एक्सप्लोरर

Watch: ट्रक के आगे अचानक आया बच्चा, युवक ने जान पर खेलकर बचाई मासूम जिंदगी

Viral Video: इंस्टाग्राम पर सड़क पर हुई एक घटना का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में एक व्यक्ति अपनी जान की परवाह किए बिना ही बच्चे की जान बचाते हुए दिख रहा है.

Trending Video: सोशल मीडिया पर अक्सर सड़क हादसे (Road Accidents) से जुड़े वीडियो तेजी से वायरल होते हैं. सड़क हादसों के ऐसे बहुत से वीडियोज़ हैं जिन्हें देख हमारे रोंगटे खड़े हो जाते हैं. कई बार ऐसे वीडियोज़ को देख आपका मन विचलित होता होगा. लेकिन कुछ वीडियोज़ ऐसे भी होते हैं जो हमें बहुत सुकून पहुंचाते हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों तेजी से सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सड़क हादसा होने से पहले ही उसे रोक दिया जाता है. अगर ये सड़क हादसा हो जाता, तो इसमें एक मासूम की जिंदगी जा सकती थी. और ये हर किसी के लिए विचलित कर देने वाला है. हालांकि वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स ने अपनी जान पर खेलकर एक मासूम की जान बचाई है और सड़क हादसे को टालने का काम किया है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ज़िन्दगी गुलज़ार है ! (@zindagi.gulzar.h)

'इसे कहते हैं असली हीरो'

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में बच्चे की जान बचाने वाला ये शख्स किसी फिल्मी हीरो से कम नहीं है. ऐसा हम नहीं बल्कि नेटिजन्स का मानना है. दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि तेज वाहनों से चलने वाली सड़क पर अचानक बच्चा दौड़ते-दौड़ते चला जाता है और इतने में एक बड़ा ट्रक तेज रफ्तार से आ रहा होता है.

सड़क के पास ही खड़े एक शख्स की नजर इस बच्चे पर पड़ती है. वो बिना कुछ सोचे समझे और वक्त बर्बाद किए तेजी से बच्चे की ओर दौड़ता है. ट्रक से कुछ ही इंचों की दूरी होती है और वो बच्चे को बचा लेता है. यह शख्स ये बात अच्छे से जानता था कि इसमें उसकी जान भी जा सकती है, लेकिन उसने अपनी जान की फिक्र किए बिना बच्चे की जान बचाई.

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है. इंस्टाग्राम (Instagram) पर अपलोड किए गए इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 1 लाख 28 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक कर दिया है. इसी के साथ लोग वीडियो को देख अपनी प्रतिक्रियाएं भी साझा कर रहे हैं. वीडियो के कैप्शन में लिखा है- 'इसे कहते हैं असली हीरो.'

ये भी पढ़ें- Watch: पहले चिकन डिनर बाद में शादी का डिनर, वीडियो देख लोगों की छूटी हंसी

ये भी पढ़ें- Viral Video: चलते फिरते हो गई आस्तीन की चोरी, वीडियो देख लोगों ने पकड़ा पेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bilaspur Viral Video: बाढ़ में फंसी स्कूटी वाली महिला, छत्तीसगढ़ के शख्स ने कर दिया ऐसा काम, हर तरफ हो रही तारीफ
बाढ़ में फंसी स्कूटी वाली महिला, छत्तीसगढ़ के शख्स ने कर दिया ऐसा काम, हर तरफ हो रही तारीफ
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
'जिगर थामके बैठो' गाने पर आंटियों ने किया ताबड़तोड़ डांस, ठुमकों की लचक पर फिदा हुआ इंटरनेट
'जिगर थामके बैठो' गाने पर आंटियों ने किया ताबड़तोड़ डांस, ठुमकों की लचक पर फिदा हुआ इंटरनेट
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget