एक्सप्लोरर

VIDEO: Thar चलाते-चलाते सीधा नदी में उतर गए तीन युवक, तेज बहाव के कारण बहने लगी गाड़ी और फिर...

Viral Video: बताया जा रहा है कि इन युवकों की मंशा गाड़ी से रामगंगा नदी को पार करने की थी. नदी पार करने के लिए इन लोगों ने बिना कुछ सोचे-समझे गाड़ी पानी में उतार दी.

आजकल लोगों पर सोशल मीडिया पर पॉपुलर होने का नशा इस कदर चढ़ गया है कि उन्हें अपनी जान तक की परवाह नहीं रह गई है. कोई ट्रेन पर तो कोई पटरी के बगल में स्टंट करने लग रहा है. कई लोगों की तो इसके चलते जान भी चली गई है. लेकिन फिर भी कुछ लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं. अब जरा उत्तराखंड के अल्मोडा से सामने आए इस घटना को ही देख लीजिए. यहां 3 युवक थार गाड़ी लेकर सीधा तेज रफ्तार में बह रही रामगंगा नदी में ही उतर गए. 

बताया जा रहा है कि इन युवकों की मंशा गाड़ी से रामगंगा नदी को पार करने की थी. नदी पार करने के लिए इन लोगों ने बिना कुछ सोचे-समझे गाड़ी पानी में उतार दी. पहले तो युवकों को लगा कि वे बहुत आसानी से इसे पार कर जाएंगे. लेकिन जैसे-जैसे गाड़ी आगे बढ़ी, नदी में डूबती चली गई. एक वक्त ऐसा आया कि इन युवकों को अपनी जान बचाने के लिए गाड़ी के ऊपर चढ़ना पड़ा. 

नदी में डूबी गाड़ी

इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि गाड़ी पूरी तरह से नदी में डूब चुकी है. जबकि युवक अपनी जान बचाने के लिए गाड़ी के ऊपर आकर बैठ गए. वो तो गनीमत यह रही कि कुछ स्थानीय लोग उन्हें बचाने के लिए तुरंत आ गए. इन लोगों ने नदी में उतरकर रस्सी की मदद से इन लोगों को तेज बहाव वाली नदी से बाहर निकाला. तब जाकर युवकों की जान बच सकी. अब यह तो नहीं मालूम कि नदी में फंसी इस गाड़ी का क्या हुआ. यह निकाली जा सकी या नहीं. हालांकि इस गाड़ी में आए तीनों युवकों को बचा लिया गया.

यूजर्स ने दिए रिएक्शन्स

इस वीडियो को देखकर कई यूजर्स ने गुस्सा जाहिर किया है. एक यूजर ने कहा, 'मुआवजे के पैसे से थार खरीदी जा सकती है, पर अक्ल और तमीज नहीं.' जबकि दूसरे यूजर ने कहा, 'बचाना नही था इनको. ये बहने लायक काम किए थे.' एक अन्य यूजर ने कहा, 'हमारे देश में बहुत सारे बेवकूफ लोग हैं, जिनमें से 3 इस क्लिप में दिखाई दे रहे हैं.'

ये भी पढ़ें: जुड़वा बच्चों को जन्म देने वाली थी महिला, मगर फार्मेसी की इस एक गलती के कारण चली गई दोनों की जान, जानें पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रदर्शन में मम्मी का फोन आया, पुलिसवाले को थमा दिया मोबाइल; वीडियो वायरल
प्रदर्शन में मम्मी का फोन आया, पुलिसवाले को थमा दिया मोबाइल; वीडियो वायरल
स्टेशन पर 15 मिनट रुकी ट्रेन, चाचा उतरकर नहाने लगे; देखें वीडियो
स्टेशन पर 15 मिनट रुकी ट्रेन, चाचा उतरकर नहाने लगे; देखें वीडियो
किस बात की जल्दी है भाई... ड्राइवर ने बस को बना दिया हेलिकॉप्टर; वीडियो वायरल
किस बात की जल्दी है भाई... ड्राइवर ने बस को बना दिया हेलिकॉप्टर; वीडियो वायरल
इसे कहते हैं गरीबी, यूज्ड कंडोम को धोकर इस्तेमाल करने की तैयारी में शख्स
इसे कहते हैं गरीबी, यूज्ड कंडोम को धोकर इस्तेमाल करने की तैयारी में शख्स

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget