एक्सप्लोरर

पाकिस्तान में लाइव टीवी पर चलने लगे लात-घूसे, आपस में भिड़े पैनलिस्ट- वीडियो जमकर वायरल

Pakistan Viral Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि लाइव टीवी के दौरान बहस के दौरान अचानक दो लोग एक दूसरे पर हमला कर देते हैं. इसके बाद जमकर लात-घूसे चलते हैं.

Pakistan Viral Video: सोशल मीडिया पर कई वीडियो रोजाना वायरल होते हैं. बात जब हमारे पड़ोसी मुल्क यानी पाकिस्तान की हो तो यहां के वीडियो काफी मजेदार होते हैं. कभी खाने के लिए मारामारी का वीडियो सामने आता है तो कभी लोग कोई ऐसा देसी जुगाड़ खोज निकालते हैं कि लोग हंसी नहीं रोक पाते हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, लेकिन इस बार ये लाइव टीवी डिबेट का वीडियो है. जिसमें अचानक दो शख्स आपस में बहस करने लगते हैं और फिर जमकर लात-घूसे भी चलते हैं. 

बहस के बाद शुरू होती है फाइट
लाइव टीवी पर डिबेट चल रही होती है, पैनल में कुछ लोग बैठे होते हैं. कैमरे का फोकस उन दो लोगों पर होता है जो एक दूसरे से बहस कर रहे होते हैं. हालांकि देखते ही देखते ये डिबेट एक लड़ाई में बदल जाती है. बगल में बैठा शख्स इतना गुस्सा हो जाता है कि वो सामने वाले को थप्पड़ जड़ देता है, इसके बाद दूसरा शख्स भी खड़ा होकर हाथ चलाने लगता है. दोनों के बीच जमकर लड़ाई होती है और वो एक दूसरे को लात-घूसों से पीटते हैं. 

जमकर होती है मारपीट
वीडियो में देखा जा सकता है कि इन दोनों पैनलिस्ट की लड़ाई के बाद आसपास बैठे लोग तुरंत उठते हैं और बीच-बचाव करने की कोशिश करते हैं. हालांकि दोनों लोग एक दूसरे को मारने पर तुले होते हैं. काफी देर तक मारपीट का ये खेल चलता रहता है. आखिरकार एक युवक मारपीट कर रहे शख्स को पकड़कर दूर ले जाता है. वहीं बाकी लोग भी आउट ऑफ फोकस हो जाते हैं. यानी कैमरे में इसके बाद कुछ भी कैद नहीं होता. 

फिलहाल पाकिस्तान की टीवी डिबेट का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. लोग इस वीडियो पर मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं. सोशल मीडिया यूजर्स लिख रहे हैं कि ये एक फैक्टफुल डिबेट थी, जो बाद में फाइटफुल हो गई. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्विस राजदूत माया तिस्साफी ने गुजराती स्टाइल में खेला गरबा, वीडियो वायरल
स्विस राजदूत माया तिस्साफी ने गुजराती स्टाइल में खेला गरबा, वीडियो वायरल
रामलीला में बजा 'आज की रात'... साथ नाची राम और रावण की सेना
रामलीला में बजा 'आज की रात'... साथ नाची राम और रावण की सेना
कैसी होती है प्राइवेट जेट की चाबी? शख्स ने दिखाया पूरा सिस्टम
कैसी होती है प्राइवेट जेट की चाबी? शख्स ने दिखाया पूरा सिस्टम
बाघ के बाड़े में कूदा शख्स, दरिंदे ने पंजों में जकड़ा और फेंक दिया
बाघ के बाड़े में कूदा शख्स, दरिंदे ने पंजों में जकड़ा और फेंक दिया

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget