एक्सप्लोरर

Video: फ्लड रिलीफ पर अंकल ने खोल दी पोल! बताई सच्चाई, बोले- ये एक प्यारा बिजनेस है

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में शख्स का दावा है कि भारत में बाढ़ राहत कार्य अब धंधा बन चुका है. सरकारें स्थायी समाधान नहीं निकालतीं , हर साल बाढ़ से नए टेंडर और कॉन्ट्रैक्ट्स मिलते हैं.

Flood Relief: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक शख्स ने बाढ़ और उससे जुड़े राहत कार्यों पर गंभीर सवाल उठाए हैं. उसका दावा है कि भारत में हर साल बाढ़ के हालात बनते हैं, लेकिन सरकारें और प्रशासनिक तंत्र कभी भी स्थायी समाधान की दिशा में काम नहीं करते. उनकी बातों के अनुसार, बाढ़ से होने वाली तबाही के बाद सबसे ज्यादा मजबूती से जो चीज खड़ी होती है, वह है “फ्लड रिलीफ का बिज़नेस”.

राहत के नाम पर चल रहा धंधा

शख्स का दावा है कि बाढ़ आने के बाद सरकारें बड़ी-बड़ी घोषणाएँ करती हैं, राहत पैकेज जारी होते हैं, और फिर टेंडर व कॉन्ट्रैक्ट्स बांटे जाते हैं. ठेकेदार और सरकारी विभाग इसमें करोड़ों रुपये का काम करते हैं. उनका आरोप है कि अगर स्थायी समाधान निकाल लिया जाए, तो यह हर साल होने वाला कारोबार बंद हो जाएगा, और यही कारण है कि कोई भी स्थायी हल नहीं ढूंढना चाहता.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Peepal Baba (@peepalbaba)

उन्होंने कहा कि - आपका बच्चा इंजीनियर नहीं बन रहा? कोई बात नहीं, उसे फ्लड रिलीफ का बिजनेस करा दीजिए. इंडिया में यह बहुत चलता है. हर साल बाढ़ आती है और हर बार नए-नए कॉन्ट्रैक्ट्स और टेंडर निकलते हैं. यह बहुत लाभदायक धंधा है.

शख्स ने आगे कहा कि यह पैसा आम जनता से, यानी टैक्सपेयर्स की जेब से आता है. जनता की कमाई का पैसा बाढ़ राहत के नाम पर खर्च किया जाता है, लेकिन असल में बाढ़ से प्रभावित लोगों की तकलीफें कभी पूरी तरह खत्म नहीं होतीं. क्योंकि उद्देश्य लोगों की समस्याओं का स्थायी हल निकालना नहीं, बल्कि राहत के नाम पर धंधा चलाना रह गया है.

बाढ़ को रोकने के लिए स्थायी समाधान नहीं 

उन्होंने कहा कि बाढ़ एक प्राकृतिक आपदा है, लेकिन भारत में यह अब अधिकतर मानव-निर्मित आपदा बन चुकी है. नदियों की सफाई, तटबंधों की मजबूती, ड्रेनेज सिस्टम की सुधार जैसे स्थायी कामों पर ध्यान नहीं दिया जाता. इसके बजाय इंतजार किया जाता है कि बाढ़ आए, तब बड़े पैमाने पर राहत कार्य शुरू हों और पैसा बहाया जाए.

वीडियो में इस शख्स ने मौजूदा हालात का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि इस समय पंजाब, जम्मू, हरियाणा और दिल्ली जैसे राज्यों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है. जगह-जगह पानी भर गया है, लोग परेशान हैं और घर-परिवार तबाह हो रहे हैं. अंत में उनका संदेश साफ था - जब तक बाढ़ को रोकने के लिए स्थायी समाधान नहीं निकाला जाएगा, तब तक हर साल यही खेल चलता रहेगा और राहत का यह धंधा चलता रहेगा. असली कीमत जनता को चुकानी पड़ेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सूरत में भारी बारिश का तांडव, जलभराव के बीच गलत लेन में फंसी एंबुलेंस को नहीं दिया रास्ता- वीडियो वायरल
सूरत में भारी बारिश का तांडव, जलभराव के बीच गलत लेन में फंसी एंबुलेंस को नहीं दिया रास्ता- वीडियो वायरल
इस मुस्लिम इंफ्लुएंसर ने छोड़ी सोशल मीडिया की दुनिया, मुंबई छोड़ गांव में हुई शिफ्ट- खुद दी जानकारी
इस मुस्लिम इंफ्लुएंसर ने छोड़ी सोशल मीडिया की दुनिया, मुंबई छोड़ गांव में हुई शिफ्ट- खुद दी जानकारी
भारतीय महिला ने मास्टरशेफ ऑफ ऑस्ट्रेलिया में बनाई राज कचौड़ी, स्वाद के दीवाने हुए जज- वीडियो वायरल
भारतीय महिला ने मास्टरशेफ ऑफ ऑस्ट्रेलिया में बनाई राज कचौड़ी, स्वाद के दीवाने हुए जज
Video: सांप के साथ कार्टून के मजे लेता दिखा बच्चा, फिर पकड़कर ऐसे उठाया जैसे रस्सी हो- वीडियो वायरल
सांप के साथ कार्टून के मजे लेता दिखा बच्चा, फिर पकड़कर ऐसे उठाया जैसे रस्सी हो- वीडियो वायरल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget