एक्सप्लोरर

80 साल से भी ज्यादा की उम्र में दो दोस्तों ने 80 दिन में पूरा किया दुनिया का सफर! अब हो रही है चर्चा?

Trending News: सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐली हैम्बी और सैंडी हेज़ेलिप नाम की दो दोस्तों के कारनामे की चर्चा तेजी से हो रही है. जानकारी के अनुसार दोनों ने 80 साल की उम्र में दुनिया की सैर कर ली है.

Trending News: हम सभी में से ज्यादातर ने साल 2004 में आई एक फिल्म 'अराउंड द वर्ल्ड इन 80 डेज़' देखी ही होगी. जिसमें सभी के चहेते अभिनेता जैकी चैन ने एक चीनी चोर का किरदार निभाया था. यह फिल्म 80 दिनों के अंदर दुनिया का चक्कर लगाने की योजना पर बनाई गई थी. शुरू में इसे देख हर किसी ने एक कल्पना ही करार दिया था. फिलहाल दो दोस्तों ने इसे सच कर दिखाया है. इसके साथ ही हैरानी वाली बात यह है कि उन्होंने 81 साल की उम्र में इस कारनामे को कर दिखाया है.

जानकारी के अनुसार ऐली हैम्बी और सैंडी हेज़ेलिप नाम की दो दोस्तों ने दुनिया को हैरत में डालते हुए 80 साल की उम्र में दुनिया की सैर पूरी कर ली है. इन दिनों ऐली हैम्बी और सैंडी हेज़ेलिप एडवेंचर की दुनिया में सुर्खियां बटोरते हुए उम्र को पीछे छोड़ चुके हैं. बताया जा रहा है कि अमेरिका के टेक्सास में रहने वाली दो दोस्त ने 81 साल से भी ज्यादा की उम्र में 80 दिनों के अंदर दुनिया की सैर कर रहे हैं. उनकी इस ट्रिप में भारत के कई एतिहासिक जगह भी शामिल रहे.

View this post on Instagram
 
A post shared by Around The World at 80 (@aroundtheworldat80)

18 देशों की कर चुके हैं यात्रा

सोशल मीडिया पर सामने आई एक तस्वीर में दोनों दोस्तों को आगरा में ताजमहल के आगे देखा जा सकता है. इसके साथ ही उन्हें पुरानी दिल्ली में रिक्शा की सवारी के मजे लेते देखा गया. अपनी भारत यात्रा के दौरान वह राजस्थान के उदयपुर में कंकड़वा हवेली भी देखने पहुंची. एक जानकारी के अनुसार दोनों दोस्तों ने मिलकर सभी 7 महाद्वीपों में 18 देशों को एक्सप्लोर किया है. दुनिया की सैर के दौरान वह जाम्बिया, नेपाल, भारत, बाली, मिस्त्र, लंदन और जांजीबार का दौरा कर चुके हैं.

सोशल मीडिया पर छाए दोनों दोस्त

इंस्टाग्राम पर दोनों ही दोस्तों ने aroundtheworldat80 नाम का अकाउंट बनाया है. जिसमें वह अपने ट्रिप से जुड़ी जानकारी शेयर करते हैं. जहां उन्हें 21 हजार से ज्यादा यूजर्स फॉलो करते हैं. ताज महल के सामने ली गई अपनी तस्वीर को शेयर करते हुए बताया कि यह तस्वीर उनके गाइड ने ली थी. जिसके पास फोटोग्राफी का अच्छा तजुर्बा था, उन्होंने पोस्ट करते हुए बताया कि गाइड ने पानी की बोतल से थोड़ा पानी फर्श पर गिरा दिया, जिससे ताजमहल का प्रतिबिंब फोटो पर नजर आने लगा.

फिलहाल अब सोशल मीडिया पर इन दो दोस्तों के कारनामों की चर्चा हो रही है. यूजर्स का कहना है कि उन्होंने साबित कर दिया है कि कुछ खास या फिर एडवेंचर करने के लिए उम्र कोई मायने नहीं रखता है.

यह भी पढ़ेंः शरारती अंदाज में बच्ची ने सुनाई पत्नी पर कविता, वीडियो देख निकल पड़ेगी हंसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोड रेज में टशन दिखाना पड़ा भारी, विशालकाय शख्स को देख भीगी बिल्ली बना बंदा
रोड रेज में टशन दिखाना पड़ा भारी, विशालकाय शख्स को देख भीगी बिल्ली बना बंदा
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
परशुराम का किरदार निभाते हुए क्रोध में आया कलाकार, तोड़ दिया मंच
परशुराम का किरदार निभाते हुए क्रोध में आया कलाकार, तोड़ दिया मंच
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस

Embed widget