एक्सप्लोरर

महिलाओं की आवाज उठाने के लिए बेटे ने लगाई 'लाल लिपस्टिक', मां ने कहा- यह बहुत बड़ी बात

हाल में ही एक व्यक्ति की लाल लिपस्टिक लगाए तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हुई. पुष्पक सेन नाम के इस व्यक्ति ने अपनी मां के समर्थन में यह कदम उठाया, जिन्हें लिपस्टिक लगाने के चलते रिश्तेदारों ने अपमानित किया था. पुष्पक सेन होठों पर लाल लिपस्टिक लगाकर अपने रिश्तेदारों को गहरा संदेश दिया है. वह कहते हैं कि मैं यह बताना चाहता था कि लिपस्टिक किसी के भी कैरेक्टर को डिफाइन नहीं कर सकता. सोशल मीडिया पर लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं. उनकी मां ने कहा कि यह बहुत बड़ी बात है.

कुछ दिनों पहले ही लाल लिपस्टिक लगाए एक व्यक्ति की तस्वीर सोशल मीडिया में पर वायरल हुई है. इस तस्वीर के जरिए एक ताकतवर संदेश दिया गया जो कई दिलों को छू गया. कोलकाता के रहने वाले डिजिटल कंटेंट क्रिएटर पुष्पक सेन ने सोशल मीडिया पर एक घटना साझा करने के लिए लिपस्टिक लगी तस्वीर का इस्तेमाल किया.

आइये पहले जानते हैं तस्वीर के पीछे की कहानी

पुष्पक सेन ने इस तस्वीर को 9 नवंबर को साझा करते हुए लिखा, 'मेरी मां, 54 साल की हैं जिन्हें एक फैमिली गेट-टुगेदर के दौरान हमारे कुछ करीबी रिश्तेदारों ने उनके लाल लिपस्टिक पहनने पर शर्मिंदा किया. मैंने कल अपनी यह तस्वीर उन सभी को गुड मॉर्निंग, गेट वेल सून (जल्द स्वस्थ्य हो जाएं) के संदेश के साथ भेज दी. अपनी इच्छाओं को क्यों दबाना?

पुष्पक ने आगे लिखा, मुझे सबसे ज्यादा हैरानी इस बात से हुई कि उनमें से कुछ रिश्तेदारों के बच्चे सोशल मीडिया पर ऐसे मुद्दों पर खूब बोलते हैं लेकिन जब यह सब हुआ तो उनमें से किसी ने एक शब्द भी नहीं कहा. यह मैं हूं, एक पुरुष जो दाढ़ी से भरे चेहरे पर लाल लिपस्टिक पहने है. यहां मैं उन सभी माताओं, बहनों, बेटियों, गैर पुरुषों और उन महिलाओं के लिए खड़ा हूं जिन्हें एक असुरक्षित समाज की दकियानूसी सोच के कारण अपनी इच्छाओं को दबाना पढ़ता है. साथ ही, मैं अपने साथी भाइयों से चाहूंगा कि वे भी उन महिलाओं के साथ खड़े हों जिन्हें भी वह जानते हों.

पुष्पक इस घटना के बारे में बताते हैं कि उनकी मां कई दिनों से लाल लिपस्टिक लगाना चाहती थी. एक फैमिली फंक्शन में वह लिपस्टिक लगाकर पहुंचीं तो वहां मौजूद रिश्तेदारों ने उनका मजाक उड़ाया. इस घटना के बाद मैं रिश्तेदारों को फोन करके गाली-गलौज कर सकता था, या चुप रह सकता था. लेकिन मैंने लिपस्टिक लगाकर अगली सुबह रिश्तेदारों को यह फोटो भेज दिया. मैं यह बताना चाहता था कि लिपस्टिक किसी के भी कैरेक्टर को डिफाइन नहीं कर सकता.

सोशल मीडिया में तस्वीर डालने के बारे में सेन कहते हैं, मैं नहीं चाहता था कि मेरे रिश्तेदार यह सोचें कि मेरी बहादुरी सिर्फ कुछ लोगों के लिए है जिनपर मैं हावी हो सकता है. मैं चाहता था कि मेरा विरोध और संदेश हर जगह पहुंचे, ताकि लोगों को पता चले कि मैं जिस तरह से रहना पसंद करता हूं, उस पर गर्व है. साथ ही जब आपके प्रियजनों के साथ कुछ गलत हो तो आपको उनके लिए आवाज उठानी चाहिए. अगर हम ऐसा नहीं करेंगे, तो कोई नहीं करेगा.

मां की प्रतिक्रिया के बारे में सेन कहते हैं, ' मां ने कहा कि बेटा आप जो मेरे लिए खड़े हुए, वो बहुत बड़ी बात है.उससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि आप ने फोटो सोशल मीडिया पर डाली या प्राइवेट किसी को भेजा हो. आपको यह समझ है कि कैसे, कब कहां औऱ अपनी आवाज उठानी चाहिए ताकि किसी को चोट ना पहुंचे.'

पुष्पक सेन ने कहा कि कुछ लोगों ने यह भी कहा कि आपने यह प्रचार के लिए किया. मुझे यह मजाकिया और मनोरंजन लगा. सबसे अच्छी बात यह है कि अगर 100 लोगों ने ट्रोल किया तो कई अन्य लोग मेरे समर्थन में भी आए.

Viral Video: हाइवे पर हाथी ने कार से खाने का सामान ‘लूटा’, कार सवार ने बनाया वीडियो, आप भी देखिए

ओडिशा के जंगलों में दिखा दुर्लभ प्रजाति का ब्लैक टाइगर, सोशल मीडिया पर तस्वीरें हुई वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tesla की उड़नपरी... फ्लाइंग कार देख उड़े यूजर्स के होश, बोले- मस्क भाई अलग दुनिया में
Tesla की उड़नपरी... फ्लाइंग कार देख उड़े यूजर्स के होश, बोले- मस्क भाई अलग दुनिया में
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
75 साल के बूढ़े का 30 साल की लड़की पर आया दिल, करने जा रहे शादी
75 साल के बूढ़े का 30 साल की लड़की पर आया दिल, करने जा रहे शादी
आपके प्यार में हम... सूर्पणखा ने लक्ष्मण के लिए गाया गाना, रामलीला में बना माहौल
आपके प्यार में हम... सूर्पणखा ने लक्ष्मण के लिए गाया गाना, रामलीला में बना माहौल

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
Embed widget