एक्सप्लोरर

चैन से सो रहा था शख्स, दोस्तों ने मजे-मजे में उसकी पैंट में लगा दी आग और फिर...VIDEO

इस वीडियो में कुछ युवक अपने सोते हुए दोस्त के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं, लेकिन उन्होंने मस्ती करने के लिए जिस चीज का चयन किया, वह अपने आप में ही एक खतरनाक और जानलेवा चीज है.

दोस्ती में हंसी-मजाक तो चलता रहता है. बिना फन वाली दोस्ती को आजकल के युवा इमेजिन भी नहीं कर सकते. जितनी गहरी दोस्ती, उतना खतरनाक और भद्दा मजाक. आपने देखा होगा कि लड़कों का ग्रुप दोस्ती के नाम पर कई अजीबोगरीब और खतरनाक काम कर जाता है. फिर चाहे वो होली के दिन कीचड़ में नहलाना हो या बर्थडे पर मस्ती के नाम पर जमकर पिटाई करनी हो. ये सारी बातें लड़कियों की दोस्ती में नहीं देखी जाती. इन दिनों सोशल मीडिया पर दोस्ती का एक ऐसा चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद यूजर्स का गुस्सा सातवें आसमान पर जा पहुंचा है. 

इस वीडियो में कुछ युवक अपने सोते हुए दोस्त के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं, लेकिन उन्होंने मस्ती करने के लिए जिस चीज का चयन किया, वह अपने आप में ही एक खतरनाक और जानलेवा चीज है. अब आप सोच रहे होंगे कि उन्होंने ऐसा कौन-सा मजाक किया है, जिससे जिंदगी खतरे में पड़ सकती थी. दरअसल इन युवकों ने अपने गहरी नींद में सोते दोस्त को तंग करने के लिए 'आग' का सहारा लिया. जी हां आप सही सुन रहे हैं. इन युवकों ने आग से अपने दोस्त की पैंट को जलाने की कोशिश की.

गहरी नींद में सो रहा था शख्स और तभी...

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स आराम से गहरी नींद में सो रहा है. चूंकि वह गहरी नींद में था, इसलिए उसे अपने दोस्तों की करतूत का अंदाजा नहीं हुआ. वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो युवक इस शख्स के नजदीक आए. एक ने हाथ में स्प्रे लिया हुआ था, तो दूसरा कागज में आग जलाकर लेकर आया था. जैसे ही युवक ने स्पे किया, ठीक तभी शख्स की पैंट ने आग पकड़ ली. पैंट में आग लगने के बाद शख्स छटपटाता हुआ उठा और अपनी पैंट को झाड़ने लगा. पहले तो उसे कुछ समझ ही नहीं आया कि आखिर उसके साथ यह हुआ क्या. लेकिन बाद में वह समझ गया कि सारी करतूत उसके दोस्तों की थी. 

युवकों पर भड़के यूजर्स

यह वीडियो इन युवकों ने मजाक के मकसद से बनाई थी. हालांकि सोशल मीडिया पर यूजर्स इन युवकों की करतूत पर बरस पड़े हैं. एक यूजर ने कहा, 'सोते हुए व्यक्ति के साथ ऐसा कभी नहीं करना चाहिए.' जबकि दूसरे यूजर ने कहा, 'ये हत्या की कोशिश है, वो भी वीडियो प्रूफ के साथ'. एक अन्य यूजर ने कहा, 'मैं होता तो ये कभी नहीं सहता.'

ये भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी से पहले सिर्फ महिलाओं को ही नहीं, पुरुषों को भी छोड़ देनी चाहिए शराब पीने की आदत, जानें वजह    

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
रील बनाने की सनक में समुद्र में जा गिरा कपल, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
रील बनाने की सनक में समुद्र में जा गिरा कपल, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
वर्दी में दुर्गा....चलती ट्रेन से गिरी महिला तो मैडम सर ने ऐसे बचाई जान
वर्दी में दुर्गा....चलती ट्रेन से गिरी महिला तो मैडम सर ने ऐसे बचाई जान

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
LIVE: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
Embed widget