एक्सप्लोरर

इंसानियत शर्मसार! सो रहे कुत्ते पर महिला ने फेंका 'तेजाब', झुलस गया शरीर, सामने आया दिल दहलाने वाला VIDEO

Video Viral: मुंबई के मालवणी इलाके में एक महिला ने एक पालतू कुत्ते पर एसिड से हमला कर दिया. एसिड की वजह से कुत्ता बुरी तरह झुलस गया और तड़पकर इधर-उधर भागने लगा.

Acid Attack On Dog Viral Video: गली-कूचों में घूमने वाले पालतू जानवरों की जिंदगी के साथ खेलने का हक किसी को भी नहीं होता. लेकिन यह बात कुछ लोगों के दिमाग में कभी नहीं घुस सकती. उन्हें रोड पर घूमने वाले जानवर ऐसे नजर आते हैं, जैसे सड़क पर चलते वक्त रास्ते में आ जाने वाला कोई पत्थर, जिससे ठोकर मारकर अक्सर किनारे कर दिया जाता है. पशु क्रूरता के पिछले कुछ दिनों कई मामले सामने आए हैं. अब ऐसा ही एक मामला एक बार फिर सुर्खियों का हिस्सा बन गया है. 

दरअसल मुंबई के मालवणी इलाके में एक महिला ने पालतू कुत्ते पर एसिड यानी तेजाब से हमला कर दिया. एसिड की वजह से कुत्ता बुरी तरह झुलस गया और तड़पकर इधर-उधर भागने लगा. इस घटना में कुत्ते ने अपनी एक आंख गंवा दी. जबकि उसके शरीर का कुछ हिस्सा गंभीर रूप से झुलस गया. बताया जा रहा है कि 35 साल की सबिस्ता अंसारी ने इस आपराधिक कृत्य को अंजाम दिया है.

वायरल हुआ वीडियो 

सबिस्ता अंसारी ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया है कि वो अपनी बिल्डिंग में कुछ बिल्लियों को रोजाना खाना खिलाया करती थी और ये कुत्ता उन बिल्लियों पर भौंकता था और उन्हें परेशान किया करता था. इस बात को लेकर वो काफी गुस्से में थी. तभी उसके मन में कुत्ते को सबक सिखाने का ये घिनौना विचार आया. यह घटना 17 अगस्त की है. इससे जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें महिला को कुत्ते पर एसिड फेंकते हुए देखा जा सकता है. तेजाब से झुलसने के बाद कुत्ते इधर-उधर भागने लगता है और गाड़ियों से टकरा जाता है. 

टीवी एक्टर ने बचाई कुत्ते की जान

घटना की जानकारी मिलने पर टीवी एक्टर जया भट्टाचार्य और उनकी टीम ने कुत्ते का इलाज करवाया. भट्टाचार्य एक NGO चलाती हैं, जिसका नाम 'थैंक यू अर्थ' है. ये NGO जरूरतमंद जानवरों की मदद करने के मकसद से स्थापित किया गया है. भट्टाचार्य ने बताया कि यहां चौंकाने वाली बात ये है कि जो महिला बिल्लियों को खाना खिलाती है, उसने कुत्ते के साथ इस तरह का व्यवहार किया. मालवणी पुलिस ने आरोपी महिला सबिस्ता अंसारी के खिलाफ IPC, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और महाराष्ट्र पुलिस एक्ट की अलग-अलग धाराओं के तहत FIR दर्ज की है.

ये भी पढ़ें: चेहरा इंसानों जैसा और पैर 'शुतुरमुर्ग' जैसे! इस जनजाति के लोगों की अजीब है कहानी, दूसरी जाति में नहीं कर सकते शादी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Overloaded E-Rickshaw Accident: बाइक सवार पर पलटा भारी भरकम ई-रिक्शा, वीडियो देख दहल जाएगा दिल
बाइक सवार पर पलटा भारी भरकम ई-रिक्शा, वीडियो देख दहल जाएगा दिल
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Building Collapse Viral Video: वीडियो बना रहा था शख्स, भरभराकर गिर गया मकान- देखें वीडियो
वीडियो बना रहा था शख्स, भरभराकर गिर गया मकान- देखें वीडियो

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
LPG Price Today: गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget