एक्सप्लोरर

समोसे में आलू की जगह डाली गई छिपकली! खाकर शख्स की तबीयत हुई खराब, इंटरनेट पर वायरल हुआ VIDEO

त्योहारी सीजन में घर आए कुछ गेस्ट के लिए शख्स समोसे खरीदकर ले जा रहा था. हालांकि उसे इस बात का अंदाजा नहीं था कि इन समोसों को खाकर वह और उसका परिवार बीमार पड़ने वाला है.

समोसे खाने के शौकीन लोगों की इस देश में कमी नहीं है. कुछ लोग तो रोजाना चाय के साथ इस टेस्टी फूड को खाना पसंद करते हैं. हालांकि उत्तर प्रदेश के हापुड़ से सामने आई एक घटना ने समोसा लवर्स की चिंता बढ़ा दी है. दरअसल हापुड़ में स्थित एक दुकान से शख्स ने समोसे खरीदे थे. उसने जब समोसे को खाया तो उसे कुछ अजीब लगा. तुरंत ही उसकी नजर समोसे के अंदर गई, जिसके बाद उसके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई. उसने देखा कि समोसे के अंदर तो आलू की जगह छिपकली पड़ी हुई है.

त्योहारी सीजन में घर आए कुछ गेस्ट के लिए शख्स समोसे खरीदकर ले जा रहा था. हालांकि उसे इस बात का अंदाजा नहीं था कि इन समोसों को खाकर वह और उसका परिवार बीमार पड़ने वाला है. इन समोसों को खाकर शख्स की 13 साल की बेटी भी बीमार पड़ गई है. ये घटना न्यू आर्य नगर की बताई जा रही है. शख्स के घर में जो लोग मौजूद थे, उन्हें भी इस घटना पर यकीन नहीं हुआ. जैसे ही यह खबर मोहल्ले में फैली, हाहाकार मच गया. देखते ही देखते शख्स के घर के बाहर भीड़ जमा हो गई. जिसके बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस स्टेशन का रुख किया और दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज करवाया.

इंटरनेट पर वायरल हो रहा वीडियो

इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद यूजर्स भी चौंक गए हैं. इस वीडियो ने कई समोसा प्रेमियों को झकझोर कर रख दिया है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि छिपकली वाले समोसे को खाकर शख्स की तबीयत खराब हो गई है. वह लगातार उल्टियां कर रहा है. वीडियो में समोसे में मौजूद मृत छिपकली को भी देखा जा सकता है. 

समोसे खाकर बीमार पड़ी बेटी

शख्स की 13 साल की जो बेटी इन समोसों को खाकर बीमार पड़ी है, उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पीड़ित परिवार लगातार दुकानदार के खिलाफ सख्स कार्रवाई की मांग कर रहा है. जबकि दुकानदार ने परिवार के सभी आरोपो से पल्ला झाड़ लिया है. दुकानदार का कहना है कि समोसे में आलू हाथों से भरे गए थे तो ऐसे में छिपकली के अंदर जाने का तो सवाल ही पैदा नहीं होता. उन्होंने कहा कि वह अपने आप को सही साबित करने के लिए किसी भी जांच में शामिल होने के लिए तैयार हैं. पुलिस ने भी दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. अब वह गहनता से इस मामले की जांच में जुट गई है.

ये भी पढ़ें: 'दौड़ने' की आदत ने रिश्ते में लगाई आग, गुस्साई पत्नी ने पति को दिया तलाक, जानें पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उड़कर ऑफिस जाता है यह शख्स, प्लेन नहीं इस मशीन का करता है इस्तेमाल
उड़कर ऑफिस जाता है यह शख्स, प्लेन नहीं इस मशीन का करता है इस्तेमाल
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
मर चुके दोस्त के बेटे से भी निभाई दोस्ती, सब्जीवाले का VIDEO कर देगा इमोशनल
मर चुके दोस्त के बेटे से भी निभाई दोस्ती, सब्जीवाले का VIDEO कर देगा इमोशनल
बेटी के बर्थ डे के लिए ड्राइवर ने ट्रक को बना दिया क्लब हाउस, देखें वीडियो
बेटी के बर्थ डे के लिए ड्राइवर ने ट्रक को बना दिया क्लब हाउस, देखें वीडियो

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget