एक्सप्लोरर

दीवार पर जैकेट टांगकर भूल गया शख्स, महीनों बाद पहनने के लिए उठाया, तो नजारा देखकर उड़ गए होश, देखें VIDEO

हमें अपने घर की हमेशा साफ-सफाई करनी चाहिए. इसकी वजह ये है कि चूहे कहीं पर भी अपना ठिकाना बना सकते हैं. ऐसा ही कुछ इन दिनों एक वायरल वीडियो में देखने को मिला है.

जब भी सबसे घिनौने जानवरों की बात आती है, तो उसमें चूहों के नाम का जिक्र जरूर होता है. हम हमेशा ही चाहते हैं कि ये जानवर हमारे घरों से दूर रहे. यही वजह है कि लोग हमेशा साफ-सफाई करते रहते हैं. वे इस बात का ख्याल भी रखते हैं कि किसी भी तरह से चूहों को घरों में पलने का मौका नहीं मिल पाए. लेकिन इसके बाद भी ये जानवर कोई न कोई ऐसा ठिकाना जरूर ढूंढ लेता है, जहां बच्चे पैदा कर वह अपनी बढ़ाता है और बीमारियों को दावत देता है. 

ऐसा ही कुछ इन दिनों एक वायरल वीडियो में दिख रहा है, जहां एक जैकेट में चूहों की भरमार लग गई है. आप सोच रहे होंगे कि आखिर जैकेट में चूहों की भरमार कैसे हो सकती है. हैरानी वाली बात ये है कि जैकेट में एक या दो नहीं, बल्कि दर्जनों की संख्या में चूहें मौजूद हैं. जैकेट में चूहों की फौज इसलिए इकट्ठा हो गई, क्योंकि जिस व्यक्ति की ये जैकेट है, उसने इसे पिछली सर्दियों में दीवार पर टांग दिया था, उसके बाद जब इस सीजन उसने इसे देखा तो वह हैरान रह गया. 

वीडियो में क्या दिख रहा है? 

दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि दीवार पर एक काले रंग की जैकेट टंगी हुई है. जब इस जैकेट को डंडे की मदद से एक शख्स हिलाता है, तो उसमें से एक के बाद एक कई सारे चूहे कूदने लगते हैं. कोई चूहा दाएं भागता है, तो कोई बाएं. हैरानी वाली बात ये है कि जैकेट में दर्जनों छोटे-छोटे चूहों को लटके हुए भी देखा जा सकता है. जैकेट को देखने से ऐसा मालूम पड़ता है, मानों चूहों ने इसके भीतर ही अपने पूरा खानदान बसा लिया है. 

ये वीडियो इतना ज्यादा घिनौना और रोंगटे खड़े करने वाला है कि आप भी इसे देखकर डर जाएंगे. वीडियो में देखा जा सकता है कि इसे जितनी बार हिलाया जाता है, उतनी बार इसमें से चूहे गिरते हुए नजर आते हैं. जैकेट में चूहों के भरे होने वाले इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. इस वीडियो को अब तक 47 साल से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है, जबकि लाखों लोग इसे देख चुके हैं. वीडियो पर कई तरह के मजेदार कमेंट भी आए हैं.

ये भी पढ़ें: 'टॉम एंड जेरी' कार्टून देख रही थी बिल्ली, स्क्रीन पर चूहे को देखकर भड़की, इंटरनेट पर वायरल हुआ 'क्यूट' VIDEO

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Video: चिड़ियाघर से नई-नवेली दुल्हन को फरार कर ले गया आशिक, देखता रहा पति
चिड़ियाघर से नई-नवेली दुल्हन को फरार कर ले गया आशिक, देखता रहा पति
सड़क धंसी और गड्ढे में समा गई कार, चेन्नई का वीडियो वायरल
सड़क धंसी और गड्ढे में समा गई कार, चेन्नई का वीडियो वायरल
एक्सीडेंट के बाद कार मालिक ने शख्स को लगाया गले, जीता दिल
एक्सीडेंट के बाद कार मालिक ने शख्स को लगाया गले, जीता दिल
450 करोड़ के रानी कमलापति स्टेशन पर घूमती दिखीं भैंस, वीडियो वायरल
450 करोड़ के रानी कमलापति स्टेशन पर घूमती दिखीं भैंस, वीडियो वायरल

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके का किस महिला ने चूम लिया माथा? इमोशनल होकर बोले- 'मेरा नया परिवार...'
अभिजीत दीपके का किस महिला ने चूम लिया माथा? इमोशनल होकर बोले- 'मेरा नया परिवार...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर किसकी जीत, किसकी हार? रिजल्ट का लाइव अपडेट
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर किसकी जीत, किसकी हार? रिजल्ट का लाइव अपडेट
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
भारतीय पायलट माछर को सर्वोच्च वीरता सम्मान देगा इजरायल, नेतन्याहू का बड़ा फैसला
भारतीय पायलट माछर को सर्वोच्च वीरता सम्मान देगा इजरायल, नेतन्याहू का बड़ा फैसला
CEC के खिलाफ आज भी विपक्ष का मोर्चा, पीएम मोदी के आवास पर प्रदर्शन का प्लान?
CEC के खिलाफ आज भी विपक्ष का मोर्चा, पीएम मोदी के आवास पर प्रदर्शन का प्लान?
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, चलेंगी तेज हवाएं, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, चलेंगी तेज हवाएं, जानें IMD का अपडेट
ट्रंप ने एलन मस्क को दिया 'नेशनल मेडल ऑफ साइंस', कहा- 'मॉडर्न युग के थॉमस एडिसन'
ट्रंप ने एलन मस्क को दिया 'नेशनल मेडल ऑफ साइंस', कहा- 'मॉडर्न युग के थॉमस एडिसन'
Embed widget