एक्सप्लोरर

नियॉन लाइट जलाकर मां और बच्चों ने किया मस्तीभरा डांस, यूजर्स का दिल जीत रहा वीडियो

Viral Video: इन दिनों एक मां अपने बच्चों के साथ शरारती अंदाज में डांस करती नजर आ रही है. जिन्हें कमरे में अंधेरा कर शरीर पर लगी नियॉन लाइट को जलाकर डांस करते देखा जा रहा है.

Dance Viral Video: आए दिन हमें सोशल मीडिया पर कई मस्ती भरे वीडियो देखने को मिलते रहते हैं. इनमें ज्यादातर वीडियो में हम दोस्तों को आपस में मस्ती करते देखते हैं. वहीं कुछ मौकों पर छोटे बच्चों को अपने माता-पिता के साथ ढेर सारी मस्ती करते देखा जाता है. माता-पिता के साथ बिताए गए मस्ती भरे पल हर किसी को जीवनभर याद रहते हैं. जब भी हम ऐसे किसी वीडियो को सोशल मीडिया पर देखते हैं तो हमारे बचपन की यादें ताजा हो जाती है.

हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें दो छोटे बच्चों को अपनी मां के साथ मस्ती में डांस करते देखा जा रहा है. इस दैरान बच्चों के साथ मां भी किसी बच्चे की ही तरह शरारतें करते हुए डांस करती नजर आती है. खास बात यह है कि वीडियो में मां और उसके बच्चों को कमरे की लाइट बंद कर अंधेरे में खुद पर लपेटी हुई नियॉन लाइट जलाकर डांस करते देखा जा रहा है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by 유리미니네 👨‍👩‍👦‍👦 (@happysunny_86)

बच्चों के साथ डांस कर रही मां

वायरल हो रहा वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते ही यूजर्स के दिलों को जीत रहा है. वीडियो को सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है. इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को happysunny_86 नाम की प्रोफाइल से पोस्ट किया गया है. इस वीडियो में मां और उसके दो छोटे बच्चे अपने कपड़ों और चेहरे पर नियॉन लाइट को चिपकाने के बाद कमरे में अंधेरा कर नियॉन लाइट को जलाकर काफी अतरंगी डांस करते नजर आ रहे हैं.

वीडियो को मिले 23 मिलियन व्यूज

फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर यूजर्स के दिलों पर छा गया है. जिसे खबर लिखे जाने तक 23 मिलियन तकरीबन 2 करोड़ 30 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वहीं 1.4 मिलियन तकरीबन 14 लाख से ज्यादा यूजर्स ने इस वीडियो को लाइक किया है. वीडियो को देख यूजर्स लगातार अपने रिएक्शन कमेंट करते नजर आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि वीडियो को देख उसे उसके बचपन की याद आ गई. वहीं ज्यादातर यूजर्स ने कहा कि उन्हें इस तरह की लाइट चाहिए, जिससे वह इस तरह का डांस कर सके.

यह भी पढ़ेंः महिला ने माथे पर बनवाया पति के नाम का टैटू, वीडियो को मिले 12 मिलियन व्यूज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थानी गाने पर जमकर झूमी मॉडर्न हसीना, ठुमकों से उड़ाया गर्दा
राजस्थानी गाने पर जमकर झूमी मॉडर्न हसीना, ठुमकों से उड़ाया गर्दा
बुलेट से मौत के कुएं में तांडव! हाथ छोड़कर स्टंटबाज ने मचाया गदर
बुलेट से मौत के कुएं में तांडव! हाथ छोड़कर स्टंटबाज ने मचाया गदर
रोड रेज में टशन दिखाना पड़ा भारी, विशालकाय शख्स को देख भीगी बिल्ली बना बंदा
रोड रेज में टशन दिखाना पड़ा भारी, विशालकाय शख्स को देख भीगी बिल्ली बना बंदा
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget