एक्सप्लोरर

अब यहां भी एक शख्स के साथ नजर आई सारस की दोस्ती, वीडियो हुआ वायरल

Viral Video: हाल ही में उत्तर प्रदेश के मऊ में एक सारस को इंसान के साथ दोस्ती करते देखा जा रहा है. जिसे देख हर कोई दंग रह गया है. वहीं यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है.

Sarus Crane Viral Video: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में बीते कुछ समय से एक शख्स और सारस के बीच की दोस्ती काफी सुर्खियों में रही. जिसके बाद वन विभाग की टीम ने सारस को कानपुर के चिड़ियाघर में भेज दिया था. फिलहाल अब ऐसा ही एक और मामला उत्तर प्रदेश में ही देखने को मिल रहा है. जहां मऊ जिले में सारस और एक शख्स की दोस्ती का नजारा देख हर कोई दंग रह गया है.

दरअसल सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो सामने आया है. जिसमें उत्तर प्रदेश के मऊ में एक शख्स को सारस के साथ खेलते देखा जा रहा है. वीडियो में दिख रहे शख्स का नाम रामसमुज यादव बताया गया है. बीते समय में अमेठी के आरिफ खान गुर्जर और सारस की दोस्ती के वीडियो ने सभी को हैरान कर दिया था. जिसके अब उसी तरह का नया वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है.

सारस के साथ शख्स की दोस्ती 

वायरल हो रहे वीडियो को समाचार एजेंसी एएनआई ने ट्विटर पर अपने ऑफिशियल अकाउंट से पोस्ट किया है. इस वीडियो में रामसमुज यादव को सारस के साथ खेलते देखा जा रहा है. कैप्शन में न्यूज एजेंसी ने जानकारी दी है कि रामसमुज से सारस की मुलाकात खेत में हुई थी. जहां पर उन्होंने उसे एक से दो बार खाना खाने के लिए दिया. जिसके बाद सारस खुद ही उनके पास आने लगा. फिलहाल अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है.

वीडियो ने खींचा यूजर्स का ध्यान

वीडियो को खबर लिखे जाने तक सोशल मीडिया पर 3 लाख 53 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वहीं वीडियो को देख यूजर्स दंग रह गए हैं. बड़ी तादाद में यूजर्स लगातार अपने रिएक्शन कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि 'बहुत जल्द इसको भी वन विभाग उठाकर ले जाएगा.' दूसरे यूजर ने कमेंट कर लिखा कि वन विभाग अब दूसरे की खुशी छीनने के लिए आ जाएगा.  

यह भी पढ़ेंः आर्टिस्ट ने आइसक्रीम बेच रहे शख्स को गिफ्ट किया उसका स्केच, दिल जीत लेगा रिएक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिस नदी को साफ किया उसमें फिर गंदगी फैला गए लोग, दुखी हुए बिट्टू तबाही
जिस नदी को साफ किया उसमें फिर गंदगी फैला गए लोग, दुखी हुए बिट्टू तबाही
तेरे इश्क में नाचेंगे...काला चश्मा और सिर पर जाम, हसीना ने डांस से लूटी महफिल
तेरे इश्क में नाचेंगे...काला चश्मा और सिर पर जाम, हसीना ने डांस से लूटी महफिल
4 साल बाद अपनी मां को सरप्राइज देने पहुंचा बेटा, रुला देगा यह वीडियो
4 साल बाद अपनी मां को सरप्राइज देने पहुंचा बेटा, रुला देगा यह वीडियो
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget