एक्सप्लोरर

Marriage Addict: इस महिला को है शादी की लत, 52 साल की उम्र में कर चुकी है 11 विवाह, अब 12वीं की तैयारी

Marriage Addict: क्या आपने कभी 11 शादी की बात सुनी है. अगर नहीं तो इस खबर को जरूर पढ़ें. हम आपको मिलवाएंगे एक ऐसी औरत से जिसे शादी की लत है. 52 साल की यह महिला अब 12वीं शादी की तैयारी कर रही है.

Marriage Addict : अभी तक आपने यही सुना होगा कि शादी सात जन्मों का रिश्ता है. यही सोचकर लोग पहले एक रिश्ते को उम्र भर निभाते थे. हालांकि बदलते समय और रिश्तों में टकराहट, तलाक और फिर से दूसरी शादी अब आम बात है. आपने कुछ केस में एक शख्स द्वारा 3-4 शादी की भी बात सुनी होगी, लेकिन क्या कभी 11 शादी की बात सुनी है. अगर नहीं तो इस खबर को जरूर पढ़िए. हम आपको मिलवाने वाले हैं एक ऐसी औरत से जिसे शादी की लत है. 52 साल की यह महिला अब तक 11 शादी कर चुकी है और 12वीं की तैयारी कर रही है.

कौन है यह महिला

मोनेटे डायस (Monette Dias) नाम की यह महिला अमेरिका के यूटा (UTAH) स्टेट में रहती है. हाल ही में वह टीएलसी (TLC) के कार्यक्रम Addicted to Marriage  में नजर आई थीं. इस शो में 52 साल की इस महीना ने अपनी शादियों के बारे में विस्तार से बताया. उसने बताया कि वह 11 बार शादी कर चुकी हैं और अब 12वीं बार भी शादी करने का मन बना रही हैं.

2 साल की उम्र में ही पहला क्रश

मोनेटे डायस खुद को लड़कों का दीवाना बताते हुए कहती हैं कि जब मैं 2 साल की थी तभी मुजे पहला क्रश हो गया था. मैं तब से ही ऐसी ही हूं. वह कहती हैं कि मैं तेजी से प्यार में पड़ जाती हूं. अब तक मुझे करीब 28 बार प्रपोज कर चुके हैं. वह शादी करती हैं, लेकिन जब रिश्ते ठीक नहीं लगते तो वह नए रिश्ते की तलाश में निकल जाती हैं.

याद हैं सभी पतियों के नाम

वह बताती हैं कि मेरे फैमिली मेंबर्स मेरे सभी पतियों के नाम को याद नहीं रख पाते, उन्हें इसमें परेशानी होती है, लेकिन मुझे अपने सभी पतियों के नाम याद हैं. उनसे जब पत्रकार सभी पतियों के नाम बताने को कहता है तो वह एक-एक करके सभी के नाम बता देती हैं.

 

इतनी शादियों के पीछे ये भी है एक कारण

मोनेटे डायस ने इतनी शादियां करने के सवाल पर न्यूयॉर्क पोस्ट को बताया कि इसके पीछे एक और बड़ा कारण है. वह कहती हैं कि उन्हें ईसाई धर्म पर बहुत विश्वास है और शादी से बाहर सेक्स गलत है. अगर मैं किसी लड़के को कुछ महीने डेट करूंगी और जब सेक्स नहीं होगा तो मैं शादी करने का फैसला करूंगी.

सबसे छोटी शादी 6 हफ्ते की

मोनेटे डायस कहती हैं कि इतनी शादियों में जो सबसे लंबी चली वो करीब 10 साल थी, जबकि सबसे कम दिन चलने वाली शादी 6 हफ्ते की थी. 11 शादी के बाद अब वह 12वीं शादी के लिए तैयार हैं. उन्होंने 57 साल के जॉन नाम के एक शख्स को इसके लिए चुना है. जॉन का 2 पत्नियों से तलाक हो चुका है. उन्हें लगता है कि इस बार उनकी शादी लंबी चलेगी.

ये भी पढ़ें

Tea to Stop Accident : कोलकाता पुलिस बोलेगी चाय-चाय-चाय, ताकि रोड एक्सिडेंट न हो पाए

Trending News: लड़की ने कहा- मुझे क्यों पैदा किया? मां की डॉक्टर पर कर दिया केस, हर्जाने में मिले करोड़ों रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रेन के 3AC कोच में पान वाले ने खोल लिया खोखा, चूना लगाते वीडियो वायरल
ट्रेन के 3AC कोच में पान वाले ने खोल लिया खोखा, चूना लगाते वीडियो वायरल
प्रदर्शन में मम्मी का फोन आया, पुलिसवाले को थमा दिया मोबाइल; वीडियो वायरल
प्रदर्शन में मम्मी का फोन आया, पुलिसवाले को थमा दिया मोबाइल; वीडियो वायरल
स्टेशन पर 15 मिनट रुकी ट्रेन, चाचा उतरकर नहाने लगे; देखें वीडियो
स्टेशन पर 15 मिनट रुकी ट्रेन, चाचा उतरकर नहाने लगे; देखें वीडियो
किस बात की जल्दी है भाई... ड्राइवर ने बस को बना दिया हेलिकॉप्टर; वीडियो वायरल
किस बात की जल्दी है भाई... ड्राइवर ने बस को बना दिया हेलिकॉप्टर; वीडियो वायरल

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
आज से दशकों पहले आ गई थीं ये Electric Cars, फिर क्यों हुईं गायब?
आज से दशकों पहले आ गई थीं ये Electric Cars, फिर क्यों हुईं गायब?
Embed widget