एक्सप्लोरर

दिल्ली मेंट्रो में बंदर का गदर, अपने 'पोल डांस' से यात्रियों को किया हैरान, वीडियो देख लोगों ने लगाए ठहाके- Video

Monkey Viral Video: वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बंदर मेट्रो में मस्ती करता नजर आ रहा है. इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर ठहाके लगाते नजर आ रहे हैं.

Monkey In Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो इन दिनों चर्चा का मुद्दा बना हुआ है. क्योंकि पिछले कुछ दिनों में यहां से ऐसी कई सारी अश्लील वीडियो सामने आईं, जिसके बाद दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) को सख्त होना पड़ा. डीएमआरसी की सख्ती के बाद मेट्रो में होने वाली अश्लील हरकतों पर काफी हद तक लगाम लग चुकी है. मगर अब दिल्ली मेट्रो का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचना शुरू कर दिया है. दरअसल इस बार दिल्ली मेट्रो एक बंदर की वजह से चर्चा का मुद्दा बनी है. 

वैसे तो मेट्रो में आपने हमेशा इंसानों को ही सफर करते पाया होगा, लेकिन इस वायरल वीडियो में एक बंदर का गदर देख वहां मौजूद यात्री हैरान रह गए. ये घटना कब की है, इस बारे में तो फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है. हालांकि वीडियो को देखकर यूजर्स जमकर ठहाके लगाते नजर आ रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बंदर मेट्रो में मस्ती करता नजर आ रहा है. वो पहले पोल पर चढ़ता है, फिर उतरकर इधर-उधर घूमने लगता है और आसपास बैठे लोगों को देखने लगता है. बंदर को देखकर आसपास बैठे लोग भी खौफजदा होने लगते हैं. लेकिन तब भी बंदर का गदर जारी रहता है.

बंदर ने मेट्रो के सफर का उठाया लुत्फ

पहले तो बंदर मेट्रो के फ्लोर पर खूब घूमता है. फिर थककर एक व्यक्ति के बगल में जाकर बैठ जाता है. बंदर को अपने पास बैठा हुआ देखकर व्यक्ति सकपका जाता है. हालांकि फिर भी चुपचाप बैठा रहता है, क्योंकि उसे बंदर से पंगा बिल्कुल नहीं लेना था. बंदर और शख्स को देखकर बिल्कुल ऐसा लग रहा है, जैसे दोनों काफी समय से एक दूसरे को जानते हों. 

लोगों को नहीं पहुंचाया नुकसान

भले ही बंदर से आसपास बैठे लोग डर गए हों, लेकिन उसने किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया और मेट्रो के सफर का जी भरकर लुत्फ उठाया. इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर यूजर्स जमकर ठहाके लगा रहे हैं. इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने कहा, 'लाखों साल पहले का इतिहास एक ही फ्रेम में'. जबकि दूसरे यूजर ने लिखा, 'बेचारा अपनी फैमिली से दूर हो गया अब वापस कैसे जाएगा'.

ये भी पढ़ें: भैंसों के झुंड़ ने प्राइवेट 'स्विमिंग पूल' में लगा दी छलांग, जमकर की मस्ती, मालिक को लगा 25 लाख का चूना- Video

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फेक टोल मनी मांगने पहुंचा शख्स, ड्राइवर ने कर दी बोलती बंद
फेक टोल मनी मांगने पहुंचा शख्स, ड्राइवर ने कर दी बोलती बंद
इसे कहते हैं गरीबी, यूज्ड कंडोम को धोकर इस्तेमाल करने की तैयारी में शख्स
इसे कहते हैं गरीबी, यूज्ड कंडोम को धोकर इस्तेमाल करने की तैयारी में शख्स
ट्रेन के 3AC कोच में पान वाले ने खोल लिया खोखा, चूना लगाते वीडियो वायरल
ट्रेन के 3AC कोच में पान वाले ने खोल लिया खोखा, चूना लगाते वीडियो वायरल
प्रदर्शन में मम्मी का फोन आया, पुलिसवाले को थमा दिया मोबाइल; वीडियो वायरल
प्रदर्शन में मम्मी का फोन आया, पुलिसवाले को थमा दिया मोबाइल; वीडियो वायरल

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
अमेरिका के स्कूल में गोलीबारी, 3 बच्चों समेत 4 की मौत, मच गया हड़कंप
अमेरिका के स्कूल में गोलीबारी, 3 बच्चों समेत 4 की मौत, मच गया हड़कंप
'धक्का दिया और दरवाजा...', कास्टिंग काउच के बाद सहम गई थीं 'तारक मेहता...' फेम एक्ट्रेस
'धक्का दिया और दरवाजा...', कास्टिंग काउच के बाद सहम गई थीं 'तारक मेहता...' फेम एक्ट्रेस
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
दिल्ली में ठंड का अहसास! 6 डिग्री तक गिरा पारा, आज भी होगी बारिश?
दिल्ली में ठंड का अहसास! 6 डिग्री तक गिरा पारा, आज भी होगी बारिश?
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
उम्रकैद की सजा पाने वाले कैदी कितने साल काटते हैं जेल? जानें नियम
उम्रकैद की सजा पाने वाले कैदी कितने साल काटते हैं जेल? जानें नियम
Embed widget