एक्सप्लोरर

यूपी में समोसा युद्ध! पत्नी ने मांगा गरम समोसा, पति खाली हाथ पहुंचा... दोनों की लड़ाई का वीडियो वायरल

यूपी के पीलीभीत में समोसे को लेकर ऐसा बवाल हुआ कि दामाद और ससुराल वालों के बीच जमकर मारपीट हो गई. पत्नी की समोसे की फरमाइश पूरी न होने पर मामला पंचायत और फिर पुलिस तक पहुंच गया.

समोसा, जिसे हम चाय के साथ मजे लेकर खाते हैं, अब विवाद का सबसे बड़ा कारण बन गया है. दरअसल, यूपी के पीलीभीत जिले में समोसा न लाने पर दामाद की ऐसी धुलाई हुई कि मामला सीधे पंचायत से होते हुए पुलिस थाने तक जा पहुंचा. समोसा युद्ध का वीडियो वायरल हो गया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोग इसे अब तक का सबसे खतरनाक स्नेक्स बता रहे हैं. 

समोसे से शुरू हुआ झगड़ा, पहुंचा मारपीट तक 

पीलीभीत के भगवंतापुर गांव में रहने वाले शिवम की शादी मई में संगीता से हुई थी. सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन एक शाम पत्नी ने पति से गरमा गरम समोसे की फरमाइश कर दी. शिवम ने पैसे न होने की बात कही और समोसा नहीं लाया. यही छोटी सी बात दोनों के बीच बड़ा झगड़ा बन गई. इसके बाद पत्नी ने गुस्से में अपने मायके वालों को बुला लिया और फिर दामाद व उसके परिवार की बेल्ट और लात घूंसों से जमकर पिटाई कर दी गई. मामला बढ़ा तो गांव के लोगों ने पंचायत बुलाई, वहां भी विवाद शांत नहीं हुआ. पंचायत में भी ए‍क बार फिर दोनों पक्ष भिड़ गए और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए . 

वायरल वीडियो ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा  

झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इसमें दोनों परिवारों को एक दूसरे पर हमला करते देखा जा सकता है. गांवों में यह वीडियो चर्चा का सबसे बड़ा मुद्दा बना हुआ है. लोग इस समोसा वॉर पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. 

सोशल मीडिया पर हंसी-ठिठोली  

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स भी तरह-तरह के कमेंट्स करते दिखाई दिए. इस समोसा विवाद को लेकर एक यूजर ने लिखा समोसा इज मोस्ट इंपोर्टेंट,नहीं लाने पर मामला मारपीट तक जा सकता है. वहीं एक और यूजर लिखता है कि इस हिसाब से समोसा भी बवाल चीज है. एक यूजर मजाकियां अंदाज में लिखता है, लग रहा है पत्नी बहुत तगड़ी समोसा प्रेमी है. वहीं एक और यूजर तंज कसते हुए लिखता है, आजकल दामाद की वैल्यू समोसा से भी कम हो गई, कैसे ससुराल वाले हैं. एक और यूजर लिखता है कि ऐसा दामाद किस काम का जो समोसा न ला सके. इसके अलावा कुछ यूजर तो इस लड़ाई को सांसद में रवि किशन की उस मांग से जोड़ रहे हैं जिसमें उन्होंने समोसा की कीमत कम करने की मांग की थी. समोसे को लेकर हुए इस विवाद में कई लोग घायल हो गए. वहीं, जब मामला पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज कर ली और जांच शुरू कर दी. फिलहाल गांव में यही चर्चा है कि कभी प्यार की शान समझा जाने वाला समोसा अब घर की जंग का कारण बन गया है.

ये भी पढ़ें- Video कैसा समाज, कौन दो लोग? लाल साड़ी पहने भाभियों ने फ्लोर पर लगा दी आग, वीडियो वायरल

कविता गाडरी बीते कुछ साल से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया से जुड़ी हुई है. राजस्थान के जयपुर से ताल्लुक रखने वाली कविता ने अपनी पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स और अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में की है. 
पत्रकारिता में अपना सफर उन्होंने राजस्थान पत्रिका से शुरू किया जहां उन्होंने नेशनल एडिशन और सप्लीमेंट्स जैसे करियर की उड़ान और शी न्यूज के लिए बाय लाइन स्टोरी लिखी. इसी दौरान उन्हें हेलो डॉक्टर शो पर काम करने का मौका मिला. जिसने उन्हें न्यूज़ प्रोडक्शन के लिए नए अनुभव दिए. 

इसके बाद उन्होंने एबीपी नेटवर्क नोएडा का रुख किया. यहां बतौर कंटेंट राइटर उन्होंने लाइफस्टाइल, करंट अफेयर्स और ट्रेडिंग विषयों पर स्टोरीज लिखी. साथ ही वह कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी लगातार सक्रिय रही. कविता गाडरी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में दक्ष हैं. न्यूज़ राइटिंग रिसर्च बेस्ड स्टोरीटेलिंग और मल्टीमीडिया कंटेंट क्रिएशन उनकी खासियत है. वर्तमान में वह एबीपी लाइव से जुड़ी है जहां विभिन्न विषयों पर ऐसी स्‍टोरीज लिखती है जो पाठकों को नई जानकारी देती है और उनके रोजमर्रा के जीवन से सीधे जुड़ती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शादी है या बिजनेस डील? मेहमानों से लिफाफे लेकर दिए जा रहे फूड कूपन- वीडियो देख माथा पकड़ लेंगे आप
शादी है या बिजनेस डील? मेहमानों से लिफाफे लेकर दिए जा रहे फूड कूपन- वीडियो देख माथा पकड़ लेंगे आप
Video: घर वालों ने फिक्स की शादी तो लड़की ने मुंडवा लिए बाल, वीडियो देख यूजर्स बोले- True Love
घर वालों ने फिक्स की शादी तो लड़की ने मुंडवा लिए बाल, वीडियो देख यूजर्स बोले- True Love
Video: स्कॉर्पियो कार पर चढ़कर 'दबंग दादी' ने काटा गदर, स्वैग देख यूजर्स बोले- उम्र तो बस एक नंबर है
स्कॉर्पियो कार पर चढ़कर 'दबंग दादी' ने काटा गदर, स्वैग देख यूजर्स बोले- उम्र तो बस एक नंबर है
VIRAL VIDEO: पेड़ पर फॉरेस्ट गार्ड और नीचे टाइगर, कई मिनट चला जिंदगी-मौत का खेल, वीडियो देख कांप उठे यूजर्स
पेड़ पर फॉरेस्ट गार्ड और नीचे टाइगर, कई मिनट चला जिंदगी-मौत का खेल, वीडियो देख कांप उठे यूजर्स

वीडियोज

Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)
Jagadhatri:😒Jagadhatri और Shivay की Bonding देख जल-भुन गईं Tapasya,रच रही हैं नई साजिशें #sbs
FY27 में लॉन्च होंगी 5 धमाकेदार Mid Size SUVs | #suv #newlaunch #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में ईरान के अटैक से गई भारतीय की जान तो गुस्से में बोला भारत- 'जहाजों को निशाना बनाना बंद करो'
होर्मुज में ईरान के अटैक से गई भारतीय की जान तो गुस्से में बोला भारत- 'जहाजों को निशाना बनाना बंद करो'
पाकिस्तान से टूटा बलूचिस्तान! खुद को आजाद देश किया घोषित, कहा- '85 फीसदी क्षेत्र पर हमारा कब्जा'
पाकिस्तान से टूटा बलूचिस्तान! खुद को आजाद देश किया घोषित, कहा- '85 फीसदी क्षेत्र पर हमारा कब्जा'
राम मंदिर चढ़ावा गिनती के लिए अब टेबल की जगह दरी का इस्तेमाल, बिना पॉकेट वाला ड्रेस कोड अनिवार्य
राम मंदिर चढ़ावा गिनती के लिए अब टेबल की जगह दरी का इस्तेमाल, बिना पॉकेट वाला ड्रेस कोड अनिवार्य
ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
‘समुद्री डकैत न बने अमेरिका...’, ट्रंप के होर्मुज टोल के ऐलान पर भड़के ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा
होर्मुज पर जैसे ही यूएस ने टैरिफ का किया ऐलान तो भड़के लूला, ट्रंप से कहा- न बनें समुद्री डकैत
Embed widget