एक्सप्लोरर

जहरीले किंग कोबरा को 'बॉडी वॉश' से नहलाता नजर आया शख्स, Video देखकर फूटा लोगों का गुस्सा

किंग कोबरा के आसपास कोई भी भटकना पसंद नहीं करता है. हालांकि कुछ लोग इतने निडर होते हैं कि कोबरा को एक पालतू जानवर की तरह पालने का काम वह बहुत आसानी से कर लेते हैं.

सांपों की कुछ प्रजातियां ऐसी होती हैं जिनमें बहुत ज्यादा जहर भरा होता है यानी अगर एक बार ये काट लें तो इंसान की जिंदगी खतरे में पड़ सकती है. किंग कोबरा ऐसा ही एक सांप है, जिसे धरती के सबसे खतरनाक जहरीले सांपों में शुमार किया जाता है. किंग कोबरा की ताकत का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि अगर एक बार ये किसी इंसान को काट ले तो 15 मिनट में जहर के कारण उसकी मौत हो सकती है. वैसे तो किंग कोबरा के आसपास कोई भी भटकना पसंद नहीं करता है. हालांकि कुछ लोग इतने निडर होते हैं कि कोबरा को छूने और उन्हें एक पालतू जानवर की तरह पालने का काम वह बहुत आसानी से कर लेते हैं. 

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति की किंग कोबरा के साथ गजब की बॉन्डिंग देखने को मिल रही है. आपने अब तक लोगों को अपने पालतू कुत्ते, बिल्ली, गाय, भैंस या घोड़े को नहलाते हुए देखा होगा. लेकिन क्या आपने कभी किसी को किंग कोबरा को नहलाते हुए देखा है? बेशक यह सुनने में थोड़ा अजीब लग रहा होगा. लेकिन वीडियो में दिख रहा शख्स यही काम करता दिखाई दे रहा है. वो किंग कोबरा को इतने प्यार से नहला रहा है कि जो कोई भी देख रहा है, उसकी आंखें फटी की फटी रह जा रही हैं.

चुपचाप नहाता रहा किंग कोबरा

जरा इस वीडियो को देखिए. शख्स कितने प्यार से किंग कोबरा को नहला रहा है. वह कोबरा के पूरे शरीर पर बॉडी वॉश लगा रहा है. यहा तक कि उसके मुंह को भी रगड़कर साफ कर रहा है. यहां चौंकाने वाली बात यह है कि कोबरा भी बिना किसी शैतानी के आराम से नहा रहा है. उसने एक बार भी शख्स पर हमला करने की कोशिश नहीं की. वह चुपचाप बैठकर नहाता दिखाई दिया. 

यूजर्स के उड़े होश

इस वीडियो को देखकर यूजर्स भी दंग रह गए हैं. एक यूजर ने कहा, 'दुनिया में पागल लोगों की कमी नहीं है.' जबकि दूसरे यूजर ने कहा, 'इस तरह से किसी भी व्यक्ति को नाग की सेवा करते नहीं देखा.' 

ये भी पढ़ें: समंदर किनारे खड़े होकर सेल्फी ले रहे थे लोग, तभी अचानक ढहने लगा चट्टान, सामने आया दिल दहलाने वाला Video

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Video: मौत को मात! दूसरी मंजिल से गिरे बच्चे के लिए मसीहा बना शख्स
Video: मौत को मात! दूसरी मंजिल से गिरे बच्चे के लिए मसीहा बना शख्स
सर मुझे भी साथ ले चलो, दोस्त हुए डिटेन तो शख्स ने दिल्ली पुलिस से लगाई गुहार
सर मुझे भी साथ ले चलो, दोस्त हुए डिटेन तो शख्स ने दिल्ली पुलिस से लगाई गुहार
AI के दौर में क्यों परेशान हैं भारत के युवा? फाउंडर ने बताई काम की बात
AI के दौर में क्यों परेशान हैं भारत के युवा? फाउंडर ने बताई काम की बात
जेठ जी के सामने बहू ने किया जोरदार डांस, 'फिल्म तू कैसे देखेगी' पर लूटी महफिल
जेठ जी के सामने बहू ने किया जोरदार डांस, 'फिल्म तू कैसे देखेगी' पर लूटी महफिल

वीडियोज

Sansani | UP News: दगाबाज सनम...बेवफा बवाल ! | Meerut
Protest Against CEC | SIR Controversy: Gyanesh Kumar के खिलाफ ठाकरे बंधुओं का मोर्चा | Congress
Premanand Maharaj: संतों का डेरा या 'धन साधकों' का बसेरा?
Mad Sandhu Murder Case: इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या | ABP News
UP Politics | UP Chunaav 2027: गठबंधन में 'दरार'...27 में कैसे बेड़ापार?। Akhilesh Yadav | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SC के नोटिस पर BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस, पात्रा बोले- 'तानाशाही-डर का माहौल...'
SC के नोटिस पर BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस, पात्रा बोले- 'तानाशाही-डर का माहौल...'
'पत्नी को I Love You' वाले ओवैसी के बयान पर नितेश राणे बोले, 'पागल आदमी...'
'पत्नी को I Love You' वाले ओवैसी के बयान पर नितेश राणे बोले, 'पागल आदमी...'
नेटफ्लिक्स पर अक्टूबर में एंटरटेनमेंट का महा-डोज, रिलीज होंगी 9 धमाकेदार फिल्में-सीरीज
नेटफ्लिक्स पर अक्टूबर में एंटरटेनमेंट का महा-डोज, रिलीज होंगी 9 धमाकेदार फिल्में-सीरीज
वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित को क्या हुआ? फिर से ठेले पर बेच रहीं खाना
वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित को क्या हुआ? फिर से ठेले पर बेच रहीं खाना
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड? एक क्लिक में जानें
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड? एक क्लिक में जानें
फॉर्म-6 विवाद: राहुल गांधी का ज्ञानेश कुमार पर निशाना - 'साबित हो गया कि...'
फॉर्म-6 विवाद: राहुल गांधी का ज्ञानेश कुमार पर निशाना - 'साबित हो गया कि...'
‘आपकी जगह जेल में है’, चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
‘आपकी जगह जेल में है’, चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
Earbuds खरीदने का सही समय! 5-7 हजार के अंदर ये मॉडल हैं खास
Earbuds खरीदने का सही समय! 5-7 हजार के अंदर ये मॉडल हैं खास
Embed widget