एक्सप्लोरर

चीन के जनरल डिब्बे की हालत देख घूम जाएगा आपका भी माथा, वीडियो हो रहा वायरल

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में चीन की जनरल बोगी दिखाई गई है जो हूबहू जनरल बोगी की तरह ही दिख रही है, जी हां, चीन के खराब हालात की से आज हम आपको रूबरू करवाने जा रहे हैं.

Trending Video: चीन को तकनीकी दुनिया का बादशाह कहा जाता है, दुनिया की ऐसी कोई तकनीक नहीं जिससे चीन अछूता हो. 140 करोड़ से ज्यादा की जनसंख्या होने के बाद भी चीन एक विकसित देश है. चीन का रेलवे नेटवर्क भी बहुत बड़ा है, जिसमें करोड़ों लोग रोजाना सफर करते हैं. इतना सबकुछ हम आपको इसलिए बता रहे हैं क्योंकि इतना विकसित होने के बाद भी चीन के जनरल डिब्बों की हालत भारत बांग्लादेश जैसी है. जी हां, हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमें एक भारतीय यूट्यूबर शुभम नोमाद चीन के जनरल डिब्बे में सफर करते हुए इसका वीडियो शूट कर रहे हैं. जो देखने में कहीं से भी चीन का नहीं लग रहा है.

चीन के जनरल कोच की हालत देख चकरा जाएगा आपका सिर

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में चीन की जनरल बोगी दिखाई गई है जो हूबहू जनरल बोगी की तरह ही दिख रही है, जी हां, इसमें कुछ खास नहीं है कि चीन की है तो एक दम सुविधाओं से लेस होगी और लोग आराम से पैर पसारे बैठे होंगे. चीन में और हम में जनसंख्या में सिर्फ कुछ ही लाख का अंतर है. ऐसे में भारत जैसे हालात चीन के जनरल कोच में देखने को मिल रहे हैं. यहां लोग दरवाजों पर खड़े होकर सफर कर रहे हैं तो कहीं पर लोग फर्श पर बैठे अपनी मंजिल के इंतजार में हैं. डिब्बा यात्रियों से खचाखच भरा हुआ है और उसमें सांस लेने की भी जगह नहीं है. इतना ही नहीं, यहां अगर किसी को टॉयलेट जाना हो तो वो भी हजार बार सोचेगा.

देखें वीडियो

यह भी पढ़ें: लापरवाही की हद! रोता रहा बच्चा, कुएं में लटका कर रील बनाती रही महिला, देखें वीडियो

टॉयलेट में खचाखच भरकर यात्रा कर रहे लोग

चीन की ट्रेन के जनरल डिब्बे के हालात हूबहू भारतीय रेल के जनरल डिब्बे जैसे ही हैं, या फिर यूं कहें कि भारत से भी ज्यादा खराब हैं. लोग यात्रा करने के लिए ट्रेन के टॉयलेट तक को रोककर बैठे हैं और उसमें यात्रा कर रहे हैं. भारतीय यूट्यूबर शुभम नोमाद ने जब टॉयलेट में जाकर वीडियो शूट किया तो उनका भी माथा ये देखकर घूम गया कि लोग वॉश बेसिन तक पर बैठकर यात्रा कर रहे हैं. इतने बुरे हाल तो आपने भारतीय रेलवे के जनरल कोच के भी नहीं देखे होंगे. वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें: सजा-ए-मौत से पहले कैदी ने आखिरी इच्छा में मांगा सिर्फ एक जैतून, वजह जानकर खिसक जाएगी पैरों तले जमीन

आज चीन की पोल खुल ही गई

वीडियो को Nomad Shubham नाम के यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है जिसे अब तक करीब 1 मिलियन बार देखा जा चुका है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. सोशल मीडिया पर यूजर्स वीडियो को लेकर कई तरह के कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...आज तक किसी ट्रैवलर ने ये वाला चीन नहीं दिखाया. एक और यूजर ने लिखा...आज चीन की पूरी पोल खुल गई. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...अब असली चीन देखने को मिला है.

यह भी पढ़ें: तो क्या एक हफ्ते के लिए गायब हो जाएगा सूरज, 2671 की यात्रा कर लौटे शख्स ने किया डरावना दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
2 करोड़ सालाना और फ्री वीजा, पाकिस्तान से भारतीय छात्र को आया नौकरी का ऑफर- यूजर्स ने ले लिए मजे
2 करोड़ सालाना और फ्री वीजा, पाकिस्तान से भारतीय छात्र को आया नौकरी का ऑफर- यूजर्स ने ले लिए मजे
शादी है या बिजनेस डील? मेहमानों से लिफाफे लेकर दिए जा रहे फूड कूपन- वीडियो देख माथा पकड़ लेंगे आप
शादी है या बिजनेस डील? मेहमानों से लिफाफे लेकर दिए जा रहे फूड कूपन- वीडियो देख माथा पकड़ लेंगे आप
Video: घर वालों ने फिक्स की शादी तो लड़की ने मुंडवा लिए बाल, वीडियो देख यूजर्स बोले- True Love
घर वालों ने फिक्स की शादी तो लड़की ने मुंडवा लिए बाल, वीडियो देख यूजर्स बोले- True Love

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
सबसे ज्यादा उम्र में अर्धशतक, इंग्लैंड के लियाम डॉसन ने रचा इतिहास; पहले वनडे में किया बड़ा कारनामा
सबसे ज्यादा उम्र में अर्धशतक, इंग्लैंड के लियाम डॉसन ने रचा इतिहास; पहले वनडे में किया बड़ा कारनामा
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
Embed widget