एक्सप्लोरर

नशे में धुत लड़के ने 'मजे-मजे' में तोड़ डाला सड़क पर चल रही कार का शीशा, भुगतना पड़ा गंभीर खामियाजा- VIDEO

तीन लड़के स्कूटर पर सवार थे. तीन में से एक लड़के ने सड़क पर चल रही एक कार के रियरव्यू मिरर पर जोरदार थप्पड़ मारा. इस हमले की वजह से गाड़ी का मिरर टूटकर सड़क पर गिर गया.

सड़क पर गाड़ी चलाते वक्त हर किसी को सावधान रहने की जरूरत होती है. क्योंकि आपके द्वारा की गई एक गलती भी आपकी जिंदगी के लिए खतरा बन सकती है. लेकिन कुछ लोग इस बात को नहीं समझते और अपने साथ-साथ दूसरों की जिंदगी को भी खतरे में डालने का काम करते हैं. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक स्कूटर पर लड़के ट्रिपलिंग करते नजर आ रहे हैं. बात सिर्फ ट्रिपलिंग की नहीं है, बल्कि इनमें से एक लड़के ने सिर्फ अपने मजे के लिए एक ऐसी हरकत को अंजाम दिया है, जिसका उसे गंभीर खामियाजा भुगतना पड़ा है.

दरअसल तीन लड़के स्कूटर पर सवार थे. तीन में से एक लड़के ने सड़क पर चल रही एक कार के रियरव्यू मिरर पर जोरदार थप्पड़ मारा. इस हमले की वजह से गाड़ी का मिरर टूटकर सड़क पर गिर गया. इस हरकत को अंजाम देने का बाद तीनों स्कूटर की स्पीड बढ़ाकर फरार हो गए. बताया जा रहा है कि ये घटना बेंगलुरु के सरक्की सिग्नल पर इस महीने की शुरुआत में हुई है. इस मामले पर पुलिस की नजर तब पड़ी, जब घटना का वीडियो @3rdEyeDude द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया. 

मनोरंजन के लिए की ये हरकत

स्कूटर जयनगर का बताया जा रहा है, जो एक हाउसवाइफ महिला के नाम पर है. जब पुलिस खोजबीन करते हुए आरोपी के घर पहुंची तो उसकी मां ने बताया कि उसका 21 साल का बेटा रोहित यह स्कूटर चलाता है. हालांकि घटना के वक्त स्कूटर रोहित का दोस्त चला रहा था. पुलिस ने बताया कि रोहित की मां ने जब अपने बेटे की हरकत का वीडियो देखा तो वह दंग रह गईं और अपने बेटे पर खूब चिल्लाईं. जब उससे पूछा गया कि उसने ऐसी हरकत क्यों की, तो रोहित ने कहा कि उसने सिर्फ मजे के लिए ऐसा किया. क्योंकि वह नशे में था. 

लगाया गया भारी जुर्माना

पुलिस ने रोहित की स्कूटर को जब्त कर लिया है और स्कूटर पर ट्रिपलिंग करने और बिना हेलमेट के स्कूटर चलाने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है. सिर्फ इतना ही नहीं, स्कूटर के मालिक पर 21,500 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है.

ये भी पढ़ें: नोरा फतेही की तरह बीच चौराहे पर तौलिया लपेटकर नाचता दिखा शख्स, नजारा देख लोगों के उड़ गए होश, देखें VIDEO

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रावण दहन हुआ है या न्यूक्लियर टेस्टिंग? वीडियो देख घबरा गए यूजर्स
रावण दहन हुआ है या न्यूक्लियर टेस्टिंग? वीडियो देख घबरा गए यूजर्स
गर्लफ्रेंड ने दिया लव बाइट तो लड़के ने चांटा मार भगाया, वीडियो वायरल
गर्लफ्रेंड ने दिया लव बाइट तो लड़के ने चांटा मार भगाया, वीडियो वायरल
ट्रेन के टॉयलेट को बना डाला ओयो, कपल की गलत हरकत कैमरे में कैद
ट्रेन के टॉयलेट को बना डाला ओयो, कपल की गलत हरकत कैमरे में कैद
घोड़े पर सवार हो पेशी पर आया शकील दादा...वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
घोड़े पर सवार हो पेशी पर आया शकील दादा...वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
गूगग के CEO सुंदर पिचाई से बोले ट्रंप- 'अभी अटलांटिक का नाम बदलो, फिर मैं प्रशांत महासागर...'
गूगग के CEO सुंदर पिचाई से बोले ट्रंप- 'अभी अटलांटिक का नाम बदलो, फिर मैं प्रशांत महासागर...'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
Embed widget