली का मुजरिम कौन ?, सिस्टम की आंख खोलने वाली रिपोर्ट । Ghanti Bajao
टॉप हेडलाइंस
विश्व
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
बॉलीवुड
आईपीएल 2026