एक्सप्लोरर

Viral Video: पानी नहीं, आग की लपटों में नहाता दिखा ये शख्स, वीडियो देख दहल उठेगा आपका दिल

Man Taking Fire Bath: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति को आग में नहाते हुए देखा जा सकता है, जिसने भी ये वीडियो देखा है, वह हैरान रह गया है.

Fire Bath Video Viral: क्या आपने कभी किसी को आग से नहाते हुए देखा है? अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे संभव है. आग ज्वलनशील होती है, अगर त्वचा के साथ इसका थोड़ा सा भी संपर्क हो जाए, तो शरीर जल उठता है. सिर्फ इतना ही नहीं, शरीर पर छाले तक पड़ जाते हैं. आग की वजह से इंसानों की मौत तक हो जाती है. यही वजह है कि हमें बचपन से ही सिखाया गया है कि आग से जितनी दूरी बनाकर रखी जाए, उतना बेहतर है. 

हालांकि इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने सबको चौंकाकर रख दिया है. इस वीडियो में एक शख्स प्रकृति के नियमों की अवहेलना करता हुआ नजर आ रहा है. आप इस वीडियो में देख सकते हैं कि एक व्यक्ति कैसे आग को खिलौना समझने की गलती कर रहा है. इस वीडियो से प्रकृति के नियमों के उल्लंघन की बात इसलिए उठ रही है, क्योंकि नहाने के लिए हर कोई पानी का इस्तेमाल करता है. पानी के अलावा ऐसी कोई भी चीज नहीं है, जिसके जरिए शरीर को साफ किया जा सके. मगर वीडियो में दिख रहे शख्स ने नहाने के लिए पानी के साथ-साथ आग का भी इस्तेमाल किया है. 

आग से नहाता दिखा शख्स

वायरल वीडियो में शख्स को आग से नहाते हुए देखा जा सकता है. वीडियो में ये शख्स पानी के पाइप के नीचे बैठा हुआ नजर आ रहा है. पाइप के भीतर से आग और पानी दोनों ही निकल रहे हैं. उसके नीचे बैठा शख्स बड़े आराम से नहा रहा है. शख्स आग वाले पानी से न सिर्फ अपना सिर धो रहा है, बल्कि वह पूरे शरीर पर भी उसे गिरा रहा है. उसके पीछे दो व्यक्ति भी खड़े हैं. पाइप के भीतर से आग की लपटें सीधे निकल रही हैं, जबकि पानी नीचे की ओर गिर रहा है. 

Creepy.org नाम के हैंडल से इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस वीडियो को शेयर किया गया है. वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है, 'नेचुरल गैस+आग+पानी'. ये इस बात की ओर इशारा करता है, कहीं न कहीं इस पानी में किसी तरह की गैस है, जिसे जला दिया गया है. हालांकि पानी की मौजूदगी के बाद भी आग बड़ी आसानी से जल रही है. 21 सेकंड के इस वीडियो को अब तक 34 लाख बार देखा गया है. 

लोगों ने क्या कहा?

वीडियो को 25 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है. इस वीडियो पर कई तरह के कमेंट भी किए गए हैं. एक शख्स ने लिखा कि ये व्यक्ति लावा बाथ ले रहा है. एक यूजर ने कमेंट किया कि यहां से नहाने के बाद अगर इस व्यक्ति ने सिगरेट जलाई, तो वह धमाके में उड़ सकता है. कुछ लोगों ने आग के पानी में नहाने की वजह से शख्स के स्वास्थ्य पर सवाल उठाया है. लोगों का कहना है कि ऐसा करना खतरनाक हो सकता है.

ये भी पढ़ें: ऑनलाइन ऑर्डर किया स्मार्टफोन, मगर घर में आ गई ऐसी चीज, जिसे देख लोगों में फैल गई दहशत!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
गेट खोला तो दरवाजे पर था अजगर, सामने आया दरिंदे का खौफनाक वीडियो
गेट खोला तो दरवाजे पर था अजगर, सामने आया दरिंदे का खौफनाक वीडियो
Child Falls From Roof: छत से गिरा बच्चा, छज्जे पर अटका; वीडियो देख दहल जाएगा दिल
छत से गिरा बच्चा, छज्जे पर अटका; वीडियो देख दहल जाएगा दिल
Video: छोटी बच्ची का मां बाप को लेकर सवाल, मासूम हरकत देख नहीं रुकेगी हंसी
छोटी बच्ची का मां बाप को लेकर सवाल, मासूम हरकत देख नहीं रुकेगी हंसी

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget