एक्सप्लोरर

Video: क्या लैपर्ड बनेगा रे तू...तेंदुए के साथ गिलहरी ने खेला ऐसा खेल, वीडियो देखकर लोग भी हैरान

Viral Video: गिलहरी ने तेंदुए को जिस तरह से छकाया है उसने तेंदुआ जाति की नाक ही कटा कर रख दी है. आइए आपको बताते हैं गिलहरी की फुर्ती के आगे कैसे तेंदुए ने हार मान ली.

Trending Video: तेंदुआ एक तरह से बड़ी बिल्ली होता है, और बिल्लियों में जितनी फुर्ती होती है उसका शायद कोई मुकाबला भी नहीं कर सकता. एक झटके में यहां से वहां कब हो जाती है पता भी नहीं लगता. तेंदुआ शिकार करने में माहिर होता है और अपनी चालाकी से बड़े से बड़े शिकार को अपने पंजों में दबोच लेता है, लेकिन एक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक गिलहरी तेंदुए पर इस कदर भारी पड़ती दिखाई दे रही है कि तेंदुआ खुद शर्म से पानी हुआ बैठा है. गिलहरी ने तेंदुए को जिस तरह से छकाया है उसने तेंदुआ जाति की नाक ही कटा कर रख दी है. आइए आपको बताते हैं गिलहरी की फुर्ती के आगे कैसे तेंदुए ने हार मान ली.

छोटी सी गिलहरी ने किया तेंदुए की नाक में दम

पीट वान विक मालामाला प्राइवेट गेम रिजर्व में हेड रेंजर हैं, वह सफारी पर थे जब उन्होंने एक पेड़ पर उस सफारी की सबसे फेमस तेंदुए की बेटी को देखा, लेकिन उन्होंने उस गिलहरी को नहीं देखा जो जल्द ही उसे परेशान करने वाली थी. सफारी के दौरान रेंजर ने जो वीडियो रिकॉर्ड किया उसमें एक गिलहरी सेब के पेड़ पर एक तेंदुए को इतना परेशान कर रही है कि आपको देखकर यकीन नहीं होगा. वीडियो के शुरुआत में गिलहरी के शिकार के चक्कर में तेंदुआ सेब के पेड़ पर चढ़कर गिलहरी का शिकार करने की कोशिश करता है, लेकिन गिलहरी भी मानो शेर के सामने सवा शेर थी. गिलहरी ने तेंदुए को कभी पेड़ के ऊपर कभी पेड़ के नीचे, इतना छकाया कि तेंदुआ उससे पनाह मांगने लगा.

देखें वीडियो

यह भी पढ़ें: लापरवाही की हद! रोता रहा बच्चा, कुएं में लटका कर रील बनाती रही महिला, देखें वीडियो

ऊपर से नीचे तक खूब छकाया

गिलहरी कभी पेड़ के तनों में छिपती तो कभी तेंदुए के नाक के नीचे से निकल कर उसे चकमा देती. तेंदुआ भी बेहद फुर्तीला था, वो एक छलांग में कभी पेड़ से उतरता तो कभी पेड़ के टॉप पर पहुंच जाता. लेकिन गिलहरी का तो वो घर था, और किसी को भी घर में घुसकर मारना कभी आसान नहीं होता. बस तेंदुए ने भी मुंह की खाई और गिलहरी के शिकार की कोशिश में खुद को इतना थका लिया कि गर्दन झुकाए वहां से चुपचाप निकल लिया. गिलहरी तेंदुए के हाथ तो आई लेकिन मुंह न लगी.

यह भी पढ़ें: सजा-ए-मौत से पहले कैदी ने आखिरी इच्छा में मांगा सिर्फ एक जैतून, वजह जानकर खिसक जाएगी पैरों तले जमीन

क्या तेंदुआ बनेगा रे तू, बोले यूजर्स

वीडियो को Latest Sightings नाम के यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है जिसे अब तक 1.2 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...क्या तेंदुआ बनेगा रे तू. एक और यूजर ने लिखा...तेंदुआ एक गिलहरी से हार गया, नाक कटवा दी इसने तो. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...ऐसे सीन हमें क्यों देखने को नहीं मिलते.

यह भी पढ़ें: तो क्या एक हफ्ते के लिए गायब हो जाएगा सूरज, 2671 की यात्रा कर लौटे शख्स ने किया डरावना दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
75 साल के बूढ़े का 30 साल की लड़की पर आया दिल, करने जा रहे शादी
75 साल के बूढ़े का 30 साल की लड़की पर आया दिल, करने जा रहे शादी
आपके प्यार में हम... सूर्पणखा ने लक्ष्मण के लिए गाया गाना, रामलीला में बना माहौल
आपके प्यार में हम... सूर्पणखा ने लक्ष्मण के लिए गाया गाना, रामलीला में बना माहौल
फेक टोल मनी मांगने पहुंचा शख्स, ड्राइवर ने कर दी बोलती बंद
फेक टोल मनी मांगने पहुंचा शख्स, ड्राइवर ने कर दी बोलती बंद

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
भारत-वेस्टइंडीज सीरीज को लेकर भड़का पूर्व चीफ सेलेक्टर, BCCI से पूछे तीखे सवाल
भारत-वेस्टइंडीज सीरीज को लेकर भड़का पूर्व चीफ सेलेक्टर, BCCI से पूछे तीखे सवाल
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण

Embed widget