एक्सप्लोरर

Oracle Layoffs: ‘अब आराम की नींद’....Oracle ने नौकरी से निकाला तो कर्मचारी ने किया मजेदार पोस्ट, सोशल मीडिया पर वायरल

Oracle Layoffs: इस खबर के बीच एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसने लोगों का ध्यान खींचा और उन्हें हंसने के साथ साथ सोचने पर भी मजबूर कर दिया. यह पोस्ट Claire Fontenot की है.

Oracle Layoffs: Oracle ने हाल ही में बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी की. इस फैसले ने दुनियाभर में लगभग 30,000 कर्मचारियों को प्रभावित किया. छंटनी का कारण कंपनी की लागत कम करना और अपने नए बिजनेस प्लान के अनुरूप खुद को ढालना बताया गया. ऐसे समय में कर्मचारियों के लिए अचानक नौकरी खोना न सिर्फ आर्थिक बल्कि मानसिक रूप से भी बहुत चुनौतीपूर्ण होता है, लेकिन इस खबर के बीच कंपनी के एक कर्मचारी का सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो गया. 

एक तरफ नौकरी जाने से जहां लोग टेंशन में होते हैं, वहीं कर्मचारी ने ऐसा मजेदार पोस्ट किया, जिसने लोगों का ध्यान खींचा और उन्हें हंसने के साथ साथ सोचने पर भी मजबूर कर दिया. यह पोस्ट Claire Fontenot का है, जो Oracle में प्रोडक्ट डेवलपमेंट की सीनियर टेक्निकल प्रोग्राम मैनेजर थीं. 

Oracle की छंटनी के बीच कर्मचारी का मजेदार पोस्ट वायरल

क्लेयर फोंटेनोट ने छंटनी की खबर मिलते ही अपने मन में पहली प्रतिक्रिया व्यक्त की Yikes यानी अरे बाप रे, लेकिन इसके तुरंत बाद उन्होंने खुद को संभाला और इसे हल्के फुल्के अंदाज में देखा. उन्होंने कहा कि अब उन्हें सुबह देर तक सोने और आराम करने का मौका मिलेगा. 

क्लेयर ने अपनी पोस्ट में लिखा कि नौकरी खोना आसान नहीं होता और यह स्वीकार करना भी थोड़ा मुश्किल हो सकता है कि अब वे नौकरी ढूंढ रही हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने इस समय को खुद के लिए एक ब्रेक का मौका माना. उनका कहना था कि लाइफ में ऐसे मौके बहुत कम आते हैं, जब इंसान रुक कर खुद के बारे में और अपने भविष्य के बारे में सोच सके. 

यह भी पढ़ें - Viral Video : वंदे भारत छूटी तो निकले दीदी के आंसू, हाथ जोड़ने पर भी ट्रेन नहीं रुकी तो भड़के यूजर्स


Oracle Layoffs: ‘अब आराम की नींद’....Oracle ने नौकरी से निकाला तो कर्मचारी ने किया मजेदार पोस्ट, सोशल मीडिया पर वायरल

क्लेयर फोंटेनोट का लोगों पर असर 

क्लेयर का नजरिया यह दिखाता है कि मुश्किल समय में घबराने के जगह अगर इंसान शांत और समझदारी से काम ले तो यह समय नए अवसरों के लिए खुल सकता है. उन्होंने इसे डर की जगह एक नई शुरुआत के रूप में देखा. उनका यह पॉजिटिव रवैया सोशल मीडिया पर लोगों के लिए प्रेरणा बन गया. कई यूजर्स ने उनकी शांत और पॉजिटिव सोच की तारीफ की और कहा कि ऐसे समय में यह रवैया हर किसी में नहीं होता, कुछ लोगों ने यह भी लिखा कि क्लेयर ने बताया है कि कठिनाइयों में कैसे मजबूत और संतुलित रहना चाहिए. 

कैसे मिला अचानक छंटनी का झटका

बताया गया कि जिन कर्मचारियों की नौकरी गई, उन्हें सुबह करीब 6 बजे ईमेल के जरिए इसकी जानकारी दी गई. ईमेल में लिखा था कि कंपनी ने अपनी वर्तमान जरूरतों के अनुसार कुछ पदों को खत्म करने का निर्णय लिया है. यह खबर कई कर्मचारियों के लिए अचानक और चौंकाने वाली थी. कंपनी ने प्रभावित कर्मचारियों को सेवरेंस पैकेज देने की बात भी कही, जिसमें कुछ हफ्तों का बेसिक वेतन और हर साल की सेवा के अनुसार अतिरिक्त वेतन शामिल था. यह आर्थिक मदद कर्मचारियों को नई नौकरी खोजने तक राहत देने के लिए दी जा रही थी. 

यह भी पढ़ें  -Viral Video: बांस-बल्ली के पुल पर धड़धड़ाते हुए दौड़ा दिया ई-रिक्शा, वीडियो देख कांपते दिल से बोले यूजर्स- वेलकम टू बिहार

मानसी उपाध्याय करीब दो साल से डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मूल रूप से उत्तराखंड से जुड़ी मानसी ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए (ऑनर्स) हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की और वर्तमान में राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म कर रही हैं. पत्रकारिता में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अक्टूबर 2024 में एबीपी नेटवर्क से की. अब वह डिजिटल कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें फीचर और इंफॉर्मेटिव स्टोरीज लिखने के साथ-साथ स्क्रिप्ट राइटिंग, सोशल मीडिया और रिसर्च आधारित कंटेंट तैयार करने में रुचि है. हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखने वाली मानसी ऐसी स्टोरीज लिखना पसंद करती हैं, जो पाठकों को नई और जरूरी जानकारी आसान भाषा में दें. उनकी कोशिश रहती है कि कंटेंट सिर्फ जानकारी देने वाला ही नहीं, बल्कि पढ़ने में दिलचस्प और पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ा हुआ भी हो.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

95 हजार की नौकरी गई तो मां-बाप ने भी छीना खाना, बोले- पैदा कर गलती की
95 हजार की नौकरी गई तो मां-बाप ने भी छीना खाना, बोले- पैदा कर गलती की
पहली डेट पर उड़ाए 1 लाख रुपये, लड़की ने किया रिजेक्ट तो वापस मांगे पैसे
पहली डेट पर उड़ाए 1 लाख रुपये, लड़की ने किया रिजेक्ट तो वापस मांगे पैसे
लाल कपड़ा लहराकर रोकी ट्रेन, फॉरेस्ट गार्ड ने बचाई हाथियों की जान
लाल कपड़ा लहराकर रोकी ट्रेन, फॉरेस्ट गार्ड ने बचाई हाथियों की जान
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget