एक्सप्लोरर

बल्ब चुराते दरोगा जी सीसीटीवी कैमरे में कैद..! प्रयागराज की घटना का Video वायरल

Viral Prayagraj Phoolpur Video: यूपी के एक पुलिसकर्मी का ड्यूटी के दौरान एलईडी बल्ब चोरी करने का वीडियो वायरल हो गया है. सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई पूरी घटना.

Trending UP Police LED Bulb Video: कानपुर में हाल ही में एक पुलिसकर्मी को, सोते हुए आदमी का मोबाइल चुराते वीडियो में देखा गया था. इस घटना के बाद यूपी पुलिस की किरकिरी होना अभी बंद भी नहीं हुई थी कि तब से ऐसा ही एक नया मामला सामने आने से उत्तर प्रदेश पुलिस पर उंगलियां उठने लगी हैं. दरअसल प्रयागराज के फूलपुर का एक सीसीटीवी फुटेज ऑनलाइन सामने आया है जिसमें एक दरोगा एलईडी बल्ब चोरी कर लेता है.

वायरल हो रहा सीसीटीवी फुटेज (Viral Daroga CCTV Footage) पिछले हफ्ते का है, जब यूपी में एक पुलिसवाला एक एलईडी बल्ब चोरी कर फरार हो गया था. वीडियो में पुलिसकर्मी बल्ब के पास घूमने का नाटक करता दिखाई देता है, फिर उसके पास जाता है. पुलिसवाला धीरे से बल्ब खोलता है और अपने पास रख लेता है. हालांकि, अब वायरल हो रहे इस वीडियो ने चोरी की इस घटना को सबके सामने लाकर रख दिया है.

वीडियो देखिए:

वीडियो पर लोगों ने कसा तंज

थाना फूलपुर जनपद प्रयागराज में तैनात इस उपनिरीक्षक यानी दरोगा का चोरी का वीडियो ऑनलाइन वायरल हो गया है. लोग वीडियो पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है कि, "दरोगा ने एलईडी बल्ब चुराकर जेब में रख लिया, उन्हें नहीं पता था कि उनकी हरकत सीसीटीवी में कैद हो रही है." एक दूसरे यूजर ने लिखा है कि, "इस घटना ने पुलिस विभाग की छवि धूमिल की है." एक अन्य यूजर ने कहा कि, "उपनिरीक्षक की पहचान करके चोरी का मुकदमा दर्ज कराया जाना चाहिए."

सस्पेंड हुए दरोगा

फूलपुर का ये वीडियो (Phoolpur Viral Video) दशहरे में होने वाले भरत मिलाप के समय का बताया जा रहा है. इसी समय इस पुलिसकर्मी की ड्यूटी मेले में लगी हुई थी जब इसने इस छोटी चोरी की घटना को अंजाम दिया. अब चोरी तो चोरी ही होती है, चाहे वो बड़ी हो या छोटी. चोरी की है तो उसका परिणाम तो भुगतना ही पड़ता है. बिलकुल यही इस पुलिसकर्मी के साथ भी हुआ. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिसकर्मी को एसएसपी ने सस्पेंड कर दिया है और मामले की पूरी जांच करने का आदेश दिया है.

क्या कहा है दरोगा ने..

हालांकि, आरोपी दरोगा ने अपना पक्ष रखते हुए, इस इल्जाम को सिरे से नकार दिया है. उन्होंने दलील दी है कि रात में ड्यूटी के वक्त उन्हें झपकी आने लगी. बल्ब की रोशनी उनके चेहरे पर पड़ रही थी और वहां आसपास बल्ब ऑफ करने की जब कोई स्विच नहीं दिखा तो परेशान होकर बल्ब को ही उन्होंने निकाल दिया. उन्होंने आगे बताया कि बल्ब निकालने के बाद वहीं दुकान के पास ही रख भी दिया था. उन्होंने कोई भी चोरी नहीं की थी, लेकिन फिर भी दरोगा की दलीलें अनसुनी कर दी गई हैं और उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें:

सोते हुए आदमी का मोबाइल चुराते सिपाही का Video वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंसानों की तरह बास्केटबॉल खेलती दिखी डॉल्फिन, हवा में उछलकर किया परफेक्ट शॉट, देखें वीडियो
इंसानों की तरह बास्केटबॉल खेलती दिखी डॉल्फिन, हवा में उछलकर किया परफेक्ट शॉट, देखें वीडियो
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
मंदिर है डांस फ्लोर नहीं, लाइन में खड़ी लड़की बनाने लगी रील, पुलिस ने तुरंत सिखाया सबक- वीडियो वायरल
मंदिर है डांस फ्लोर नहीं, लाइन में खड़ी लड़की बनाने लगी रील, पुलिस ने तुरंत सिखाया सबक
स्टैंड्स में बैठे एमएस धोनी ने नन्हे फैन से मांग लिया पॉपकॉर्न, कैमरे में कैद हुआ प्यारा वीडियो
स्टैंड्स में बैठे एमएस धोनी ने नन्हे फैन से मांग लिया पॉपकॉर्न, कैमरे में कैद हुआ प्यारा वीडियो

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget