एक्सप्लोरर

क्या आप भी 'मटर स्नैक्स' को चटकारे लेकर खाते हैं? देख लें ये Video, भूलकर भी नहीं लगाएंगे हाथ

वीडियो में यह साफ-साफ देखा जा सकता है कि क्रंची मटर को कितनी गंदी तरीके से तैयार किया जाता है. सोचिए जब आप गंदगी में बने इन स्नैक्स को खाएंगे तो आपकी सेहत पर कितना बुरा प्रभाव पड़ेगा.

क्या आपने कभी सोचा है कि जिस सूखी हरी मटर को आप खरीदकर चटकारे लेकर खाते हैं, वो आखिर बनता कैसे है? अगर आप इसके बारे में कुछ नहीं जानते हैं तो आज हम आपको इसकी पूरी मेकिंग डिटेल देंगे. ऐसे तमाम लोग हैं, जो स्नैक्स के रूप में क्रंची हरी मटर को खाना पसंद करते हैं. कुछ लोग इसे अपनी भूख मिटाने के लिए तो कुछ लोग चाय के साथ नमकीन स्नैक्स के तौर पर इसे खाते हैं. 

दरअसल इन दिनों सोशल प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें चटपटी सूखी हरी मटर का पूरा मेकिंग प्रोसेस दिखाया गया है. इस वीडियो को देखने के बाद आप कभी-भी दोबारा मटर स्नैक्स को हाथ नहीं लगाएंगे. वीडियो में यह साफ-साफ देखा जा सकता है कि क्रंची मटर को कितनी गंदी तरीके से तैयार किया जाता है. सोचिए जब आप गंदगी में बने इन स्नैक्स को खाएंगे तो आपकी सेहत पर कितना बुरा प्रभाव पड़ेगा.

मिलाया जाता है आर्टिफिशियल कलर

जरा वीडियो को गौर से देखिए. सफेद मटर पर आर्टिफिशियल कलर डालकर उसे हरा बनाया जा रहा है. वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि ड्राई मटर बनाने वाले वर्कर्स ने हाथों में न तो दस्ताने पहने हुए हैं और ना ही सिर को ढका हुआ है. सिर्फ इतना ही नहीं, वर्कर्स एक बार में 120 किलो तक हरी मटर बनाते हैं. 

क्या है मेकिंग प्रोसेस?

वर्कर्स सबसे पहले सफेद मटर को पानी से निकालते हैं. फिर इनपर आर्टिफिशियल ग्रीन कलर डालते हैं. कलर डालने के बाद मटर को अच्छे से मिलाया जाता है. फिर कुछ देर के लिए धूप में रखा जाता है. इसके बाद इन्हें उबाला जाता है. उबालने के बाद मटर में चिपके एक्सट्रा ऑयल को निकाला जाता है. फिर सबसे आखिर में इनमें नमक मिलाया जाता है. 

यूजर्स ने इसे बताया 'अनहेल्दी'

इस वीडियो को देखने के बाद लोग दंग रह गए हैं. एक यूजर ने कहा, 'अब से पैक्ड मटर खाना बंद'. जबकि दूसरे यूजर ने लिखा, 'मैं ये नहीं खा सकता. बहुत ज्यादा अनहेल्दी है'. एक अन्य यूजर ने कहा, 'सबसे बुरी बात तो यह है कि इसमें फूड कलर मिलाया जाता है'. एक यूजर ने फनी कमेंट करते हुए कहा, 'सर्फ भी डाल दो. दुपट्टा डाई हो रहा है'. 

ये भी पढ़ें: पानी पीने का गलत समय क्या है? जरूर जान लें...वरना सेहत को लेकर हमेशा रहेंगे परेशान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

90 घंटे का उपवास, मुंबई के सीईओ ने जन्मदिन पर व्रत से सबको चौंकाया
90 घंटे का उपवास, मुंबई के सीईओ ने जन्मदिन पर व्रत से सबको चौंकाया
शिमला के ढली में फटा पहाड़, मलबे में दबी कई गाड़ियां, सहमे यूजर्स
शिमला के ढली में फटा पहाड़, मलबे में दबी कई गाड़ियां, सहमे यूजर्स
जहां सुकून तलाशा वही बनी कब्र, दरिंदे ने किया हमला और फिर दहाड़ी मौत
जहां सुकून तलाशा वही बनी कब्र, दरिंदे ने किया हमला और फिर दहाड़ी मौत
हाथ जोड़ता रहा पति नहीं पिघली पुलिस, महिला ने की शर्मनाक हरकत
हाथ जोड़ता रहा पति नहीं पिघली पुलिस, महिला ने की शर्मनाक हरकत

वीडियोज

Scout OP को Love Gill के लिए Feelings? Yung DSA की बात से बढ़ा सवाल, Team ने दिया Clarification
Salman Khan ने ‘I Love You Bhai’ पर दी प्यारी Smile, Paparazzi के साथ Moment हुआ Viral
Rhiti Tiwari ने Qazi Touqeer से रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Salman Khan की सलाह का किया खुलासा
Kapil Sharma के ‘Jail’ Joke से मचा Buzz, क्या Samay Raina पर था इशारा?
Avinash Mishra ने जीती Khatron Ke Khiladi 15 की Trophy, 10 साल बाद पूरा हुआ सपना

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आकाशवाणी भवन में धरने पर हुई FIR तो राहुल गांधी बोले, '100 केस हों, ये मेरे लिए...'
आकाशवाणी भवन में धरने पर हुई FIR तो राहुल गांधी बोले, '100 केस हों, ये मेरे लिए...'
प्रियंका चतुर्वेदी को मिली प्रेमानंद महाराज पर लिखी किताब, 'मैं इसे...'
प्रियंका चतुर्वेदी को मिली प्रेमानंद महाराज पर लिखी किताब, 'मैं इसे...'
पश्चिम बंगाल का बदलेगा नाम! BJP प्रदेश अध्यक्ष बोले - राज्य का नाम बदलकर...'
पश्चिम बंगाल का बदलेगा नाम! BJP प्रदेश अध्यक्ष बोले - राज्य का नाम बदलकर...'
श्रेयस अय्यर के शतक पर गदगद हुए सुनील गावस्कर, बोले- 'सबको को चुप कर दिया'
श्रेयस अय्यर के शतक पर गदगद हुए सुनील गावस्कर, बोले- 'सबको को चुप कर दिया'
जन सुराज का दामन थामेंगे JDU के अनंत सिंह? प्रशांत किशोर बोले- 'अभी…'
जन सुराज का दामन थामेंगे JDU के अनंत सिंह? प्रशांत किशोर बोले- 'अभी…'
ऑटो सेक्टर ने बनाया रिकॉर्ड, सितंबर में बिकीं 25.37 लाख गाड़ियां
ऑटो सेक्टर ने बनाया रिकॉर्ड, सितंबर में बिकीं 25.37 लाख गाड़ियां
नजदीक आ रही है UP स्कॉलरशिप की आखिरी तारीख, जल्द से जल्द करें आवेदन 
नजदीक आ रही है UP स्कॉलरशिप की आखिरी तारीख, जल्द से जल्द करें आवेदन 
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
Embed widget