एक्सप्लोरर

बेवजह परेशान कर रहा था शख्स, शार्क ने गुस्से में आकर काट ली उंगली- Video

शार्क या व्हेल को हल्के में लेने की कोशिश कई बार भारी पड़ जाती है. सबसे बड़ी गलतफहमी तो इंसानों के अंदर यह होती है कि वे उनके हमलों से बच जाएंगे.

इस दुनिया में एक से एक खतरनाक जानवर और जीव-जंतु पाए जाते हैं, जिनके हमले से एक झटके में इंसान की जान जा सकती है. लेकिन फिर भी कुछ लोग इनसे उलझने से बाज नहीं आते हैं. आपने ऐसी कई वीडियोज़ सोशल मीडिया पर सर्कुलेट होती हुईं देखी होंगी, जिनमें लोग खुद खूंखार और खौफनाक जानवरों से पंगा लेने पहुंच जाते हैं और इसका गंभीर खामियाझा भी उन्हें भुगतना पड़ता है. अब ऐसी ही एक और वीडियो ट्विटर पर वायरल हो रही है, जिसमें एक शख्स शार्क को बेवजह परेशान करता नजर आ रहा है. 

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स बार-बार समंदर में तैर रहे शार्क को पकड़ने की कोशिश कर रहा है. शार्क कई बार शख्स के चंगुल से अपने आप को छुड़ाने में कामयाब हो जाती है, लेकिन शख्स फिर उसे पकड़ लेता है. शख्स द्वारा बार-बार परेशान किए जाने के बाद शार्क भी उसपर हमला बोल देती है और उसके हाथ को अपने मुंह में जकड़ लेती है. जिसके बाद वो अपने हाथ को उसके मुंह की जकड़न से छुड़ाने की कोशिश करने लगता है. शार्क उसको बख्श तो देती है, लेकिन इस घटना में शख्स का हाथ बुरी तरह जख्मी हो जाता है.

शार्क से उलझना खतरनाक

ऐसा देखा जाता है कि शार्क या व्हेल को हल्के में लेने की कोशिश कई बार भारी पड़ जाती है. सबसे बड़ी गलतफहमी तो इंसानों के अंदर यह होती है कि वे बच जाएंगे. इससे पहले भी ऐसी कई घटनाएं देखने को मिली हैं, जिनमें किसी जानवर को छेड़ने का लोगों ने गंभीर खामियाजा भुगता. आप भले ही उनके साथ मस्ती के मूड में हों, लेकिन उन्हें आपकी मस्ती हर बार पसंद नहीं आती है. यही वजह है कि वे गुस्से में आकर हमला बोल देते हैं.

70 लाख लोगों ने देखा वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को अब तक 70 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं. जबकि 17 हजार से ज्यादा लोगों ने इस पोस्ट को लाइक किया है. कई यूजर्स ने वीडियो को देखने के बाद फनी कमेंट्स भी किए हैं. एक यूजर ने लिखा, 'शार्क को अकेला छोड़ दो'. जबकि दूसरे यूजर ने कहा, 'उसे शार्क को पानी से निकालने की कोशिश नहीं करनी चाहिए थी.'  

ये भी पढ़ें: इस देश में बसने पर आपको मिलेंगे 71 लाख रुपये, बस माननी होंगी ये जरूरी शर्तें, जानें कैसे करें अप्लाई?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे भारत देख उड़े विदेशी महिला के होश, बोली- किसने कहा भारत गरीब है!
वंदे भारत देख उड़े विदेशी महिला के होश, बोली- किसने कहा भारत गरीब है!
गलती गूगल मैप की थी... संकरी गलियों में स्कूटी लेकर घुसा शख्स, देखें वीडियो
गलती गूगल मैप की थी... संकरी गलियों में स्कूटी लेकर घुसा शख्स, देखें वीडियो
लापरवाह मां...पूल में मस्ती करने में मशगूल थी मां, सामने डूबने लगी बच्ची
लापरवाह मां...पूल में मस्ती करने में मशगूल थी मां, सामने डूबने लगी बच्ची
स्कूटी खरीदने चिल्लर लेकर Showroom पहुंच गया शख्स, गिनने में छूटे पसीने
स्कूटी खरीदने चिल्लर लेकर Showroom पहुंच गया शख्स, गिनने में छूटे पसीने

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे लोग
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए ऊपर से लगाई छलांग
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
Gender Affirming Surgery: क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
Embed widget