एक्सप्लोरर

हिरण को निवाला बनाने की चाल चल रहा था जंगली कुत्ता, मिला ऐसा सबक...अपनी जान बचाकर पड़ा भागना- VIDEO

Viral Video: इस वीडियो में एक जंगली कुत्ता एक हिरण को अपना निवाला बनाने की जद्दोजहद करता नजर आ रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक जंगली कुत्ता हाथ धोकर हिरण के पीछे पड़ गया है.

Animal Fight Video Viral: जंगल में जानवरों को अपना पेट भरने के लिए अन्य जानवरों को अपना शिकार बनाना पड़ता है. शिकार करने के जंगल के इस नियम से इंसान भी छेड़छाड़ नहीं कर सकता. क्योंकि जंगल का यही कानून है. जंगल में हर दिन किसी न किसी जानवर की बलि चढ़ती है और उसे अपनी जान से हाथ धोना पड़ता है. जो जानवर ताकतवर होता है, वह मिनटों में किसी भी प्राणी को अपने जबड़ों में कसकर अपना निवाला बना लेता है. जबकि जो जानवर कमजोर होते हैं, उनके पास अपनी जान बचाने के लिए हाथ-पैर मारने के अलावा और कोई दूसरा ऑप्शन नहीं होता. 

इन दिनों सोशल मीडिया पर जंगल का एक ऐसा ही खूंखार वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक जंगली कुत्ता एक हिरण को अपना निवाला बनाने की जद्दोजहद करता नजर आ रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक जंगली कुत्ता हाथ धोकर हिरण के पीछे पड़ गया है. कभी वो हिरण को दौड़ाता तो कभी हिरण उसे दौड़ाता. कभी बाजी हिरण के हाथ में जाती दिखती तो कभी जंगली कुत्ते के हाथ में. हिरण खुद को बचाने की कोशिश कर रहा था तो कुत्ता उसको अपना निवाला बनाने की फिराक में था. 

हिरण ने कुत्ते को सिखाया सबक             

वीडियो में देखा जा सकता है कि जंगली कुत्ते ने पहले तो हिरण की पूछ पर हमला किया और उसे अपने दांतों में दबाए रखा. हालांकि हिरण ने हार नहीं मानी और वह लगातार अपने आप को छुड़ाने की कोशिश करता रहा. जब पूछ पकड़ने से बात नहीं बनी तो कुत्ते ने उसकी गर्दन दबोच ली. इसके बाद भी हिरण ने हार नहीं मानी. कुत्ते को सबक सिखाने के लिए और अपनी गर्दन को उसके चंगुल से छुड़ाने के लिए हिरण ने एक तरकीब सोची. उसने खुद को पहले पानी में उतारा, फिर कुत्ते को पानी में अपने साथ ही घसीटता ले गया. जब कुत्ता बीच तालाब में डूबने लगा, तब उसने हिरण की गर्दन छोड़ दी और पानी से निकलकर बाहर आ गया.

बच गई जान

वीडियो के अंत में देखा जा सकता है कि कुत्ता पानी से निकलकर हिरण को दौड़कर पकड़ने की कोशिश करता है. हालांकि हिरण उसकी पकड़ से बहुत दूर जा चुका होता है. हिरण तालाब के उस पार होता है तो कुत्ता इस पार होता है. बस इसी वजह से उसकी जान बच जाती है. 

