एक्सप्लोरर

Shocking: शराब पीते-पीते अचानक शख्स के मुंह पर लगी आग, वीडियो देख हर कोई रह गया दंग

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में आप एक शख्स को शराब पीते हुए देख सकते हैं. अचानक ही इस शख्स के मुंह पर आग लग जाती है.

Trending Video: शराब (Alcohol Drinking) पीना सही है या गलत? इस बात पर बहस बेमानी है, क्योंकि पीने वालों को तो बस पीने का बहाना चाहिए, लेकिन जान है तो जहान है. सुरूर की खातिर खुद की जान से खिलवाड़ करना बिल्कुल भी सही बात नहीं है. सोशल मीडिया पर इसी से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख हर कोई दंग रह गया है.

सोशल मीडिया (Social Media) के माध्यम से सामने आए इस वीडियो में आप एक शख्स को दूसरे व्यक्ति को शराब पिलाते देखेंगे. मजाक मस्ती में किसी की मंजूरी लेकर उसे शराब पिलाना कहीं से भी गलत नहीं है, लेकिन यही मजाक मस्ती कई बार इंसान पर भारी भी पड़ जाती है.

वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) में आप गौर से देखेंगे तो आपको मालूम चलेगा कि शराब के गिलास पर आग भी लगाई गई है. यह भी शराबियों के लिए एक नया ट्रेंड है. आप वीडियो में देखेंगे कि शख्स ऊपर से दूसरे व्यक्ति के मुंह में शराब डाल रहा है और इतने में ही उसके मुंह पर आग लग जाती है.

'शराबी' के मुंह पर लगी आग

वीडियो में दिख रहे लोग शराब के नशे में धुत हो चुके हैं और अपनी जान से खिलवाड़ कर रहे हैं. वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे शख्स के मुंह पर आग लगती है और वो उसे बुझाने के लिए मुंह पर थप्पड़ मारता है. हैरानी तो अगले ही पल और बढ़ जाती है, जब इस घटना के बाद वो दोबारा से नाचने लगता है.

ट्विटर पर वायरल हुआ वीडियो

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) पर @videosvecagando नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. 6 घंटे पहले पोस्ट किए गए इस वीडियो को अभी तक 1.9 मिलियन व्यूज़ मिल चुके हैं. 1.29 लाख से ज्यादा ट्विटर यूजर्स ने वीडियो को लाइक भी किया है.

ये भी पढ़ें- Funny Video: बाइक के साइलेंसर पर आया कुत्ते को गुस्सा, देखिए फिर क्या हुआ?

ये भी पढ़ें- Watch: नेपाल में Kapuche Lake के पास हुआ भयानक हिमस्खलन, क्लिक कर देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूध वाले के पीछे पड़ गई गाय माता, सामने आया मजेदार वीडियो
दूध वाले के पीछे पड़ गई गाय माता, सामने आया मजेदार वीडियो
ऐसे डिटेन हुआ सबसे छोटा प्रोटेस्टर, वीडियो देखकर नहीं रुकेगी हंसी
ऐसे डिटेन हुआ सबसे छोटा प्रोटेस्टर, वीडियो देखकर नहीं रुकेगी हंसी
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ट्रेन में चढ़ते वक्त प्लेटफॉर्म के नीचे गिरा बच्चा, दिल दहला देगा वीडियो
ट्रेन में चढ़ते वक्त प्लेटफॉर्म के नीचे गिरा बच्चा, दिल दहला देगा वीडियो

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget