एक्सप्लोरर

'अंतिम संस्कार' में बजा डीजे, शव को लेकर खुद ही नाचने लगे कंधा देने वाले लोग, देखें हैरान करने वाला ये Video

सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद हर कोई यह सोचकर हैरान हो रहा है कि आखिर लोग ऐसा कर क्यों रहे हैं. अब तक इस वीडियो को 92 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं.

जब कभी किसी व्यक्ति की मृत्यु होती है तो उससे जुड़ा हर शख्स उसके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए आता है. इस दौरान हर कोई उसके जाने के गम में डूबा नजर आता है. परिवार के लोग भी उस व्यक्ति के साथ बिताए हर एक पल को याद करके आंसू बहाते हैं. जबकि कुछ लोग शोक प्रकट करने के लिए आते हैं. शायद ही कभी ऐसा हुआ हो कि किसी की अंतिम यात्रा के दौरान उसमें शामिल होने वाले लोग जश्न मना रहे हों. हालांकि सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप भी दंग रह जाएंगे.

दरअसल इस वायरल वीडियो में शव को कंधा देने वाले लोग जमकर डांस करते नजर आ रहा है. इतना ही नहीं, जो कोई भी इस शव यात्रा में शामिल हुआ है, वह हंसता और मुस्कुराता हुआ नजर आ रहा है. क्या आपने कभी किसी शव यात्रा में डीजे को बजते देखा है? शायद ही कभी ऐसा हुआ हो, लेकिन इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि लोग डीजे की बीट पर शव को लेकर जमकर डांस कर रहे हैं. न सिर्फ डीजे बज रहा है, बल्कि ढोल वाले को भी इस शव यात्रा में ढोल बजाने के लिए बुलाया गया है.

डीजे की बीट पर नाचे लोग

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि चार लोगों ने शव को अपना कंधा दिया हुआ है. ये लोग शव को कंधे पर रखते ही आइटम सॉन्ग पर नाचना शुरू कर देते हैं. उधर ढोल वाला भी जबरदस्त तरीके से ढोल बजा रहा है. माहौल ऐसा है, जैसे किसी की शादी हो रही हो या जन्मदिन मनाया जा रहा हो. इस शव यात्रा में कोई भी व्यक्ति उदास या रोता हुआ नजर नहीं आया, जो काफी चौंकाने वाली बात है. सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद हर कोई यह सोचकर हैरान हो रहा है कि आखिर लोग ऐसा कर क्यों रहे हैं. 

92 लाख लोगों ने देखा वीडियो

इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई इस वीडियो को अब तक 92 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं. एक यूजर ने कहा, 'भाई इसकी आत्मा को शांति कैसे मिलेगी.' जबकि दूसरे यूजर ने कहा, 'ये कैसा अंतिम संस्कार है.' एक अन्य यूजर ने बताया कि "आदिवासी संस्कृति के अनुसार, जो व्यक्ति 100 साल से ज्यादा जी जाता है, उसका अंतिम संस्कार इसी तरह से किया जाता है."

ये भी पढ़ें: सड़क पर चलते-चलते अचानक हवा में उछल गया ऑटो, VIDEO देखकर हैरान हुए यूजर्स       

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

90 घंटे का उपवास, मुंबई के सीईओ ने जन्मदिन पर व्रत से सबको चौंकाया
90 घंटे का उपवास, मुंबई के सीईओ ने जन्मदिन पर व्रत से सबको चौंकाया
शिमला के ढली में फटा पहाड़, मलबे में दबी कई गाड़ियां, सहमे यूजर्स
शिमला के ढली में फटा पहाड़, मलबे में दबी कई गाड़ियां, सहमे यूजर्स
जहां सुकून तलाशा वही बनी कब्र, दरिंदे ने किया हमला और फिर दहाड़ी मौत
जहां सुकून तलाशा वही बनी कब्र, दरिंदे ने किया हमला और फिर दहाड़ी मौत
हाथ जोड़ता रहा पति नहीं पिघली पुलिस, महिला ने की शर्मनाक हरकत
हाथ जोड़ता रहा पति नहीं पिघली पुलिस, महिला ने की शर्मनाक हरकत

वीडियोज

Scout OP को Love Gill के लिए Feelings? Yung DSA की बात से बढ़ा सवाल, Team ने दिया Clarification
Salman Khan ने ‘I Love You Bhai’ पर दी प्यारी Smile, Paparazzi के साथ Moment हुआ Viral
Rhiti Tiwari ने Qazi Touqeer से रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Salman Khan की सलाह का किया खुलासा
Kapil Sharma के ‘Jail’ Joke से मचा Buzz, क्या Samay Raina पर था इशारा?
Avinash Mishra ने जीती Khatron Ke Khiladi 15 की Trophy, 10 साल बाद पूरा हुआ सपना

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NLSIU के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे CJI सूर्यकांत, कौन होगा चीफ गेस्ट?
NLSIU के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे CJI सूर्यकांत, कौन होगा चीफ गेस्ट?
प्रियंका चतुर्वेदी को मिली प्रेमानंद महाराज पर लिखी किताब, 'मैं इसे...'
प्रियंका चतुर्वेदी को मिली प्रेमानंद महाराज पर लिखी किताब, 'मैं इसे...'
पश्चिम बंगाल का बदलेगा नाम! BJP प्रदेश अध्यक्ष बोले - राज्य का नाम बदलकर...'
पश्चिम बंगाल का बदलेगा नाम! BJP प्रदेश अध्यक्ष बोले - राज्य का नाम बदलकर...'
श्रेयस अय्यर के शतक पर गदगद हुए सुनील गावस्कर, बोले- 'सबको को चुप कर दिया'
श्रेयस अय्यर के शतक पर गदगद हुए सुनील गावस्कर, बोले- 'सबको को चुप कर दिया'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
5G से जल्दी खत्म होती है बैटरी? बंद करने पर कितना फर्क पड़ेगा
5G से जल्दी खत्म होती है बैटरी? बंद करने पर कितना फर्क पड़ेगा
BPSC 72वीं PT परीक्षा फिर स्थगित, अब 25 अक्टूबर को नहीं होगा एग्जाम
BPSC 72वीं PT परीक्षा फिर स्थगित, अब 25 अक्टूबर को नहीं होगा एग्जाम
डेंगू में गिरे प्लेटलेट्स तो इन तरीकों से तुरंत बढ़ाएं, बड़े काम की है खबर
डेंगू में गिरे प्लेटलेट्स तो इन तरीकों से तुरंत बढ़ाएं, बड़े काम की है खबर
Embed widget