एक्सप्लोरर

इनविजीलेटर ने चीटिंग करने से रोका...तो गुस्साई महिला ने कर डाली जमकर धुनाई, फाड़ डाली शर्ट- VIDEO

दरअसल महिला एग्जाम देने के लिए सेंटर पर पहुंची थी. उसने इनविजीलेटर के होते हुए बेखौफ होकर चीटिंग करने की कोशिश की. जब इनविजीलेटर ने उसे चीटिंग करने से रोका तो महिला भड़क गई.

एग्जाम में चीटिंग करना बच्चों के लिए तो बहुत आम बात है. बचपन में आपने भी जरूर किसी न किसी एग्जाम में चीटिंग की होगी. टीचर अगर बच्चों को चीटिंग करते हुए पकड़ लेते थे तो उनका या तो पेपर छीन लेते थे या दोबारा ऐसा न करने की हिदायत देते थे. बच्चे तो बच्चे कई बड़े लोग भी एग्जाम के दौरान चीटिंग करने की कोशिश करते नजर आते हैं. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो सर्कुलेट किया जा रहा है, जिसमें एक महिला इनविजीलेटर से बदतमीजी करती नजर आ रही है.

दरअसल महिला एग्जाम देने के लिए सेंटर पर पहुंची थी. उसने इनविजीलेटर के होते हुए बेखौफ होकर चीटिंग करने की कोशिश की. जब इनविजीलेटर ने उसे चीटिंग करने से रोका तो महिला भड़क गई और इनविजीलेटर से मारपीट करने पर उतर आई. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला इनविजीलेटर के साथ किस तरह से दुर्व्यवहार कर रही है. वह उसकी शर्ट पकड़कर खींच रही है. महिला की बदतमीजी की वजह से इनविजीलेटर की शर्ट फट गई. महिला ने न सिर्फ इनविजीलेटर के कपड़े फाड़े, बल्कि उसपर हाथ उठाने की भी कोशिश की. 

इनविजीलेटर और महिला के बीच हुई जमकर लड़ाई

यह घटना उस वक्त हुई जब क्लास में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. ये सभी लोग एग्जाम देने के लिए आए थे. इस क्लेश के बाद क्लास में मौजूद सभी लोगों का ध्यान लड़ाई-झगड़े पर चला गया. इनविजीलेटर और महिला के बीच का झगड़ा भयावह होते देख कई लोगों ने बेंच से उठकर दोनों को रोकने की कोशिश की. हालांकि महिला तब भी नहीं मानी और लगातार इनविजीलेटर की शर्ट पकड़कर उसे खींचती रही. इनविजीलेटर ने भी अपना बचाव करने के लिए महिला के बाल पकड़ लिए. 

यूजर्स भी रह गए दंग

यह वीडियो बिहार के तिलका मांझी यूनिवर्सिटी का बताया जा रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स भी दंग रह गए हैं. एक यूजर ने ताना कसते हुए कहा, 'बिल्कुल सही किया महिला ने. तुम कैसे बिहार वालों का अधिकार छीन सकते हो.' जबकि दूसरे यूजर ने कहा, 'जब तक तोड़ेगी नहीं, तब तक छोड़ेगी नहीं.' एक अन्य यूजर ने कहा, 'इनविजीलेटर की ही गलती थी. बेचारी अब पास कैसे होगी.'

ये भी पढ़ें: बिना बताए घर से निकल रहा था पति, गुस्साई पत्नी ने सबक सिखाने के लिए उठा ली ईट, इंटरनेट पर वायरल हुआ 'क्लेश' का VIDEO   

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
सरकारी स्कूल में हसीना के डांस ने मचा दिया धमाल- वीडियो वायरल
सरकारी स्कूल में हसीना के डांस ने मचा दिया धमाल- वीडियो वायरल
Viral Video: तेरा ही जलवा पर बागपत पुलिस का डांस- वीडियो वायरल
तेरा ही जलवा पर बागपत पुलिस का डांस- वीडियो वायरल
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget