एक्सप्लोरर

जैसा करोगे वैसा भरोगे! 'दुश्मन' का घर जलाने चला था शख्स...मगर खुद जलकर हो गया राख, देखें VIDEO

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स को दुश्मनी निभाने का बुरा खामियाजा भुगतना पड़ा है. इस शख्स पर 'जैसा करोगे वैसा भरोगे' की कहावत एकदम सटीक बैठती है.

नफरत और गुस्से में इंसान अक्सर सोचने-समझने की अपनी क्षमता खो देता है. इस दौरान वो ऐसे काम करता है, जिससे उसी की जिंदगी खतरे और मुश्किलों में पड़ जाती है. आपने गुस्से और नफरत की भावना के साथ किए गए काम का बुरा अंजाम कभी न कभी तो जरूर भुगता होगा. फिर यह भी सोचा होगा कि काश गुस्से में आकर हमने ये फैसला न किया होता या ये कदम न उठाया होता, तो आज हमारे साथ ऐसा नहीं होता. ऐसा कभी न कभी तो सभी के साथ होता है कि उसे अपने पल भर के गुस्से के दौरान किए गए कामों पर अफसोस होता है. 

अब जरा सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रहे इस वीडियो पर गौर कीजिए. इस वीडियो में एक शख्स को दुश्मनी निभाने का बुरा खामियाजा भुगतना पड़ा है. इस शख्स पर 'जैसा करोगे वैसा भरोगे' की कहावत एकदम सटीक बैठती है. शख्स की किसी के साथ गहरी दुश्मनी थी. दुश्मनी के चलते उसने उससे बदला लेने की ठानी. वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स अपने दुश्मन की गैर-मौजूदगी में उसके घर को आग के हवाले करने की साजिश रचता है.

दुश्मन से बदला लेना पड़ा भारी

वह मिट्टी का तेल और माचिस लेकर दुश्मन के घर के बाहर खड़ा हो जाता है. पहले तो वो एक लाठी से उसके घर की खिड़कियों को तोड़ता है. खिड़कियों के शीशे टूटने के बाद वह मिट्टी के तेल से भरी कैन उठाता है और घर के अंदर उसे छिड़कना शुरू कर देता है. मिट्टी का तेल छिड़कने के बाद शख्स माचिस लेता है और तिली जलाकर दुश्मन के घर में फेंक देता है. जैसे ही शख्स जली हुई तिली को घर के अंदर फेंकता है, ठीक तभी आग की लपटें उसकी तरफ आ जाती हैं. जिसकी वजह से उसका चेहरा और बाल जलने लग जाते हैं. 

खुद आग की चपेट में आया शख्स

आग की चपेट में आने के बाद शख्स खुद पर से आग बुझाने की कोशिश करने लगता है और फिर वहां से भाग जाता है. इस वीडियो को देखकर तो यही कहा जा सकता है कि दूसरों के साथ बुरा करोगे तो खुद के साथ भी बुरा ही होगा. 

ये भी पढ़ें: बच्चों के लिए न खरीदें गैस वाले ये गुब्बारे, जान को भी है खतरा! यकीन ना आए तो देखें ये VIDEO

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरन की रिवर्स साइकोलॉजी, चीते के हाथ से निकला शिकार; देखें वीडियो
हिरन की रिवर्स साइकोलॉजी, चीते के हाथ से निकला शिकार; देखें वीडियो
हलवा पराठा खा लो गाइज... पैर से गूंथा जा रहा था आटा, वायरल हुआ वीडियो
हलवा पराठा खा लो गाइज... पैर से गूंथा जा रहा था आटा, वायरल हुआ वीडियो
टांगें ऊपर धड़ नीचे, नशे में उल्टे मिले दारोगा जी; वीडियो वायरल
टांगें ऊपर धड़ नीचे, नशे में उल्टे मिले दारोगा जी; वीडियो वायरल
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप

वीडियोज

Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!
Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े को बम से उड़ाने की धमकी, स्कूलों को भी आया ईमेल
मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े को बम से उड़ाने की धमकी, स्कूलों को भी आया ईमेल
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत

Embed widget