एक्सप्लोरर

बंदूक नहीं पेड़ की डाल की नोंक पर दुकान लूटने पहुंचा शख्स, वीडियो देख हंसी पर नहीं होगा काबू

Viral Video: सोशल मीडिया पर हाल ही में एक सीसीटीवी फुटेज तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक शख्स को हाथ में बंदूक के बजाए पेड़ की डाल लेकर दुकान को लूटने की कोशिश करते देखा जा रहा है.

Robbery Viral Video: बेरोजगारी के कारण दुनियाभर में युवाओं को गलत रास्ते पर चलते देखा जाता है. गरीबी और भुखमरी से बचने के लिए कई युवा अपराध का सहारा लेते हैं. जहां कुछ लोगों को बड़े अपराध करते हुए बैंक और एटीएम लुटते देखा जाता है. वहीं कुछ भी लोग हैं जो दुकानों से खाने-पीने के सामान की लूट करते हैं. ऐसे में दुकानों पर लगे सीसीटीवी में लूट की वरदात अक्सर रिकॉर्ड हो जाती है.

सोशल मीडिया पर आए दिन इस तरह की लूट की वरदात के कई वीडियो सामने आते रहते हैं. जिनमें कई बार कुछ अपराधियों को मुंह पर नकाब लगाकर बंदूक की नोंक पर लूट की वारदात को अंजाम देते देखा जाता है. वहीं कुछ ऐसे भी वीडियो देखे जाते हैं. जिनमें कुछ लोग बहादूरी से अपराधियों का सामना करते हैं और उन्हें पुलिस के हवाले तक कर देते हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों यूजर्स का ध्यान खींच रहा है.

पेड़ की डाल लेकर लूटने पहुंचा दुकान

वायरल हो रहे वीडियो को सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर यूजर्स ने शेयर किया है. इस वीडियो को ट्विटर पर @OnlyBangersEth नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है. इस वीडियो में एक महिला को दुकान के अंदर सामान लेते देखा जा रहा है. तभी एक शख्स मुंह पर नकाब लगाए दुकान में घुसता है और उसे लूटने की कोशिश करता है. इस दौरान सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात यह रही की लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए अपराधी हाथों में पेड़ की डाल लिए नजर आता है.

फेल हुआ लूट का प्लान

वीडियो को देख यूजर्स की हंसी का ठिकाना नहीं रहा. हर कोई अपराधी की हिम्मत को देख हंसने को मजबूर हो गया है. ज्यादातर यूजर्स का कहना है कि कोई ऐसा कैसे सोच सकता है कि वह पेड़ की डाल के दम पर किसी दुकान या फिर किसी शख्स को लूट सकता है. फिलहाल वीडियो में दुकानदार अपराधी से मारपीट करते और उसे अपने शिकंजे में कसते देखा जा रहा है. इसके बाद शख्स तेजी से दुकान से बाहर निकल जाता है. वीडियो को खबर लिखे जाने तक सोशल मीडिया पर 74 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

यह भी पढ़ेंः विशालकाय मगरमच्छ ने अचानक किया हारवेस्टर मशीन पर हमला, होश उड़ा देगा वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उड़कर ऑफिस जाता है यह शख्स, प्लेन नहीं इस मशीन का करता है इस्तेमाल
उड़कर ऑफिस जाता है यह शख्स, प्लेन नहीं इस मशीन का करता है इस्तेमाल
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
मर चुके दोस्त के बेटे से भी निभाई दोस्ती, सब्जीवाले का VIDEO कर देगा इमोशनल
मर चुके दोस्त के बेटे से भी निभाई दोस्ती, सब्जीवाले का VIDEO कर देगा इमोशनल
बेटी के बर्थ डे के लिए ड्राइवर ने ट्रक को बना दिया क्लब हाउस, देखें वीडियो
बेटी के बर्थ डे के लिए ड्राइवर ने ट्रक को बना दिया क्लब हाउस, देखें वीडियो

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget