एक्सप्लोरर

रात को सोने से पहले मोबाइल को चार्ज पर लगाते हैं? एक्सपर्ट से जानिए ऐसा क्यों नहीं करना चाहिए

क्या आप जानते हैं कि फोन को कभी-भी रातभर के लिए चार्ज पर लगाकर नहीं छोड़ना चाहिए? हम में से अधिकतर लोग ये गलती करते नजर आते हैं. आइए जानते हैं ये गलती क्यों नहीं करनी चाहिए?

आज के इस दौर में फोन हमारे शरीर का मानों एक जरूर अंग बन गया हो. हम जहां कहीं भी जाते हैं, हमारा फोन भी हमारे साथ-साथ जाता है. यहां तक कि कुछ लोग चार्जर या पॉवरबैंक भी अपने साथ ही लेकर चलते हैं. हम चाहे जैसे भी रहें, हमारा फोन हमेशा चार्ज्ड रहना चाहिए. ज्यादातर लोग अपने फोन की चार्जिंग फुल करने के लिए रात का समय चुनते हैं, क्योंकि तब वे सोने जा रहे होते हैं. सोने से पहले वे अपने फोन को चार्ज पर लगा देते हैं और फिर सो जाते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि सोते वक्त हमें फोन की जरूरत नहीं होती, जबकि जब तक हम जगे रहते हैं, बिन फोन के रहना मुश्किल सा लगता है. 

लेकिन क्या आप जानते हैं कि फोन को कभी-भी रातभर के लिए चार्ज पर लगाकर नहीं छोड़ना चाहिए? हम में से अधिकतर लोग ये गलती करते नजर आते हैं. नई जनरेशन के स्मार्टफोन्स चार्ज होने में ज्यादा से ज्यादा 2 या ढाई घंटे का वक्त लेते हैं. लेकिन जब आप फोन को पूरी रात चार्ज पर लगाकर छोड़ देते हैं तो ये बिजली से 7-8 घंटे के लिए जुड़े रहते हैं, जो चिंता वाली बात है. ऑस्ट्रेलिया के CQUniversity में इनफार्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी के प्रोफेसर रितेश चुघ ने बताया कि रातभर फोन को चार्ज पर लगे रहने देना अनावश्यक है. इससे फोन की बैटरी की उम्र घटती है.

रात में फोन को चार्ज पर लगाकर क्यों नहीं सोना चाहिए?

कई लोगों को इस बात की शिकायत होती है कि उनके फोन की बैटरी जल्दी गिर जाती है. ये समस्या फोन को जरूरत से ज्यादा चार्ज करने की वजह से जन्म लेती है. इसके अलावा, रातभर फोन को चार्ज पर लगाकर रखना भी इस समस्या का एक कारण है. दरअसल मोबाइल फोन को लिथियम-आयन बैटरियों से पॉवर मिलती है. कई कारणों से ये बैटरियां खराब होने लगती हैं, जैसे- फोन के टेंपरेचर में उतार-चढ़ाव, चार्जिंग का पैटर्न और कितनी देर तक इसका इस्तेमाल किया जाता है. 

मोबाइल को ओवरचार्ज करने से बचें

जब मोबाइल को पूरी रात चार्ज पर लगाया जाता है, तो इसका साफ-सीधा मतलब यह है कि मोबाइल को जरूरत से 4 गुना अधिक बूस्ट मिल रहा है. सुरक्षा के लिहाज से ऐसा करना सही नहीं है. अगर आप मोबाइल बैटरी की लाइफ बढ़ाना चाहते हैं तो फोन की बैटरी को 20 से 80% के बीच रखने की कोशिश करें और ओवरचार्ज करने से बचें.

ये भी पढ़ें: हे भगवान! ऐसी खौफनाक सजा तो नर्क में भी नहीं मिलती...जैसी किम जोंग ने अपने जनरल को दे डाली, झकझोर कर रख देगी ये खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चोर की आई शामत, पहले खिड़की से लटकाया फिर चलती ट्रेन से फेंका
चोर की आई शामत, पहले खिड़की से लटकाया फिर चलती ट्रेन से फेंका
रेलवे स्टेशन पर रील बनाना पड़ा भारी, पुलिस ने दीदी की यूं लगाई क्लास
रेलवे स्टेशन पर रील बनाना पड़ा भारी, पुलिस ने दीदी की यूं लगाई क्लास
पाकिस्तान में नवरात्रि की धूम, भक्तों से गुलजार हुए मंदिर, देखें वीडियो
पाकिस्तान में नवरात्रि की धूम, भक्तों से गुलजार हुए मंदिर, देखें वीडियो
वड़ा पाव की दुकान खुलवा दो ना, बच्चे ने तुकाराम मुंढे से की गुजारिश
वड़ा पाव की दुकान खुलवा दो ना, बच्चे ने तुकाराम मुंढे से की गुजारिश

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
शिव की बारात वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
शिव की बारात वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
US में तूफान, नेपाल में बाढ़ और पनामा में भूकंप, क्या मौसम भारत में भी लाएगा 'आफत' ?
US में तूफान, नेपाल में बाढ़ और पनामा में भूकंप, क्या मौसम भारत में भी लाएगा 'आफत' ?
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
क्या आप अब भी वर्जिन हैं? सलमान खान से करण जौहर ने पूछा सवाल, सुपरस्टार बोले- 'कंट्रोल ब्रदर'
क्या आप अब भी वर्जिन हैं? सलमान खान से करण जौहर ने पूछा ऐसा सवाल
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
Embed widget