एक्सप्लोरर

माइक्रोसॉफ्ट में लाखों की सैलरी होने के बाद भी ऑटो रिक्शा चलाता है ये इंजीनियर, सच जानकर हैरान रह जाएंगे आप

अगर आपको पता लगे कि माइक्रोसॉफ्ट में लाखों की तनख्वाह उठाने वाला शख्स ऑटो रिक्शा चला रहा है तो आप क्या कहेंगे. जाहिर सी बात है आप इसे लेकर शॉक्ड हो जाएंगे और अपने बाल नोचने लगेंगे.

Trending Post: माइक्रोसॉफ्ट को कौन नहीं जानता, दुनिया की सबसे बड़ी आईटी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट में लोग जॉब पाने के लिए देश की सबसे कठिन परीक्षा जेईई एडवांस तक देने से नहीं चूकते. ऐसे में अगर आपको पता लगे कि माइक्रोसॉफ्ट में लाखों की तनख्वाह उठाने वाला शख्स ऑटो रिक्शा चला रहा है तो आप क्या कहेंगे. जाहिर सी बात है आप इसे लेकर शॉक्ड हो जाएंगे और अपने बाल नोचने लगेंगे. लेकिन क्या है ना कि दुनिया अजीब लोगों से भरी पड़ी है. जिसके पास ऑटो रिक्शा है वो लाखों कमाने के सपने देखता है और जिसके पास लाखों हैं वो ऑटो चला रहा है. आइए आपको बताते हैं शख्स के इस अजीब शौक के बारे में.


लाखों का पैकेज फिर भी ऑटो रिक्शा चलाता है ये आईटी एक्सपर्ट!

देश के आईटी हब बेंगलुरु में एक से बढ़कर एक आईटी कंपनियां हैं जो अपने कर्मचारियों पर पानी की तरह पैसा बहाती है और उन्हें करोड़ों रुपये के पैकेज से नवाजती है. लेकिन इन सब में अकेलापन दूर करने के लिए माइक्रोसॉफ्ट का एक इंजीनियर कंपनी में फुल टाइम जॉब करने के बाद छुट्टी वाले दिन ऑटो चलाता है, दावा है कि वो ऐसा अपना अकेलापन दूर करने के लिए करता है. लेकिन इसके पीछे की सच्चाई कुछ और है.


माइक्रोसॉफ्ट की हूडी पहने ऑटो चला रहा था शख्स

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वेंकटेश ने एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें दावा गया था कि यह ऑटो ड्राइवर जिसने माइक्रोसॉफ्ट की हूडी पहनी है कंपनी से लाखों की सैलरी उठाता है फिर भी अकेलापन दूर करने के लिए ऑटो चलाता है, यूजर्स इस दावे को सच मान बैठे थे. लेकिन यह सच नहीं था. बल्कि वेंकटेश ने अकेलेपन पर चुटकी लेते हुए आईटी कंपनियों पर तंज कसा था. पोस्ट में दावा किया था कि शख्स माइक्रोसॉफ्ट में स्टाफ सॉफ्टवेयर की पोजीशन पर कार्यरत है, लेकिन शांतनु नाम के एक यूजर ने उनका यह मजाक पकड़ा और कहा कि " हालांकि माइक्रोसॉफ्ट में स्टाफ में स्टाफ सॉफ्टवेयर जैसी कोई पोजीशन ही नहीं है." इसके बाद वेंकटेश ने भी साफ किया कि ऐसी कोई पोजीशन सच में नहीं है, उनका यह दावा केवल मजाक और तंज वाला था.

अकेलापन सोचने वाली बात है

वेंकटेश ने अपने अकाउंट से जो पोस्ट शेयर किया उसे अब तक 9 लाख 19 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है तो वहीं हजारों लोगों ने पोस्ट को लाइक किया है. ऐसे में यूजर्स ने पोस्ट को लेकर चिंता जताई है. एक यूजर ने लिखा...अकेलापन सच में चिंता का विषय है. एक और यूजर ने लिखा...नहीं कह दो कि ये सब झूठ है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...अकेलेपन के लिए कोई रात को क्यों रिक्शा चलाएगा, जबकि नींद निकालते हुए आपको कुछ पता भी नहीं होता है.

यह भी पढ़ें: Paris Olympics: पेरिस ओलंपिक में एंटी सेक्स बेड का एथलीट्स ने कर दिया रिव्यू, वीडियो हो रहे वायरल

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
जहां सुकून तलाशा वहीं बनी कब्र, दरिंदे ने किया हमला और फिर दहाड़ी मौत
जहां सुकून तलाशा वहीं बनी कब्र, दरिंदे ने किया हमला और फिर दहाड़ी मौत
90 घंटे का उपवास, मुंबई के सीईओ ने जन्मदिन पर व्रत से सबको चौंकाया
90 घंटे का उपवास, मुंबई के सीईओ ने जन्मदिन पर व्रत से सबको चौंकाया
शिमला के ढली में फटा पहाड़, मलबे में दबी कई गाड़ियां, सहमे यूजर्स
शिमला के ढली में फटा पहाड़, मलबे में दबी कई गाड़ियां, सहमे यूजर्स

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
Old Photo Album: एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
Embed widget