एक्सप्लोरर

Turkey Earthquake: मलबे में दबे अपने छोटे भाई की 17 घंटे तक रखवाली करती रही 7 साल की बच्ची, Video देखिए

Viral Video: तुर्की, सीरिया में आए भूकंप के बाद मलबे के नीचे दबे होने के बावजूद अपने भाई को बचाने वाली 7 साल की बच्ची का एक बेहद मार्मिक वीडियो वायरल हुआ है, जिसे देख दिल पसीज जाएगा. 

Trending Video: 6 फरवरी को तड़के दक्षिण-पूर्व तुर्की और उत्तरी सीरिया में 7.8 तीव्रता का भयंकर भूकंप आने से यहां मौत का आंकड़ा 15000 पार कर चुका है. सोमवार के बाद यहां और अधिक भूकंप और कई आफ्टरशॉक्स आए, जिससे हजारों लोग बेघर हो गए हैं, दुनिया भर के लोग इस तबाही को देखकर काफी आहत है. तुर्की भूकंप का तमाम दिल दहला देने वाले वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिन्होंने पूरी दुनिया को झंझोर कर रख दिया है.

यहां राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है और अभी भी मलबों के बीच बची जिंदगियों को बचाया जा रहा है. बचाव अभियान के बीच सात साल की एक लड़की का मलबे के नीचे अपने छोटे भाई को बचाने का एक मार्मिक वीडियो वायरल हो गया है. बताया जा रहा है कि ये बच्ची और उसका छोटा भाई एक ढही हुई इमारत के भारी कंक्रीट के मलबे के नीचे 17 घंटों तक फंसे रहे और ये बच्ची इस दौरान अपने भाई की रखवाली करती रही. बचाव कार्य के दौरान उन्हें जिस दशा में पाया गया उसका वीडियो ऑनलाइन सामने आया है. बचाव टीम ने इन्हें बचाया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है.

वीडियो देखिए: 

हिम्मती बच्चों को यूजर्स ने किया सलाम

जैसे ही इस लड़की का ये वीडियो वायरल हुआ, आपदा के सामने अपनी ताकत और हौसला बनाए रखने के लिए इस लड़की को सोशल मीडिया पर एक नायिका के रूप में देखा जाने लगा. भयंकर भूकंप के बाद वायरल हुए चारों तरफ फैले मलबों के वीडियो और लगातार मौत के आंकड़े में हो रही बढ़त के बीच ये वीडियो लोगों को हौसला देने का काम कर रहा है.

इन भाई-बहनों की एक तस्वीर साझा करते हुए, संयुक्त राष्ट्र के एक प्रतिनिधि, मोहम्मद सफा ने 7 फरवरी को ट्वीट किया, "7 साल की बच्ची जिसने अपने छोटे भाई की रक्षा के लिए उसके सिर पर हाथ रखा, जब वे 17 घंटे तक मलबे में दबे रहे, उसे सुरक्षित बना लिया गया है.."

ये भी पढ़ें:

Turkey Earthquake: परिंदों को लग गई थी भूकंप आने की आहट..! वायरल Video में किया गया दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छोरी कमाल की...लहंगा पहन पहाड़ों में की स्नोबोर्डिंग, वीडियो वायरल
छोरी कमाल की...लहंगा पहन पहाड़ों में की स्नोबोर्डिंग, वीडियो वायरल
छोटे भाई को जाने दो... पुलिसकर्मी से प्रदर्शनकारी की गुहार सुन आ जाएगी हंसी
छोटे भाई को जाने दो... पुलिसकर्मी से प्रदर्शनकारी की गुहार सुन आ जाएगी हंसी
ट्रेन में TTE से भिड़ गया छोटा बच्चा, छीना टैब तो छूटी सबकी हंसी
ट्रेन में TTE से भिड़ गया छोटा बच्चा, छीना टैब तो छूटी सबकी हंसी
मां ने मांगी मदद, ट्रेन के पैंट्री स्टाफ ने 5 मिनट में पकाया ओट्स, दिल जीत रहा वीडियो
मां ने मांगी मदद, ट्रेन के पैंट्री स्टाफ ने 5 मिनट में पकाया ओट्स

वीडियोज

Rahul And Priyanka Gandhi Detained: Vote Chori पर विपक्ष की हुंकार! | Gyanesh Kumar | Breaking
SIR Controversy | INDIA Bloc March: ज्ञानेश 'SIR' पर संग्राम..सियासत..सवाल | Gyanesh Kumar | BJP
Breaking | Rahul-Priyanka Gandhi Detained: CEC के खिलाफ विपक्ष का 'ग्राउंड अटैक'! | Congress
Sandeep Chaudhary: सवालों में ज्ञानेश कुमार...BJP -कांग्रेस में तकरार! सटीक विश्लेषण | Rahul Gandhi
India Alliance March | Congress: दिल्ली में आर-पार, निशाने पर Gyanesh Kumar! | Rahul-Priyanka | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों नहीं राहुल गांधी की अगुवाई वाले सांसदों को दिया समय? चुनाव आयोग ने बताया
क्यों नहीं राहुल गांधी की अगुवाई वाले सांसदों को दिया समय? चुनाव आयोग ने बताया
पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने जाएंगे सौरव दास, 'मैं दिल्ली पुलिस को...'
पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने जाएंगे सौरव दास, 'मैं दिल्ली पुलिस को...'
राहुल गांधी पर अभिजीत दीपके बोले 'अब विपक्ष के नेता...'
राहुल गांधी पर अभिजीत दीपके बोले 'अब विपक्ष के नेता...'
ऑस्ट्रेलिया से हारा भारत, 125 रन से गंवाया पहला वनडे; चेज में 149 रन पर ऑलआउट
ऑस्ट्रेलिया से हारा भारत, 125 रन से गंवाया पहला वनडे; चेज में 149 रन पर ऑलआउट
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
'विजय से डरते हैं राहुल गांधी इसलिए...', इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर भड़की DMK
'विजय से डरते हैं राहुल गांधी इसलिए...', इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर भड़की DMK
विरोध मार्च पर बोले गिरिराज सिंह- 'कांग्रेस राहुल गांधी का इस्तीफा मांगे क्योंकि...'
विरोध मार्च पर बोले गिरिराज सिंह- 'कांग्रेस राहुल गांधी का इस्तीफा मांगे क्योंकि...'
अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म, BCCI ने नई पोजीशन के लिए निकाली वैकेंसी
अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म, BCCI ने नई पोजीशन के लिए निकाली वैकेंसी
Embed widget