एक्सप्लोरर

कुत्ते को गुब्बारों से बांधकर उड़ाने वाला यूट्यूबर गिरफ्तार, बाद में मांगी माफी

दिल्ली के यूट्यूबर गौरव शर्मा को पुलिस ने उनके एक वीडियो की वजह से गिरफ्तार किया है. गौरव ने एक वीडियो बनाया था जिसमें उन्होंने अपने कुत्ते को बैलून से बांधकर हवा में उड़ाने की कोशिश की थी, लेकिन विवाद बढ़ने पर उन्होंने वीडियो डिलीट कर लोगों से माफी मांगी है.

दिल्ली के यूट्यूबर को अपने कुत्ते के साथ मजाक में वीडियो बनाना काफी महंगा पड़ गया है. दरअसल गौरव शर्मा नाम के इस यूट्यूबर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो पोस्ट 21 मई को पोस्ट किया था, जिसमें उसने अपने कुत्ते डॉलर को हाइड्रोजन बैलून से बांध कर हवा में उड़ाया था. जिसके बाद यूजर्स ने वीडियो और यूट्यूबर की खूब आलोचना की और लोगों की शिकायत पर गौरव शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

पीपल फॉर एनिमल ने वीडियो के साथ मुद्दा उठाया और गौरव के खिलाफ मालवीय नगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था. वहीं इस पूरे मामले पर डीसीपी अतुल ठाकुर ने बताया कि गौरव को जानवर के साथ क्रूरता के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, क्योंकि उसने वीडियो बनाकर अपने पालतू जानवर की जान जोखिम में डाल दी थी. वहीं गौरव ने अपनी पहली वीडियो को अब डिलीट कर दिया है और अपने पुराने वीडियो के लिए लोगों से नया वीडियो बनाकर माफी मांगी है.

गौरव ने मांगी माफी

वीडियो को हटाने के बाद गौरव ने माफी का वीडियो बनाया जिसमें उसने कहा कि 'उन्होंने डॉलर को उड़ाने से पहले सभी सुरक्षा सावधानी बरती, लेकिन वीडियो में उन्हें नहीं दिखाया गया क्योंकि इससे वीडियो बड़ा बन रहा था'. गौरव ने अपनी कुछ पुरानी फुटेज दिखाते हुए कहा 'मैं भी एक पालतू पशु प्रेमी हूं, मैं बाहर से कुछ वीडियो देखकर प्रभावित हुआ था, मैं इसके लिए माफी मांगता हूं और मैं उन सभी लोगों से अपील करूंगा कि  वो मेरे वीडियो से प्रभावित न हों'.

गौरव शर्मा की हो रही आलोचना

32 साल के गौरव शर्मा का यूट्यूब पर चैनल गौरव जोन के नाम से जाना जाता है. जिसमें उसके 4.15 मिलियन सबस्क्राइबर्स हैं. वहीं जब लोगों ने उसका माफी वाला वीडियो देखा तो गौरव की और आलोचना की गई. एक यूजर ने कहा माफी वीडियो के बजाय गौरव को एक वीडियो बनाना चाहिए था कि क्या सुरक्षा सावधानियां बरती गईं थी. जबकि दूसरे यूजर ने चैनल को अनसबस्क्राइब करने की बात कही है.

इसे भी पढ़ेंः

Zydus Cadila ने मांगी अपनी एंटीबॉडी कॉकटेल दवा के ह्यूमन ट्रायल की अनुमति

संबित पात्रा बोले- केजरीवाल सरकार ने अपने दम पर केवल 13 फीसदी लोगों का टीकाकरण किया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिस नदी को साफ किया उसमें फिर गंदगी फैला गए लोग, दुखी हुए बिट्टू तबाही
जिस नदी को साफ किया उसमें फिर गंदगी फैला गए लोग, दुखी हुए बिट्टू तबाही
तेरे इश्क में नाचेंगे...काला चश्मा और सिर पर जाम, हसीना ने डांस से लूटी महफिल
तेरे इश्क में नाचेंगे...काला चश्मा और सिर पर जाम, हसीना ने डांस से लूटी महफिल
4 साल बाद अपनी मां को सरप्राइज देने पहुंचा बेटा, रुला देगा यह वीडियो
4 साल बाद अपनी मां को सरप्राइज देने पहुंचा बेटा, रुला देगा यह वीडियो
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Embed widget