एक्सप्लोरर

Watch: पाकिस्तान में ट्रेन ड्राइवर ने कर दिया खेल, दही खरीदने के लिए रोक दी रेल

Viral Video: पाकिस्तान के एक ट्रेन ड्राइवर ने दही के लिए ट्रेन रोक दी. इसका वीडियो वायरल हो रहा है. हालांकि इस लापरवाही पर पाकिस्तान के रेल मंत्री ने उसे और उसके सहायक को नौकरी से हटा दिया है.

Watch Video: पाकिस्तान का एक ट्रेन ड्राइवर इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है. सुर्खियां बटोरने की असल वजह उसके द्वारा की गई एक अजीब हरकत है, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर जमकर हो रही है. दरअसल इस ड्राइवर ने ऐसा कारनामा किया, जिसके बारे में सुनकर लोगों की हंसी निकल रही है. हालांकि उसकी इस लापरवाही पर पाकिस्तान के रेल मंत्री ने कार्रवाई करते हुए उसे और उसके सहायक को नौकरी से निकाल दिया है. आइए जानते हैं कि आखिर इस ड्राइवर ने ऐसा क्या किया था, जिसकी वजह से उसे ये सजा मिली है.

लाहौर स्टेशन का वीडियो

दरअसल इस घटना का खुलासा सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा एक वीडियो वायरल होने के बाद हुआ. इस वीडियो में एक शख्स लाहौर स्टेशन पर हाथ में दही लेकर आता दिख रहा है, जबकि वीडियो बनाने वाला कह रहा है कि यह पैसेंजर ट्रेन के ड्राइवर (Loco Pilot) के असिस्टेंट हैं और इन लोगों ने दही लेने के लिए यहां ट्रेन रोकी है. अब ये दही लेकर ट्रेन लेकर जाने को तैयार है. असिस्टेंट के बैठते ही ड्राइवर ट्रेन को स्टेशन से लेकर निकल जाता है. वहीं वीडियो बनाने वाला कहता है कि ये ड्राइवर घर से दही लेने निकले थे. यह पूरा वीडियो 32 सेकेंड का है, इस वीडियो को देखकर लोगों को हंसी भी आ रही है और ड्राइवर की लापरवाही पर गुस्सा भी. सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब शेयर हो रहा है.

ये भी पढ़ें: Viral Video: विदाई के वक्त पिता ने मजाक में लड़की से रोने को कहा, फिर दुल्हन ने जो किया उसे देख सभी हो गए दंग, वीडियो वायरल

रेल मंत्री ने नौकरी से हटाया

रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीडियो सामने आने के बाद पाकिस्तान के रेल मंत्री आजम खान स्वाती ने ट्रेन के लोको पायलट (ड्राइवर) राणा मोहम्मद शहजाद और उसके असिस्टेंट को निलंबित कर दिया है. रेल मंत्री ने सख्त हिदायत देते हुए कहा कि इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. व्यक्तिगत उपयोग के लिए राष्ट्रीय संपत्ति के इस्तेमाल की अनुमति किसी को नहीं दी जाएगी.

ये भी पढ़ें: Watch : 'जॉनी का दिल तुम पे आया जूली' गाने पर यह धांसू डांस देख आपका भी दिल आ जाएगा इस गार्ड पर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेलवे स्टेशन पर रील बनाना पड़ा भारी, पुलिस ने दीदी की यूं लगाई क्लास
रेलवे स्टेशन पर रील बनाना पड़ा भारी, पुलिस ने दीदी की यूं लगाई क्लास
पाकिस्तान में नवरात्रि की धूम, भक्तों से गुलजार हुए मंदिर, देखें वीडियो
पाकिस्तान में नवरात्रि की धूम, भक्तों से गुलजार हुए मंदिर, देखें वीडियो
वड़ा पाव की दुकान खुलवा दो ना, बच्चे ने तुकाराम मुंढे से की गुजारिश
वड़ा पाव की दुकान खुलवा दो ना, बच्चे ने तुकाराम मुंढे से की गुजारिश
एयर प्यूरीफायर का कमाल...एक झटके में साफ कर दिया पूरा स्मोक
एयर प्यूरीफायर का कमाल...एक झटके में साफ कर दिया पूरा स्मोक

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
भारत की GDP का IMF ने बढ़ाया अनुमान, BJP ने पीठ ठोंकी, स्मृति ईरानी बोलीं- 'दुनियाभर में...'
भारत की GDP का IMF ने बढ़ाया अनुमान, BJP ने पीठ ठोंकी, स्मृति ईरानी बोलीं- 'दुनियाभर में...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
PAK टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, यह खिलाड़ी पहली बार बना कप्तान 
PAK टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, यह खिलाड़ी पहली बार बना कप्तान 
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
Embed widget