एक्सप्लोरर

Yaas चक्रवात के इस शख्स ने रिपोर्टर को दिया ऐसा जवाब, अब इंटरनेट पर हो रहा वायरल

ओडिशा के न्यूज कवर कर रहे रिपोर्टर ने यास चक्रवात के चलते आदमी से उसके घर से बाहर निकलने की वजह पूछी, जिसके बाद आदमी ने जो जवाब दिया वो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

ओडिशा में बुधवार को चक्रवात यास के दौरान तेज हवाओं और बाहर की स्थिति को नक्षत्र न्यूज का रिपोर्टर कवर कर रहा था, तभी उसने सड़क पर घूम रहे शख्स से पूछा कि वो तूफान के बीच घर से क्यों निकला है इस पर शख्स ने जो जवाब दिया उसने इंटरनेट यूजर्स को हंसने पर मजबूर कर दिया है. दरअसल रिपोर्टर को जवाब देते हुए शख्स ने कहा कि वो रिपोर्टर के लिए घर बाहर निकला है, जिसपर रिपोर्टर ने कहा कि वो न्यूज कवर करने के लिए निकला है तो फिर शख्स ने जवाब दिया कि अगर वो बाहर ना निकलता तो रिपोर्टर किसे कवर करता. इन दोनों की बातचीत का ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वहीं सीनियर आईपीएस ऑफिसर अरुण बोथरा ने इस खबर की क्लिपिंग को ट्विटर पर शेयर किया और साथ ही  कैप्शन में लिखा है कि 'ऐसे दयालु इंसान, मानवता के लिए बहुत कुछ कर रहे हैं'.

रिपोर्टर और आदमी की बातचीत

रिपोर्टर ने यास चक्रवात के दौरान सड़क पर घूम रहे शख्स से पूछा 'इतने तूफान के बीच घर से क्यों निकले? तो आदमी ने जवाब दिया कि 'अरे आप तो निकले हैं ना, आप निकले हैं इसलिए हम निकले. इस पर रिपोर्टर ने कहा 'हम लोग तो खबर दिखा रहे हैं ना. तो आगे उस आदमी ने कहा कि 'हम नहीं निकलते तो आप किसको दिखाते?

वायरल हुआ वीडियो

इस वायरल वीडियो को अब तक 77,000 से ज्यादा बार देखा जा चुका है और सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं. बतादें कि चक्रवात यास ने 26 मई को ओडिशा में दस्तक दी और ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तट पर तेज हवाओं और भारी बारिश ने लोगों को काफी परेशान किया. वायरल हुए वीडियो में पेड़ हवा चलने की वजह से गिरते दिख रहे हैं. वहीं 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा में चलती नजर आ रही हैं.

इसे भी पढ़ेंः

चक्रवात 'यास' से बर्बादी: जानिए- कहां क्या-क्या नुकसान हुआ, कितनी जिंदगियां हमेशा के लिए खामोश हो गईं

Cyclone Yaas की वजह से Bihar-Jharkhand में जोरदार बारिश, घरों में घुसा पानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सड़क धंसी और गड्ढे में समा गई कार, चेन्नई का वीडियो वायरल
सड़क धंसी और गड्ढे में समा गई कार, चेन्नई का वीडियो वायरल
एक्सीडेंट के बाद कार मालिक ने शख्स को लगाया गले, जीता दिल
एक्सीडेंट के बाद कार मालिक ने शख्स को लगाया गले, जीता दिल
450 करोड़ के रानी कमलापति स्टेशन पर घूमती दिखीं भैंस, वीडियो वायरल
450 करोड़ के रानी कमलापति स्टेशन पर घूमती दिखीं भैंस, वीडियो वायरल
बंदे ने फ्री में गाड़ी पार्किंग का लगाया ऐसा जुगाड़, वीडियो हो गया वायरल
बंदे ने फ्री में गाड़ी पार्किंग का लगाया ऐसा जुगाड़, वीडियो हो गया वायरल

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget