एक्सप्लोरर

Inspiring Story: 2000 करोड़ का साम्राज्य किया था खड़ा, MDH के धर्मपाल गुलाटी का ऐसा रहा तांगे से लेकर करोड़ों रुपये तक के बिजनेस का सफर

Dharampal Gulati Life: MDH के संस्थापक महाशय धर्मपाल गुलाटी बेशक अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन अब भी वह कई लोगों के लिए प्रेरणा हैं.

‘’मैं अकेला ही चला था जानिब-ए-मंजिल मगर

लोग साथ आते गए और कारवां बनता गया’’

मजरूह सुल्तानपुरी की ये शायरी देश की नामी मसाला कंपनी महाशिया दी हट्टी (MDH) के संस्थापक महाशय धर्मपाल गुलाटी पर फिट बैठती हैं. बेशक वह अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन अब भी वह कई लोगों के लिए प्रेरणा हैं. फर्श से अर्श तक का उनका सफर लोगों में जोश और उत्साह भरते हुए उन्हें कुछ बड़ा करने के लिए प्रेरित करता है. धर्मपाल गुलाटी का निधन 2 दिसंबर 2020 को हो गया था. उनकी मौत के 1 साल बाद आइए देखते हैं उनकी सफलता की कहानी.

पाकिस्तान में जन्मे थे

धर्मपाल गुलाटी का जन्म 27 मार्च 1923 को सियालकोट (पाकिस्तान) में हुआ था. 1947 में विभाजन के बाद वह इंडिया में आकर बस गए. जब वह भारत आए थे, तब उनके पास सिर्फ 1500 रुपये थे. इन्होंने 5वीं तक की पढ़ाई की थी.

कुछ दिन तांगा चलाकर किया गुजारा

धर्मपाल गुलाटी जब पाकिस्तान से भारत में दिल्ली आए तो यहां उनके सामने जीविकोपार्जन की सबसे बड़ी चुनौती थी. उनके पास सिर्फ 1500 रुपये थे. इनमें से 650 रुपये से इन्होंने घोड़ा और तांगा खरीदा और दिल्ली रेलवे स्टेशन पर तांगा चलाने लगे. कुछ दिन तक तांगा चलाने के बाद इन्होंने अपना बिजनेस करने का मन बनाया. इन्होंने तांगा अपने भाई को दे दिया और खुद करोलबाग के अजमल खां रोड पर मसाले की एक छोटी सी दुकान खोली.

छोटी दुकान से खड़ी कर दी 2000 करोड़ की कंपनी

छोटी सी दुकान धीरे-धीरे बड़ी होती गई. बिजनेस बढ़ता गया और उन्होंने एमडीएच नाम से एक ऐसा साम्राज्य खड़ा कर दिया जिसके मसाले दूसरे देशों में भी मशहूर हैं. देखते-देखते उनकी कंपनी 2000 करोड़ रुपये की हो गई. 2019-20 में यूरोमॉनिटर ने उन्हें एफएमजीसी सेक्टर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाला सीईओ बताया था. तब बताया गया था कि 2018 में उन्हें 25 करोड़ रुपये की इन-हैंड सैलरी मिलती थी.

दान में भी थे आगे   

धर्मपाल न सिर्फ बिजनेस में बल्कि दान में भी आगे थे. वह अपनी सैलरी का करीब 90 प्रतिशत हिस्सा दान करते थे. वह 20 स्कूल और 1 हॉस्पिटल भी चलाते थे.

ये भी पढ़ें

IMF की फर्स्ट डिप्टी मैनेंजिग डायरेक्टर का पद संभालेंगी गीता गोपीनाथ, 21 जनवरी से शुरू करेंगी काम

Investors Wealth Rises: शेयर बाजार में तेजी का असर, दो दिनों में निवेशकों की संपत्ति में करीब 5.50 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Salary Slip Marriage Proposal Viral: शादी कर लो कहकर भेज दी सैलरी स्लिप, लड़की ने दिया ऐसा जवाब कि सोशल मीडिया पर छिड़ गयी बहस 
शादी कर लो कहकर भेज दी सैलरी स्लिप, लड़की ने दिया ऐसा जवाब कि सोशल मीडिया पर छिड़ गयी बहस 
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
2 करोड़ सालाना और फ्री वीजा, पाकिस्तान से भारतीय छात्र को आया नौकरी का ऑफर- यूजर्स ने ले लिए मजे
2 करोड़ सालाना और फ्री वीजा, पाकिस्तान से भारतीय छात्र को आया नौकरी का ऑफर- यूजर्स ने ले लिए मजे
शादी है या बिजनेस डील? मेहमानों से लिफाफे लेकर दिए जा रहे फूड कूपन- वीडियो देख माथा पकड़ लेंगे आप
शादी है या बिजनेस डील? मेहमानों से लिफाफे लेकर दिए जा रहे फूड कूपन- वीडियो देख माथा पकड़ लेंगे आप

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget