एक्सप्लोरर

सिर्फ भारत में नहीं, पेरिस के सिनेमा हॉल में भी SRK के फैंस जमकर नाचे, Video देखिए

Viral Video: वायरल वीडियो पेरिस के सिनेमा हॉल का है, जहां फिल्म पठान फिल्म के प्रदर्शन के दौरान इसके टाइटल सॉन्ग पर झूमते शाहरुख खान के फैंस को कैप्चर किया गया है.

Trending SRK Fans Video: पठान फिल्म शाहरुख खान के फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है क्योंकि करीब चार साल बाद बॉलीवुड के बादशाह की कोई फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है. शाहरुख खान की कमबैक फिल्म 'पठान' ने बॉक्स ऑफिस पर भी तूफान ला दिया है. जारी आंकड़ों की माने तो सिद्धार्थ आनंद निर्देशित इस फिल्म ने सात दिनों में घरेलू स्तर पर 330 करोड़ रुपये और दुनिया भर में लगभग 634 रुपये की ताबड़तोड़ कमाई कर ली है.

भारत में कई सिनेमाघरों में नाचते हुए शाहरुख खान के फैंस के वीडियो (SRK Fans Dance Video) सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं. पठान फिल्म का नशा लोगों के सिर पर इस कदर चढ़कर बोल रहा है कि सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेश में भी शाहरुख खान के फैंस, सिनेमा हॉल में डांस करते हुए देखे जा रहे हैं. जी हां, बिलकुल ठीक सुना आपने. सामने आया पेरिस का ये वीडियो इस बात का सबूत है, जहां के एक सिनेमाघर में कुछ फैंस को टाइटल सॉन्ग के दौरान जमकर नाचते हुए देखा गया है.

वीडियो देखिए:

जमकर नाचे शाहरुख के फैंस

देखा आपने कैसे केवल भारत में' ही नहीं बल्कि पेरिस के सिनेमा हॉल में इस फिल्म को लेकर लोग इतने ज्यादा एक्साइटेड हैं कि फिल्म के दौरान ही सिनेमा हॉल में खुद को झूमने से नहीं रोक पा रहे हैं. बड़ी स्क्रीन पर 'बेशर्म रंग' और 'झूम जो पठान' गाने के दौरान, लोगों के डांस करने के हजारों वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ चुके हैं. अब ये डांस ट्रेंड इंटरनेशनल सिनेमा हॉल में भी तेजी से वायरल हो रहा है. कथित तौर पर पेरिस के एक सिनेमा हॉल की इस क्लिप ने इस बात को साबित भी कर दिया है.

भारत नहीं पेरिस में भी नाचे लोग

फरीदून शहरयार नाम के एक ट्विटर यूजर ने इस डांस वीडियो को पोस्ट किया है और साथ दिए गए कैप्शन में कहा है कि, "प्रशंसक नाचते हैं, सीटी बजाते हैं और चिल्लाते हैं…अंतर यह है कि ये दृश्य भारत में नहीं बल्कि पेरिस के एक सिनेमा हॉल में हैं.” इस वायरल क्लिप में फैंस को जोर जोर से तालियां बजाते और अपनी जगह से खड़े होकर डांस हुए दिखाया गया है, जबकि परदे पर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और दीपिका पादुकोण पर फिल्माया गया सॉन्ग 'झूम जो पठान' चल रहा है. वीडियो में लोगों का उत्साह देखते बनता है.

ये भी पढ़ें:

पुराना हुआ नागिन डांस, मार्केट में आ गया खटिया डांस, Video देख आप भी हंसने लगेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IITian Viral Post : IITian ने गुरुग्राम की 32 लाख की नौकरी को किया ना...बेंगलुरु में रहने का लिया फैसला, सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट
IITian ने गुरुग्राम की 32 लाख की नौकरी को किया ना...बेंगलुरु में रहने का लिया फैसला, सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट
Bengaluru Daycare Viral Video: वॉशिंग मशीन में बच्चों को नहलाया, टॉयलेट के जेट प्रेशर से धो डाला; बेंगलुरु का खौफनाक वीडियो वायरल
वॉशिंग मशीन में बच्चों को नहलाया, टॉयलेट के जेट प्रेशर से धो डाला; बेंगलुरु का खौफनाक वीडियो वायरल
UPTET 2026 Exam Viral Video: 2 मिनट की देरी से टूट गया सपना, TET परीक्षा छूटी तो फूट-फूटकर रोई महिला; देखें वीडियो
2 मिनट की देरी से टूट गया सपना, TET परीक्षा छूटी तो फूट-फूटकर रोई महिला; देखें वीडियो
Viral Video: एक साइकिल, दो ड्राइवर... बच्चों को देख याद आ जाएगा बचपन, वायरल हो रहा वीडियो
एक साइकिल, दो ड्राइवर... बच्चों को देख याद आ जाएगा बचपन, वायरल हो रहा वीडियो

वीडियोज

Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?
Cloudburst in Jammu Kashmir | Flash Flood Video: बादल फटने से सड़कों पर आया सैलाब, यातायात ठप
Ram Mandir Donation Scam: जो जनता से हारे, 27 में श्रीराम के सहारे? | Champat Rai | Ayodhya | UP
PM Modi | Japan India Summit | Sanae Takaichi | Chaar Ki Chaal: भारत-जापान के बीच ऐतिहासिक समझौता!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
Monsoon Update: पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का, वीडियो
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
Embed widget