एक्सप्लोरर

Telangana: माचिस के डिब्बे में फिट हो जाती है ये सिल्क साड़ी, तेलंगाना के बुनकर ने किया कमाल

Telangana Silk Sarees: तेलंगाना के बुनकर विजय ने कई मंत्रियों के सामने अपने हाथ से बुनी हुई सिल्क साड़ी का प्रदर्शन किया. राज्य के शिक्षा मंत्री सबिता इंद्र रेड्डी को ये साड़ी उपहार के रूप में भी दी.

Telangana Unique Silk Sarees: तेलंगाना के बुनकर ने एक ऐसी सिल्क साड़ी (Silk Sarees) बनाई है जो माचिस के डिब्बे (Matchbox) में भी फिट हो जाती है. ये साड़ी बेहद ही यूनिक है. ये दुर्लभ सिल्क साड़ी हाथ से बनाई गई है. तेलंगाना के सिरसिला (Sircilla) के रहने वाले नल्ला विजय (Nalla Vijay) ने इस सिल्क की साड़ी को बुना है. हाथों से साड़ी बुनने में उसे करीब दो हफ्ते का समय लगा. इस साड़ी का वजन करीब 100 ग्राम है. ये दुर्लभ और बेहद ही आकर्षक सिल्क साड़ी करीब साढ़े पांच मीटर लंबाई और 46 इंच की चौड़ाई के साथ बेहद ही सुंदर दिखती है.

माचिस के डिब्बे में फिट हो जाती है साड़ी

तेलंगाना के बुनकर विजय ने कई मंत्रियों के सामने अपने हाथ से बुनी हुई (Handwoven Saress) सिल्क साड़ी का प्रदर्शन किया. राज्य के शिक्षा मंत्री सबिता इंद्र रेड्डी (Sabitha Indra Reddy) को ये साड़ी उपहार के रूप में भी दी. बुनकर विजय ने आईटी और नगरपालिका प्रशासन मंत्री केटी रामा राव (KT Rama Rao) से मिलने के लिए हैदराबाद की यात्रा की और मंत्रियों ई दयाकर राव और वी श्रीनिवास गौड़ के सामने अपने काम का प्रदर्शन किया. 100 ग्राम वजन की साड़ी 5/3 इंच के माचिस की डिब्बी में फिट हो जाती है. मंत्रियों ने बुनकर के काम की सराहना की है.

 

ये भी पढ़ें: Watch: कटहल के पकौड़े देख यूजर्स के मुंह में आ रहा पानी, हर किसी ने जताई खाने की इच्छा

बुनकर विजय के काम की सराहना

बताया जा रहा है कि बुनकर विजय को हाथों से साड़ी बुनने में करीब दो हफ्ते लगते हैं और इसकी कीमत 12,000 रुपये है. वही अगर इस साड़ी को मशीन पर बुना जाता है, तो इसमें तीन दिन का वक्त लगता है और इसकी कीमत 8,000 रुपये होती है. प्रतिभाशाली बुनकर नल्ला विजय (Nalla Vijay) को अपने पिता नल्ला परांधमुलु से प्रेरणा मिली है. वो अपने पारिवारिक परंपरा को जारी रखते हुए हथकरघा पर साड़ी बुनने के काम में जुटे हुए हैं. बुनकर विजय ने मंत्रियों को बताते हुए खुशी जाहिर की कि सिरसिला में हथकरघा क्षेत्र में हाल के दिनों में राज्य सरकार की ओर से दी गई सहायता की वजह से कई बदलाव आए हैं. 

बुनकर विजय ने कहा कि सिरसिला के बुनकर आधुनिक तकनीक और उपकरण अपनाकर बेहतर काम कर रहे हैं. बता दें कि विजय द्वारा बुनी गई साड़ी को पहले 2017 में विश्व तेलुगु सम्मेलन में भी प्रदर्शित किया गया था. उन्होंने तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा को सुपर फाइन सिल्क से बनी एक साड़ी भी भेंट में दी थी.

ये भी पढ़ें: Watch: CM के काफिले पर थम गया ट्रैफिक तो भड़क गए मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, DC को लगाई फटकार, कहा- यहां कोई राजा आ रहे हैं क्या?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
टूटा सब्र का बांध..दहन करते ही रावण ने किया पलटवार, दुम दबाकर भागे दर्शक
टूटा सब्र का बांध..दहन करते ही रावण ने किया पलटवार, दुम दबाकर भागे दर्शक
Video: कराची में गरबा की धूम, बॉलीवुड गानों पर जमकर थिरके लोग
कराची में गरबा की धूम, बॉलीवुड गानों पर जमकर थिरके लोग
यहां का दामाद है रावण, इस गांव के लोग नहीं जलाते दशानन का पुतला
यहां का दामाद है रावण, इस गांव के लोग नहीं जलाते दशानन का पुतला

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget