एक्सप्लोरर

Trending News: महिला ने बुक किया 1.5 लाख रुपये का iPhone 13 Pro Max, लेकिन पैकेट में मिला 76 रुपये का साबुन

Viral News : यूनाइटेड किंगडम में रहने वाली एक महिला ने करीब डेढ़ लाख रुपये में आईफोन 13 प्रो मैक्स (iPhone 13 Pro Max) खरीदा था, लेकिन उसे जो पैकेट डिलिवर किया गया उसमें करीब 76 रुपये का साबुन निकला.

Latest Trending News : ऑनलाइन शॉपिंग (Online Shopping) में डिलिवरी बॉय (Delivery Boy) द्वारा गलत सामान देने के कई मामले आपने सुने होंगे. समय-समय पर ऐसे केस आते रहते हैं. छोटे अमाउंट में ऐसी गड़बड़ी तो आदमी झेल लेता है, लेकिन सोचिए अगर डेढ़ लाख रुपये के सामान में भी इस तरह का खेल हो तो ग्राहक पर क्या बीतेगी. कुछ इसी तरह का फर्जीवाड़ा यूनाइटेड किंगडम (United Kingdom) में रहने वाली एक महिला से हुआ है. महिला ने करीब डेढ़ लाख रुपये में आईफोन 13 प्रो मैक्स (iPhone 13 Pro Max) खरीदा था, लेकिन उसे जो पैकेट डिलिवर किया गया उसमें करीब 76 रुपये का साबुन (Soap) निकला. आइए जानते हैं पूरा मामला विस्तार से.

पैकेट खोलते ही लगा झटका

रिपोर्ट के मुताबिक, खौला लफैली (Khaoula Lafhaily) नाम की एक महिला ने ऑनलाइन शॉपिंग साइट से आईफोन 13 प्रो मैक्स (iPhone 13 Pro Max) बुक किया था. दो दिन बाद कुरियर बॉय ने उन्हें पैकेट डिलिवर किया. उन्होंने जब उसे खोल कर देखा तो वह दंग रह गईं. दरअसल, उस पैकेट में आईफोन की जगह साबुन रखा था, जिसकी कीमत करीब 76 रुपये थी.

ईएमआई पर किया था बुक   

रिपोर्ट की मानें तो इस तरह की ठगी डिलिवरी बॉय द्वारा सामान पहुंचाने के दौरान की जाती है. महिला ने यह मोबाइल 36 महीने की ईएमआई पर खरीदा था. बता दें कि आईफोन के इस मॉडल की कीमत यूनाइटेड किंगडम में करीब 1.5 लाख रुपये है, वहीं इंडिया में यह मॉडल 1 लाख 29 हजार रुपये तक में मिल जाता है.

डिलिवरी बॉय ने की कई लापरवाही

इस मामले में कई तरह की लापरवाही सामने आई है. पीड़ित महिला का कहना है कि उन्होंने इस फोन (Phone) को बुक करते समय अगले दिन डिलिवरी का ऑप्शन चुना था, लेकिन सामान 2 दिन बाद आया. डिलिवरी बॉय ने तय समय वाले दिन फोन करके कहा था कि वह जाम में फंस गया है ऐसे में आज डिलिवरी नहीं कर पाएगा. यही नहीं डिलिवरी बॉय ने दूसरी बार में भी सीधे यह पैकेट नहीं दिया. उसने घर के दरवाजे की पिक्चर क्लिक की और रिपोर्ट भेज दिया कि घर पर कोई नहीं था, जबकि उस समय वह घर पर ही थीं. काफी जद्दोजहद के बाद जब महिला को पैकेट मिला तो वह भी गलत, अब महिला ने शॉपिंग वेबसाइट के खिलाफ शिकायत दी है. वहीं कुरियर कंपनी का कहना है कि वह जांच करा रही है.

ये भी पढ़ें

Wedding Invitation: दूल्हे ने छपवाया शादी का ऐसा कार्ड, घर-घर जाकर बांटा ये 'आधार कार्ड'

Watch: कीड़े के जरिए अपने बच्चे के घाव का इलाज करता दिखा चिंपैंजी, अब हो रही है रिसर्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Leopard Attacks Delivery Boy: डिलीवरी बॉय पर तेंदुए ने अचानक किया हमला, बाइक छोड़कर भागा युवक- खौफनाक मंजर सीसीटीवी में कैद
डिलीवरी बॉय पर तेंदुए ने अचानक किया हमला, बाइक छोड़कर भागा युवक- खौफनाक मंजर सीसीटीवी में कैद
Bengaluru Viral Post: बेंगलुरु ने बदली किस्मत! शख्स बोला- स्टेशन पर पानी ₹10 का, होटल में ₹500 का... यहीं बढ़ी मेरी कीमत
बेंगलुरु ने बदली किस्मत! शख्स बोला- स्टेशन पर पानी ₹10 का, होटल में ₹500 का... यहीं बढ़ी मेरी कीमत
'मानसून में जान का खतरा' नदी से सड़क पर निकल आया आदमखोर दरिंदा- वीडियो देख फूल जाएगी सांसे
'मानसून में जान का खतरा' नदी से सड़क पर निकल आया आदमखोर दरिंदा- वीडियो देख फूल जाएगी सांसे
Video: 'सुहागरात ऑन व्हील्स' ट्रेन के फर्स्ट एसी कोच में फर्स्ट नाइट का इंतजाम- वीडियो देख दंग रह गए यूजर्स
'सुहागरात ऑन व्हील्स' ट्रेन के फर्स्ट एसी कोच में फर्स्ट नाइट का इंतजाम- वीडियो देख दंग रह गए यूजर्स

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget