एक्सप्लोरर

शख्स ने सीवर में फेंका सिगरेट, हुआ भयंकर धमाका, सामने आया खौफनाक Video

शख्स बिना कुछ सोचे-समझे जलती हुई सिगरेट सीधा गड्ढे में फेंक देता है. जैसे ही सिगरेट गड्ढे में जाती है, ठीक तभी एक जोरदार ब्लास्ट होता है.

Viral Video: इंसान को कई बार छोटी गलती करने के भी गंभीर परिणाम भुगतने पड़ते हैं. आपने सोशल मीडिया पर ऐसी तमाम वीडियोज देखी होंगी, जिनमें लोगों द्वारा की गई छोटी सी गलती उनपर बुरी तरह से भारी पड़ गई. कई बार इन गलतियों की वजह से बात जान तक पर बन आती है. इन दिनों इंटरनेट पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपके रोंगटे खड़े होना तय है.

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स सिगरेट पी रहा होता है. जब वो सिगरेट पी लेता है तो चलकर एक छोटे से गड्ढे की तरफ आता है. शख्स को लगता है कि यह कोई मामूली सा गड्ढा है, जिसमें वो जली हुई सिगरेट को फेंक सकता है. हालांकि उसे इस बात का अंदाजा नहीं था कि जिस गड्ढे को वो मामूली समझकर उसमें सिगरेट फेंकने की योजना बना रहा है, वो गड्ढा कितना खतरनाक है. 

सीवर में फेंका सिगरेट

शख्स बिना कुछ सोचे-समझे जलती हुई सिगरेट सीधा गड्ढे में फेंक देता है. जैसे ही सिगरेट गड्ढे में जाती है, ठीक तभी एक जोरदार ब्लास्ट होता है. इस ब्लास्ट के कारण न सिर्फ शख्स औंधे मुंह गिर जाता है, बल्कि अच्छी भली जमीन के भी चिथड़े उड़ जाते हैं. इस ब्लास्ट के बाद हर तरफ कुछ देर के लिए धुआं छा जाता है और आसपास मौजूद लोग इधर-उधर भागते नजर आते हैं. जिस शख्स ने गड्ढे में सिगरेट फेंका था, उसको भी गंभीर चोटें लगती हैं. दरअसल शख्स ने जिस गड्ढे को मामूल समझने की गलती की थी, उसके अंदर असल में सीवर था.

बुरी तरह घायल हुआ शख्स 

वीडियो में देखा ज सकता है कि शख्स अपने शरीर को घसीटकर उस जगह से निकलने की कोशिश कर रहा है. इस ब्लास्ट की वजह से उसका शरीर बुरी तरह से घायल हो चुका है और वह ठीक से उठ भी नहीं पा रहा है. बता दें कि सीवर से मीथेन गैस निकलती है, जो ज्वलनशील होती है. इसी के कारण यह ब्लास्ट हुआ, क्योंकि शख्स ने जलती हुई सिगरेट सीवर में डाल दी थी. 

ये भी पढ़ें: अगर तिल में दिखने लगे हैं ये 10 बदलाव, तो तुरंत डॉक्टर से कराएं अपनी जांच, हो सकता है कैंसर

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सड़क धंसी और गड्ढे में समा गई कार, चेन्नई का वीडियो वायरल
सड़क धंसी और गड्ढे में समा गई कार, चेन्नई का वीडियो वायरल
एक्सीडेंट के बाद कार मालिक ने शख्स को लगाया गले, जीता दिल
एक्सीडेंट के बाद कार मालिक ने शख्स को लगाया गले, जीता दिल
450 करोड़ के रानी कमलापति स्टेशन पर घूमती दिखीं भैंस, वीडियो वायरल
450 करोड़ के रानी कमलापति स्टेशन पर घूमती दिखीं भैंस, वीडियो वायरल
बंदे ने फ्री में गाड़ी पार्किंग का लगाया ऐसा जुगाड़, वीडियो हो गया वायरल
बंदे ने फ्री में गाड़ी पार्किंग का लगाया ऐसा जुगाड़, वीडियो हो गया वायरल

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget