एक्सप्लोरर

'आई ड्रॉप' समझकर गलती से आंख में डाला 'गोंद'... महिला की बिगड़ी हालत, जानिए फिर क्या हुआ?

जेनिफर ने बताया कि उन्होंने ग्लू डालने के तुरंत बाद अपनी आंख बहुत तेजी से बंद कर ली. आंख बंद करने की वजह से उनकी पलकें चिपक गईं.

कई बार बेध्यानी और लापरवाही के चलते हम ऐसी गलतियां कर जाते हैं, जिनका अंजाम बहुत ही बुरा होता है. अब कैलिफोर्निया की रहने वाली इस महिला को ही देख लीजिए, जिसने गलती से अपनी आंख में आई ड्रॉप डालने की जगह 'नेल ग्लू' डाल लिया. नेल ग्लू डालने की वजह से महिला की एक आंख चिपकने के कारण पुरी तरह से बंद हो गई. जब उसकी आंख में तेज जलन होने लगी, तब महिला को महसूस हुआ कि उसने एक बड़ी गलती कर दी है. 

महिला का नाम जेनिफर एवरसोल है. महिला ने एक वीडियो शेयर कर बताया कि आई ड्रॉप 'नेल ग्लू' के साथ में ही रखा हुआ था. दोनों के बॉटल का साइज भी एक जैसा था, इसलिए यह समझ नहीं आया कि कौन सा आई ड्रॉप है और कौन सा नेल ग्लू. उन्हें कि लगा जो बॉटल उन्होंने उठाई है, वह बॉटल आई ड्रॉप की है, जबकि वो बॉटल नेल ग्लू की थी. जेनिफर को अपनी गलती का एहसास तब हुआ, जब ग्लू डालते ही उनकी आंख जलने लगी. ग्लू डालने की वजह से जेनिफर की एक आंख पूरी तरह से बंद हो गई, जिसके बाद उन्हें तुरंत डॉक्टर का रुख करना पड़ा.

चिपक गईं पलकें

जेनिफर ने बताया कि उन्होंने ग्लू डालने के तुरंत बाद अपनी आंख बहुत तेजी से बंद कर ली. आंख बंद करने की वजह से उनकी पलकें चिपक गईं. अगर जेनिफर ने अपनी आंख बंद ना की होती, तो शायद पलकें आपस में चिपकी न होतीं. जब जेनिफर डॉक्टर के पास गईं तो वह भी उनका केस देखकर हैरान रह गए. क्योंकि उन्होंने ऐसा केस पहले कभी डील नहीं किया था. 

काटनी पड़ गईं पलकें

जेनिफर ने बताया कि डॉक्टर ने आंख की पलकों पर एक दवा लगाई और इसे रगड़कर छुड़ाने की कोशिश की. इसके बाद सुन्न करने वाली एक आई ड्रॉप डाली. हालांकि पलकें तब भी चिपकी हुईं थीं. बंद पलकों से छुटकारा दिलाने के लिए डॉक्टर ने उसे काटने का फैसला किया. डॉक्टर ने आंख की पलकों को काट दिया, जिसकी वजह से जेनिफर की बंद आंख वापस खुल सकी. 

फेंकी नेल ग्लू की सभी बॉटल  

उन्होंने बताया कि जिस ग्लू को उन्होंने अपनी आंख में डाला था, वो नेल ग्लू था. नेल ग्लू का इस्तेमाल उन्होंने अपनी बेटी के नाखूनों को फिक्स करने के लिए किया था. हालांकि इसका इस्तेमाल करने के बाद जेनिफर ने इसे आई ड्रॉप के पास ही रख दिया. जिसकी वजह से उन्हें ये सबकुछ झेलना पड़ा. उन्होंने अंत में बताया कि "मैंने नेल ग्लू की सभी बॉटल्स फेंक दी हैं.'

ये भी पढ़ें: मोबाइल के कवर में क्या आप भी रखते हैं पैसे? जानिए ऐसा क्यों नहीं करना चाहिए- VIDEO

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indore Viral Video: इंदौर में फर्जी प्लास्टर पहनकर निकले आरोपी, Video वायरल
इंदौर में फर्जी प्लास्टर पहनकर निकले आरोपी, Video वायरल
House Eviction Claim After Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर गई थी लड़की, मकान मालिक ने खाली कराया कमरा, वीडियो वायरल
जंतर-मंतर गई थी लड़की, मकान मालिक ने खाली कराया कमरा
Viral Video :बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
YesMadam CEO Love Story Viral : YesMadam CEO की अनोखी लव स्टोरी, एयरपोर्ट पर 90 सेकंड में मिली पार्टनर
YesMadam CEO की अनोखी लव स्टोरी, एयरपोर्ट पर 90 सेकंड में मिली पार्टनर

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी एंटी पेपर लीक बिल पास, अमित शाह ने क्या कहा?
लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी एंटी पेपर लीक बिल पास, अमित शाह ने क्या कहा?
PM मोदी के मॉर्फ्ड वीडियो पर FIR, एक्शन में महाराष्ट्र पुलिस
PM मोदी के मॉर्फ्ड वीडियो पर FIR, एक्शन में महाराष्ट्र पुलिस
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
एंटी पेपर लीक बिल पास होने के बाद PM मोदी ने जारी किया Video, जानें क्या बोले?
एंटी पेपर लीक बिल पास होने के बाद PM मोदी ने जारी किया Video, जानें क्या बोले?
Viral Video :बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
Embed widget