ये भी पढें: 16000 करोड़ में बना ये शानदार होटल, मगर फिर भी 25 सालों से है बंद, आजतक नहीं आया एक भी गेस्ट 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज रात दिखेगा 'स्ट्रॉबेरी मून', बिना दूरबीन के देखें आसमान का सबसे खूबसूरत नजारा- यूजर्स में भारी उत्साह
आज रात दिखेगा 'स्ट्रॉबेरी मून', बिना दूरबीन के देखें आसमान का सबसे खूबसूरत नजारा- यूजर्स में भारी उत्साह
हैवानियत की सारी हदें पार! बेबस कुत्ते के गले में ईंट बांधकर नदी में फेंका, VIDEO देख कांप उठेंगे
हैवानियत की सारी हदें पार! बेबस कुत्ते के गले में ईंट बांधकर नदी में फेंका, VIDEO देख कांप उठेंगे
Viral video: 'डरता कौन है मैं?'...18 हजार फीट से कूदे हरियाणवी ताऊ, VIDEO देख लोग हैरान
'डरता कौन है मैं?'...18 हजार फीट से कूदे हरियाणवी ताऊ, VIDEO देख लोग हैरान
Video: 'कुल्ला भी कर लो दीदी' ट्रेन में कचरा फैलाती और सीट पर ही हाथ धोती महिला को देख भड़के यूजर्स
'कुल्ला भी कर लो दीदी' ट्रेन में कचरा फैलाती और सीट पर ही हाथ धोती महिला को देख भड़के यूजर्स

वीडियोज

Ketan Agarwal Murder Case | Siya Goyal | Pune: मंगेतर की हत्या का खौफनाक सच!
Ketan Agarwal Murder Case | Abp Report: पुलिस की छापेमारी में आरोपियों के घर से मिले अहम सुराग!
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal: मंदिर का पैसा और 'चोरी' का खेल?
PM Modi Speech in Seychelles National Assembly:सेशेल्स में छाए पीएम मोदी!
Bollywood News: चर्चा में कृति सेनन और कबीर का रिश्ता, सोशल मीडिया पर उड़ रही हैं धोखे की अफवाहें! (28.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मुश्किल दौर से गुजर रहा रूस', राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का बड़ा बयान, जानें क्यों कहा ऐसा
'मुश्किल दौर से गुजर रहा रूस', राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का बड़ा बयान, जानें क्यों कहा ऐसा
उद्धव ठाकरे का निशाना, 'BJP मंदिर वहीं बनाएंगे का नारा देती थी, अब समझ आया क्यों...'
उद्धव ठाकरे का निशाना, 'BJP मंदिर वहीं बनाएंगे का नारा देती थी, अब समझ आया क्यों...'
Sunday BO Collection: 'वेलकम टू द जंगल' 63 करोड़ के हुई पार, 'कॉकटेल 2' कर रही धांसू कमाई, जानें संडे कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' 63 करोड़ के हुई पार, 'कॉकटेल 2' कर रही धांसू कमाई, जानें संडे कलेक्शन
एक दिन में 2 हार, 'ब्लैक डे' से कम नहीं रहा संडे, पहले ऑस्ट्रेलिया, फिर आयरलैंड से हारी टीम इंडिया
एक दिन में 2 हार, 'ब्लैक डे' से कम नहीं रहा संडे, पहले ऑस्ट्रेलिया, फिर आयरलैंड से हारी टीम इंडिया
France Plane Crash: फ्रांस में बड़ा विमान हादसा, पैराशूटिंग स्कूल का प्लेन क्रैश, 5 छात्रों समेत 11 की मौत
फ्रांस में बड़ा विमान हादसा, पैराशूटिंग स्कूल का प्लेन क्रैश, 5 छात्रों समेत 11 की मौत
बीजेपी कार्यकर्ताओं को जान से मारने की धमकी के बाद हुमायूं कबीर पर कार्रवाई, पश्चिम बंगाल पुलिस ने किया अरेस्ट
हुमायूं कबीर को पुलिस ने किया अरेस्ट, BJP कार्यकर्ताओं को जान से मारने की दी थी धमकी
Dead Body Sweating: क्या गर्मी में लाश को भी आ सकता है पसीना, जानें क्या कहता है विज्ञान?
क्या गर्मी में लाश को भी आ सकता है पसीना, जानें क्या कहता है विज्ञान?
UP Home Guard Result 2026: यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे चेक करें अपना परिणाम 
यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे चेक करें अपना परिणाम 
Embed widget