एक्सप्लोरर

मेरा बेटा सो रहा है...मां और बहन ने लाश के साथ बिताए दो दिन, पुलिस पहुंची तो कहने लगीं ये बात

सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची तो पता लगा बदबू बच्चे के शरीर से आ रही है और बच्चा मृत पड़ा हुआ है. हैरानी की बात ये है कि बच्चे की मां और बहन दोनों 2 दिनों से बच्चे को सोया हुआ समझ कर उसके साथ रह रही थी.

Trending News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. गाजियाबाद के ट्रांस हिंडन एरिया की एक घटना ने सभी को हिला कर रख दिया. यहां एक परिवार के साथ वो हुआ जिसका इस परिवार को सपने में भी अंदेशा नहीं रहा होगा. यहां फ्लैट में रह रहे परिवार में बेटे की मौत हुई जिसका पता खुद परिवार को मौत के 2 दिन बाद चला. पिछले दिनों फ्लैट से बदबू आने के कारण जांच की तो सच्चाई सामने आई. सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची तो पता लगा बदबू बच्चे के शरीर से आ रही है और बच्चा मृत पड़ा हुआ है. हैरानी की बात तो ये है कि बच्चे की मां और बहन दोनों 2 दिनों से बच्चे को सोया हुआ समझ कर उसके साथ रह रही थी. उन्हें नहीं मालूम था कि बच्चा मरा हुआ है.

गाजियाबाद के चंदन नगर की है घटना

पूरी घटना चंदन नगर क्षेत्र में हुई. घर के फर्श पर किशोर का शव था और उसे सोया हुआ समझकर मां और बड़ी बहन साथ रह रहे थे. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साहिबाबाद एसीपी रजनीश उपाध्याय ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि मृतक का नाम तेजस है, वह अपनी मां कोमल और बड़ी बहन काव्या के साथ रहता था.शव देखने में 2 दिन पुराना लग रहा है,मामले में दिल्ली में रहने वाले कोमल के भाई ने पुलिस को दी है कि तीनों मानसिक रूप से विक्षिप्त हैं.

परिवार को लगा सोया हुआ है

एसीपी साहिबाबाद ने बताया कि कोमल अपने परिवार के साथ रह रही हैं. मृतक के पिता की मौत हो चुकी है, और मां, बेटा और बहन तीनों मानसिक रूप से ठीक नहीं है, इन तीनों का इलाज दिल्ली में चल रहा है. रविवार को फ्लैट से बदबू आने पर लोगों में हलचल पैदा हो गई, लोगों ने फ्लैट को नॉक भी किया लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला. इसके बाद इसकी सूचना दिल्ली के चावड़ी बाजार में रहने वाले मृतक का मामा प्रशांत जैन को दी. सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और फ्लैट को खुलवाकर अंदर पहुंची तो वहां बहुत गंदगी थी, जहां तेजस जमीन पर था.उसकी मां कोमल और बहन काव्या भी उसी के आसपास थी. वह बेटे को सोया हुआ मान रही थी, जबकि तेजस की मौत 2 दिन पहले ही हो चुकी थी. फिलहाल मौत का कारण मृतक का बीमार होना बताया जा रहा है, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के  बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी.

काफी समय से नहीं निकले बाहर

लिंक रोड़ थाना क्षेत्र की पुलिस को आसपास के लोगों ने बताया कि तीनों का इलाज दिल्ली में चल रहा था, लेकिन करीब डेढ़ साल से तीनों इलाज के लिए भी बाहर नहीं जाते थे जिससे उनका इलाज नहीं हो पा रहा था. मृतक किशोर भी पिछले 2 महीनों से बीमार चल रहा था. यह लोग अपने घर में किसी को घुसने नहीं देते थे, और ना ही खुद कहीं जाते थे. पुलिस जब मौके पर पहुंची तो वहां इतनी गंदगी थी कि रुकना भी मुश्किल हो रहा था. पुलिस को घर के एक बर्तन में दलिया मिला जिसमें कीड़े चल रहे थे, पुलिस ने जब इसे फेंकने का कहा तो महिला गुस्सा हो गई और कहने लगी कि यह हमारा खाना है हम इसे खाएंगे.

यह भी पढ़ें: वायरल वीडियो में दावा- 20 ही दिन का था अक्टूबर 1582 का महीना, आखिर क्या है सच?

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्टेज पर हसीना ने बिखेला जलवा, फिर हुआ कुछ ऐसा कि हैरान रह गए दर्शक- वीडियो वायरल
स्टेज पर हसीना ने बिखेला जलवा, फिर हुआ कुछ ऐसा कि हैरान रह गए दर्शक- वीडियो वायरल
1 महीने पहले ही हो गई थी धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की भविष्यवाणी? सामने आए वीडियो ने उड़ाए होश
1 महीने पहले ही हो गई थी धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की भविष्यवाणी? सामने आए वीडियो ने उड़ाए होश
Bike Stunt Viral Video: बाइक पर भौजी को बिठाकर किया खतरनाक स्टंट, वीडियो वायरल
बाइक पर भौजी को बिठाकर किया खतरनाक स्टंट, वीडियो वायरल
Kerala Students Viral Video: कॉलेज केयरटेकर को स्टूडेंट्स ने दिया सरप्राइज, रिएक्शन वायरल
कॉलेज केयरटेकर को स्टूडेंट्स ने दिया सरप्राइज, रिएक्शन वायरल

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
शंकराचार्य की मान्यता पर नया बवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा नोटिस
शंकराचार्य की मान्यता पर नया बवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा नोटिस
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Pralhad Joshi Education Minister: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
Dharmendra Pradhan Resign: ‘छात्रों ने ऐसा मंत्र पढ़ा कि रात 12 बजे...’, ओवैसी ने PM मोदी पर कसा तंज
‘छात्रों ने ऐसा मंत्र पढ़ा कि रात 12 बजे...’, ओवैसी ने PM मोदी पर कसा तंज
इस्तीफे के बाद क्या धर्मेंद्र प्रधान को बंगला भी खाली करना होगा?
इस्तीफे के बाद क्या धर्मेंद्र प्रधान को बंगला भी खाली करना होगा?
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget