एक्सप्लोरर

बाइक चलाते वक्त मोबाइल पर बात कर रहा था शख्स, चंद सेकंड में मौत के मुंह में चली गई जिंदगी, देखें ये खौफनाक VIDEO

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक खौफनाक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक शख्स को बाइक चलाते वक्त मोबाइल पर बात करना कितना महंगा पड़ गया है.

बाइक चलाते वक्त या ड्राइविंग करते वक्त अक्सर लोग फोन पर बात करते नजर आते हैं. हर साल कई लोग ड्राइविंग या राइडिंग के दौरान मोबाइल फोन पर बात करने की वजह से अपनी जान गंवा देते हैं. लेकिन फिर भी कुछ लोग इन घटनाओं से कोई सीख नहीं लेते और बार-बार ये लापरवाही करते नजर आते हैं. आपने अपने आसपास कई लोगों को सड़क पर ड्राइविंग करते वक्त या बाइक चलाते वक्त फोन पर लगे देखा होगा. अगर आप भी यही गलती करते हैं तो जरा इस वीडियो को देख लीजिए.

सोशल मीडिया पर एक खौफनाक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक शख्स को बाइक चलाते वक्त मोबाइल पर बात करना कितना महंगा पड़ गया है. दरअसल ये शख्स कान में मोबाइल दबाए तेज रफ्तार से बाइक चला रहा था और रोड पार करने की कोशिश में था. चूंकि उसने सीधे कान से फोन दबाया हुआ था, इसलिए उसे दाईं तरफ से आती ट्रक दिखाई नहीं दी. 

ट्रक ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर

उसे लगा कि रास्ता बिल्कुल साफ है और रोड पार किया जा सकता है. बस यही सोचकर शख्स ने फोन पर बात करते-करते बाइक दौड़ा दी. बस फिर क्या था, जैसे ही बाइक बीच रोड पर आई, तभी दाईं ओर से एक ट्रक भी आ गई. ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसके बाद बाइक सवार ट्रक के पहिएं के नीचे आ गया. इस हादसे को पास से गुजर रहे दो बाइक सवारों ने देखा, जिसके बाद वो शख्स को बचाने के लिए तुरंत दौड़ पड़े. अब यह तो नहीं मालूम कि शख्स की जान बच पाई या नहीं. लेकिन इतना जरूर कहा जा सकता है कि यह हादसा बहुत गंभीर था. 

आप कभी न करें ये गलती

इस वीडियो को देखकर तो आप यह समझ ही गए होंगे कि बाइक चलाते वक्त या ड्राइविंग करते वक्त फोन पर बात करना कितना खतरनाक साबित हो सकता है. आप भूलकर भी यह गलती कभी न करें. अगर आपको कोई जरूरी फोन रिसीव करना हो या किसी को कॉल करना हो तो रोड के किनारे बाइक या कार रोककर कॉल अटेंड करें.

ये भी पढ़ें: AC की हवा खा रहा था शख्स, तभी उसमें से निकल आया 'जहरीला सांप'...और जिंदा चूहे को दबोचकर भागा, देखें ये खौफनाक Video   

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बैंक शटर के बाहर पत्नी ने गार्ड पति संग रचाई डिनर डेट, वीडियो वायरल
बैंक शटर के बाहर पत्नी ने गार्ड पति संग रचाई डिनर डेट, वीडियो वायरल
मछली पकड़ रहे सारस पर दरिंदे का हमला, वीडियो देख अटक जाएंगी सांसें
मछली पकड़ रहे सारस पर दरिंदे का हमला, वीडियो देख अटक जाएंगी सांसें
कहीं मुझे प्यार....क्यूट सी लड़की ने नदी किनारे किया प्यारा सा डांस
कहीं मुझे प्यार....क्यूट सी लड़की ने नदी किनारे किया प्यारा सा डांस
बाथरोब पहन दिल्ली मेट्रो में घुसी महिला, हैरान रह गए यात्री
बाथरोब पहन दिल्ली मेट्रो में घुसी महिला, हैरान रह गए यात्री

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत में लिए जाने के बाद ममता बनर्जी का बड़ा बयान - 'मैं सोमवार को...'
हिरासत में लिए जाने के बाद ममता बनर्जी का बड़ा बयान - 'मैं सोमवार को...'
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'मरने से कोई फरिश्ता नहीं बन जाता...', तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आई सिंगर ने कही बड़ी बात
'मरने से कोई फरिश्ता नहीं बन जाता...', तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आई सिंगर ने कही बड़ी बात
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
Embed widget