एक्सप्लोरर

आपको कितना दहेज मिलेगा? Shaadi डॉट कॉम के ‘दहेज कैलकुलेटर’ ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल, जानें इसकी सच्चाई

Shadi Dot Com Dowry Calculator: इन दिनों सोशल मीडिया पर शादी डाॅट काॅम की बेवसाइट की एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है. तस्वीर में देहज कैलकुलेटर दिखाई दे रहा है. क्या है इस वायरल हो रही तस्वीर की सच्चाई?

Shadi Dot Com Dowry Calculator: भारत में दहेज लेना और देना कानूनी तौर पर जुर्म है. भारत सरकार ने दहेज प्रथा पर लगाम लगाने के लिए साल 1961 में कानून बनाया. जिसके तहत भारत में दहेज लेने और देने के मामले में संलिप्त लोगों को 5 साल तक की जेल और 15000 रुपये तक का जुर्माना हो सकता है. यह तो हुई भारत में दहेज को लेकर कानून की बात. 

इन दिनों सोशल मीडिया पर शादी डाॅट काॅम की बेवसाइट की एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है. तस्वीर में देहज कैलकुलेटर दिखाई दे रहा है. तस्वीर में लिखा है कि आप कितने दहेज के लायक हैं? कैलकुलेट कीजिए. तस्वीर में कई ऑप्शन भी दिए गए है कैलकुलेशन को लेकर. आखिरी क्या है इस वायरल हो रहे दहेज कैलकुलेटर कीसच्चाई चलिए जानते हैं.

वायरल हो रहा है दहेज कैलकुलेटर

सोशल मीडिया पर आपने तरह-तरह की चीजें वायरल होती हुई देखी होगी. लेकिन इन दिनों जो तस्वीर वायरल हो रही है वह बेहद ही अजीब तस्वीर है. यह तस्वीर मेट्रोमोनियल वेबसाइट शादी डाॅट काॅम की है. तस्वीर में एक कैलकुलेटर दिखाई दे रहा है. यह कोई आम कैलकुलेटर नहीं बल्कि दहेज कैलकुलेटर है. तस्वीर में वायरल हो रहे इस कैलकुलेटर में कई कैलकुलेशन के लिए कई पैरमीटर दिए हैं.

जिनमें उम्र, प्रोफेशन, सैलरी, एजुकेशन, घर, कार और आप कहां रहते हैं. इस हिसाब से आपको कितना दहेज मिलना चाहिए यह दिखाया जा रहा है. वायरल हो रही इस तस्वीर को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स पर @DoctorHussain96 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. जिसे अबतक 2.26 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. 

 

असल हकीकत है कुछ और

बहुत से लोगों ने दहेज कैलकुलेटर को देखने के बाद उन्हें कितना दहेज मिलना चाहिए. इस बात को चेक किया लेकिन जैसे ही कैलकुलेट डाउरी अमाउंट पर क्लिक किया लोग हैरान रह गए. दरअसल जैसे ही कोई विजिटर दहेज कैलकुलेटर पर जाकर दहेज कैलकुलेशन के लिए क्लिक करता है. तो उसे दहेज के कारण होने वाली मौतें. और उसके आंकड़े दिखते हैं.

औसतन एक परिवार कितना दहेज देता है. यह दिखाया जाता है. किस राज्य में दहेज के सबसे ज्यादा मामले हैं. कितनों में न्याय मिला है. कितने मामले दर्ज हुए हैं. यह सब दिखाया जाता है. यानी एक प्रकार से कहें तो यह वाकई कोई दहेज कैलकुलेटर नहीं. बल्कि दहेज प्रथा के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए मेट्रोमोनियल वेबसाइट शादी डाॅट काॅम द्वारा चलाई जा रही एक मुहिम है. 

यह भी पढ़ें: Video: गजब का जुगाड़! शख्स ने टेबल फैन और ईंटों से बना दिया एसी, देखकर यकीन नहीं कर पाएंगे आप

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुरुषों के वॉशरूम में लगा दी सेनेटरी पैड की मशीन, वीडियो वायरल
पुरुषों के वॉशरूम में लगा दी सेनेटरी पैड की मशीन, वीडियो वायरल
मम्मी आज रोटी मत बनाना...मजे मारते दिखे डिटेन हुए प्रदर्शनकारी
मम्मी आज रोटी मत बनाना...मजे मारते दिखे डिटेन हुए प्रदर्शनकारी
मां का फर्ज भी और पेट के लिए ड्यूटी भी, भावुक कर देगा यह वीडियो
मां का फर्ज भी और पेट के लिए ड्यूटी भी, भावुक कर देगा यह वीडियो
बैंक शटर के बाहर पत्नी ने गार्ड पति संग रचाई डिनर डेट, वीडियो वायरल
बैंक शटर के बाहर पत्नी ने गार्ड पति संग रचाई डिनर डेट, वीडियो वायरल

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget