एक्सप्लोरर

कंटेनर पर बैठ नमाज पढ़ रहा था शख्स! पाकिस्तानी आर्मी ने दे दिया धक्का? वायरल हो रहा वीडियो

Video: वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि कथित तौर पर पाकिस्तानी आर्मी के जवान कंटेनर पर नमाज पढ़ रहे एक शख्स को ऊपर से ही धक्का दे देते हैं जिससे वो घायल हो जाता है.

Trending Video: पाकिस्तान खुद को इस्लामिक राष्ट्र कहता है, जाहिर है मुस्लिमों की एक बड़ी आबादी वहां निवास करती है. लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने लोगों को हैरानी में डाल दिया है. दावा किया जा रहा है कि वायरल वीडियो पाकिस्तान का है और वहां की आर्मी नमाज पढ़ रहे लोगों से बर्बरता से पेश आ रही है. जी हां, वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि कथित तौर पर पाकिस्तानी आर्मी के जवान कंटेनर पर नमाज पढ़ रहे एक शख्स को ऊपर से ही धक्का दे देते हैं जिससे वो घायल हो जाता है.

कंटेनर पर बैठे नमाजी को पाक सेना के जवान ने दिया धक्का?

वायरल वीडियो एक खुले मैदान का लग रहा है जहां बहुत सारे कंटेंनर रखे हुए हैं. लगातार एक के ऊपर एक रखे तीन कंटेनर के ऊपर एक शख्स दोनों हाथ इस तरह फैलाए हुए है मानों वो नमाज के बाद दुआ की मुद्रा में हो. उसके पास 2 से 3 आर्मी के जवान खड़े हैं. इतने में एक आर्मी का जवान वहां आता है और दुआ की मुद्रा में बैठे शख्स को तीन कंटेनरों के ऊपर से धक्का मार देता है, जिसके बाद शख्स कंटेनर से नीच गिर जाता है. वहां आस पास बहुत सारे लोग जमा हैं. दावा है कि सभी लोग इमरान खान की रिहाई के लिए वहां प्रदर्शन करने इकट्ठा हुए थे. हालांकि वीडियो को PTI पार्टी के ऑफिशियल अकाउंट से भी शेयर किया गया है जिसके बाद पुष्टि की जा रही है कि वीडियो पाकिस्तान का ही है.

इमरान खान के लिए पाकिस्तान में हो रहा विरोध प्रदर्शन

आपको बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल से रिहाई के लिए पीटीआई के कार्यकर्ता और समर्थक सड़कों पर उतर आए हैं. पाकिस्तान की जनता देश के इन हालातों पर बेहद परेशान और गुस्से में हैं. उनका कहना है कि देश को बर्बाद करने में हुकूमतों का हाथ है. पाकिस्तानी जनता ने कहा कि देश की छवि एक जेल की तरह हो गई है जहां एक कैदी के कारण पूरे पाकिस्तान की इकोनॉमी खतरे में है. कई जगहों पर लोग धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. शहरों में लॉकडाउन होने के कारण लोगों को एक शहर से दूसरे शहर में आने जाने जैसी कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

यह भी पढ़ें: 'लो चली मैं' देवर की शादी में भाभी ने डांस से उड़ाया गर्दा! वीडियो देख यूजर्स बोले हमारा तो सब कुछ लुट गया

यूजर्स ने बताया शर्मसार

वीडियो को Ghar ke kalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने इसे रिपोस्ट भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...सेना को ऐसे नहीं करना चाहिए, भारतीय सेना ऐसा कभी नहीं करती. एक और यूजर ने लिखा...इस तरह की बर्बरता मानवता के लिए खतरा है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...पाकिस्तान के हाल बेहाल हैं.

यह भी पढ़ें: इस तरह से काटेंगे मिर्च तो कभी नहीं जलेंगे हाथ, देसी जुगाड़ का वीडियो हो रहा वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Train Zero Civic Sense Viral Video : केला खाया और छिलका ट्रेन के नीचे फेंका, मिल गए जीरो सिविक सेंस वाले अंकल
केला खाया और छिलका ट्रेन के नीचे फेंका, मिल गए जीरो सिविक सेंस वाले अंकल
Society Lift Fight Viral Video : लिफ्ट में चले दे दनादन घूंसे, वीडियो देख यूजर्स बोले- इन्हें WWE में भेजो
लिफ्ट में चले दे दनादन घूंसे, वीडियो देख यूजर्स बोले- इन्हें WWE में भेजो
Thalapathy Vijay Viral Video: राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
Elephant Protecting Forest: JCB से भिड़े गजराज, वायरल वीडियो में देखें पीला पंजा जीता या जंगल का बाहुबली?
JCB से भिड़े गजराज, वायरल वीडियो में देखें पीला पंजा जीता या जंगल का बाहुबली?

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session: आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, संसदीय बुलेटिन से क्या पता चला
आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, देखें लिस्ट
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, इनसाइड तस्वीर शेयर कर लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
MBBS Seats in India: देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
Thalapathy Vijay Viral Video: राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
Embed widget