एक्सप्लोरर

अब बस यही देखना बाकी था! संसद भवन में घुसा बंदर, MP साहब की कुर्सी पर सजाया दरबार

Viral Video: बीते शुक्रवार को सेंट्रल विस्टा की सांसद लॉबी में बंदर घुस आया, जिसके कारण संसद संसद सुरक्षा की पोल खुल गई, सोशल मीडिया पर यूजर्स सरकार को ट्रोल कर रहे हैं.

Trending News: संसद में आपने कई सारे धुरंधर देखें होंगे, लेकिन क्या आपने कभी संसद में बंदर को देखा है? जी हां, संसद में एक बार फिर से बंदर घुस गया. और इस बार बंदर ने सांसद जी के स्थान को हथिया लिया है. जिससे सांसद साहब को बैठने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ा. शुक्रवार को संसद में घुसे इस घुसपैठिए बंदर ने संसद की सुरक्षा की पोल खोल कर रख दी. शायद बंदर भी अपने एरिया की शिकायत लेकर संसद भवन पहुंचा था.

एमपी की लॉबी में घुसा बंदर

आपको बता दें कि सेंट्रल विस्टा यानी की नए संसद भवन में पुराने संसद भवन की तरह खुले गलियारे नहीं है, लेकिन फिर भी बंदर का इस तरह से अंदर आ जाना सुरक्षा में बड़ी चूक माना जा रहा है. बताया जा रहा है कि बंदर किसी एक द्वार से अंदर घुसा है. बंदर को जैसे ही सुरक्षा कर्मियों ने देखा उन्होंने उसे बाहर खदेड़ दिया. लेकिन इससे पहले बंदर सांसदों की लॉबी में घुसकर जमकर उछल कूद मचा चुका था. बंदर भी शायद सत्ता से अपने क्षेत्र की अव्यवस्थाओं की शिकायत लेकर पहुंचा था लेकिन बंदर को वहां के सुरक्षा कर्मियों ने एक आम आदमी समझ कर उसकी आवाज दबाई और उसे निकाल कर बाहर फेंक दिया.

वीडियो को लेकर नहीं आया कोई आधिकारिक बयान

आपको बताते चलें कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बंदर सांसदों की लॉबी में एक सोफे पर बैठा उछल कूद मचा रहा है. इसी लॉबी में लोग भी मौजूद हैं जिन्हें बंदर के होने से ऐसे फर्क नहीं पड़ रहा मानों इनका रोज ही बंदरों में उठना बैठना हो. बहरहाल, संसद भवन में घुसे बंदर के इस वीडियो पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. यह वीडियो सांसद लॉबी में ही बैठे एक शख्स ने अपने कैमरे में कैद कर लिया.

इससे पहले भी घुस चुके हैं बंदर

बंदर घुसने की यह घटना तब हुई जब संसद में केंद्रीय बजट पर चर्चा चल रही थी. इससे पहले भी पुराने संसद भवन में कई बार बंदरों का आना जाना रहा है. इसके अलावा जी-20 सम्मेलन के दौरान भी दिल्ली नगर निगम की ओर से संसद में लंगूरों के कटआउट लगाए थे, जिससे कि बंदर लंगूरों के डर से संसद में न घुस जाएं. 

वो बंदर है विपक्ष नहीं, क्यों आवाज दबा रहे हो

वीडियो को @AishPaliwal नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा है. तो वहीं बंदर के संसद में घुसने की घटना पर यूजर्स ने सरकार को जमकर घेरा है. एक यूजर ने लिखा...भाई वो बंदर है विपक्ष नहीं, उसकी फरियाद तो सुन लो. क्यों उसकी आवाज दबा रहे हो. एक और यूजर ने लिखा...पहले जल आतंक फिर बंदर आतंक. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...ये हो क्या रहा है संसद में. कभी बाल्टी दिख रही है कभी मंकी दिख रहा है.

यह भी पढ़ें: इस देश में मिलीं 'नशेड़ी शार्क', बॉडी में पाई गई इतनी ज्यादा कोकीन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिना बताए सरप्राइज देने अचानक घर पहुंची बेटी, मां का रिएक्शन देखकर रो पड़े लोग
बिना बताए सरप्राइज देने अचानक घर पहुंची बेटी, मां का रिएक्शन देखकर रो पड़े लोग
डिवाइडर पर दौड़ाई स्कूटी, वीडियो देख यूजर्स बोले- Bro Playing GTA
डिवाइडर पर दौड़ाई स्कूटी, वीडियो देख यूजर्स बोले- Bro Playing GTA
नाले में गिर गया बच्चा, बचाने के लिए दौड़ा राहगीर, देखें वीडियो
नाले में गिर गया बच्चा, बचाने के लिए दौड़ा राहगीर, देखें वीडियो
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'दुर्भाग्यपूर्ण, कुछ बाहरी ताकतों की वजह से...', CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान
'दुर्भाग्यपूर्ण, कुछ बाहरी ताकतों की वजह से...', CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget