एक्सप्लोरर

Video: चोरी करते हुए पकड़े गए दो चोर, यात्रियाें ने दोनों को एक-दूसरे से पिटवाया, वीडियो वायरल

एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे दो चोर ट्रेन में एक साथ चोरी करते हुए यात्रियों के हत्थे चढ़ गए हैं और इसके बाद यात्रियों ने उनका भूत बना दिया है.

सोशल मीडिया पर आए दिन चोरी के वीडियो वायरल होते रहते हैं. इस बार वायरल हो रहा वीडियो चोरों का है, जो ज्यादातर अपना ठिकाना ट्रेन में तलाशते हैं, क्योंकि वहां पर ज्यादा भीड़ के चलते उनके लिए चोरी करना और बचकर निकल जाना दोनों आसान होता है. हालांकि, कई बार चोरों से ज्यादा शातिर यात्री निकल जाते हैं, जो चोरी करते हुए चोर को धर दबोचते हैं और इसके बाद शुरू होता है हाई वॉल्टेज ड्रामा, जो अक्सर आप सोशल मीडिया पर देखते होंगे. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे दो चोर ट्रेन में एक साथ चोरी करते हुए यात्रियों के हत्थे चढ़ गए और इसके बाद यात्रियों ने उनका भूत बना दिया. 

चोरी करने की अजीब सजा

चोरी करते हुए पकड़े गए दोनों चोरों को पहले तो यात्री जमकर कूटते हैं. इसके बाद वे उन्हें अलग तरह की सजा देते हैं. यात्री चोरों को कहते हैं कि वे एक दूसरे को पीटें और जो पीटते हुए रुक गया, उसे हम पीटेंगे. इसके बाद दोनों चोरों में एक-दूसरे को कूटने की प्रतियोगिता शुरू हो जाती है और दोनों एक-दूसरे पर लात और घूंसे बरसाते हुए दिखाई दे रहे हैं. दोनों चोर एक-दूसरे को चांटे मारते हैं और बाल पकड़कर झिंझोड़ देते हैं.

 

रुकने पर यात्रियों ने कूटा

जब दोनों चोर एक-दूसरे को मारते हुए थक गए तो यात्रियों ने उनका काम आसान किया और जमकर लात घूंसे बरसाए. कोई चोर को चांटे मार रहा है तो कोई लात मार रहा है, हर यात्री अपना गुस्सा बारी-बारी से इन चोरों पर निकालते हैं. चोर लोगों से माफी मांगते हैं, लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं है. यह घटना कहां की है, इसकी पुष्टि नहीं हुई है.

आपदा को अवसर में बदला!

वीडियो को @gharkekalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक हजारों बार देखा जा चुका है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया पर यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के कमेंट करते दिख रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...मारो और मारो, मेरा फोन भी ऐसे ही ट्रेन में चोरी हो गया था. एक और यूजर ने लिखा...पब्लिक ने आपदा को अवसर में बदला. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...जिधर देखो उधर कलेश हो रहे हैं.

यह भी पढ़ें: पत्नी लगातार बना रही थी प्रेमी के साथ संबंध, कोर्ट ने पति को ही सुना दी तीन महीने की सजा- हैरान करने वाला मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घायल प्रदर्शनकारी की मदद करती दिखी डिंपल यादव, वीडियो देख यूजर्स बोले- वो भी एक मां है
घायल प्रदर्शनकारी की मदद करती दिखी डिंपल यादव, वीडियो देख यूजर्स बोले- वो भी एक मां है
दौरा पड़ा है या डांस कर रही है? लाल साड़ी पहन दीदी ने मेट्रो में मचाया छीछालेदर- वीडियो वायरल
दौरा पड़ा है या डांस कर रही है? लाल साड़ी पहन दीदी ने मेट्रो में मचाया छीछालेदर- वीडियो वायरल
CJP Protest: पुलिस लाठीचार्ज के बाद फूट-फूटकर रोई लड़की; महिला पुलिसकर्मी से बोली- 'मैम, आपके बच्चे होते तो...'
पुलिस लाठीचार्ज के बाद फूट-फूटकर रोई लड़की; महिला पुलिसकर्मी से बोली- 'मैम, आपके बच्चे होते तो...'
रेलवे की चादर से सिलवाया कुर्ता और सब्जी खरीदने निकल पड़े चाचा- वीडियो देख माथा पीट लेंगे आप
रेलवे की चादर से सिलवाया कुर्ता और सब्जी खरीदने निकल पड़े चाचा- वीडियो देख माथा पीट लेंगे आप

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget